CA kya hota hai – CA full form एवं CA बनने की सम्पूर्ण कहानी हिंदी में

जब हम स्कूलों में पढ़ाई करते हैं तब सभी छात्रों का अलग-अलग सपना होता हैं। कोई डॉक्टर बनना चाहता हैं कोई इंजीनियर बनना चाहता है, तो वहीं कोई कलेक्टर बनना चाहता हैं। लेकिन इन सपनों में एक सपना CA बनने का भी होता हैं। बहुत से बच्चें आगे जाकर CA के बारे में पड़ते है जानते हैं और फिर कॉमर्स विषय लेते है एवं आगे बढ़ते हैं। आज हम CA kya hota hai इस विषय पर चर्चा करने वाले हैं तथा विस्तार से जानेंगे कि CA कैसे बनें.?

 

Ca Kya hota hai

 

CA Course आजकल बहुत चर्चा में हैं और बहुत से छात्र इस कोर्स के बारे में सोचते हैं लेकिन मार्गदर्शन के अभाव में CA नहीं बन पाते हैं। तो फिर आइये CA Kya hota hai इस लेख से CA बनने की सफल यात्रा की शुरुआत करते हैं।

 

[ez-toc]

 

CA Kya hota hai (What is CA)

CA एक प्रोफेशनल कोर्स हैं जो कि भारत सहित पुरी दुनिया मे जाना पहचाना जाता हैं। हर कॉमर्स के स्टूडेंट्स का सपना होता है कि वो CA बनें। CA का मुख्य काम वित्त, बैंकिंग एवं लेखा विभाग में होता हैं। CA विभिन्न ऑडिट का विश्लेषण भी करता हैं एवं टैक्स से सम्बंधित सलाहकार के रुप में भी कार्य करता हैं। तो चलिए जानते हैं CA Course की सम्पूर्ण जानकारी।

 

CA Full Form in Hindi

CA Full Form  “Chartered Accountant” होता है जिसे हिंदी में अधिकारपत्रप्राप्त लेखाकार कहते है। CA एक बहुत ही प्रोफेशनल कोर्स हैं। और आपके CA बन जाने के बाद कई नोकरियों के अवसर खुल जाते हैं साथ ही अच्छी सैलेरी भी मिलती हैं।

CA के साथ-साथ अन्य रौचक full form भी देख लीजिए

CA Course Details in Hindi

CA बनने की प्रक्रिया 12th के पश्चात ही शुरु हो जाती हैं। इसके लिए आपको 3 परीक्षाएं CPT, IPCC, CA FC Final Exam को उत्तीर्ण करना होता हैं। इसके साथ हीं आप CA बन जाते हैं। CA का कोर्स पूरा करने में आपको 4 से 5 साल का समय लगता हैं। CA में फाउंडेशन, आर्टिकलशिप और फाइनल जैसे चरण होते हैं। आपको CA बनने के लिए IPCC की Official Website पर आवेदन करना होगा।

 

CA kya hota hai

CA कैसे बनें (CA Kaise Bane)

यदि आप 10th या 12th के बाद से ही CA बनने की सोच रहे हैं। या फिर आप ग्रेजुएशन के बाद CA बनने की सोच रहे हैं तो आपको निम्न प्रक्रिया को पूरा करना होगा जिसके बाद आप CA बन जायेंगे :-

  • CA बनने की प्रक्रिया में सबसे पहला चरण होता हैं CA Foundation के लिए Ragistration करवाना। यह रजिस्ट्रेशन आप 10वीं उत्तीर्ण होने के बाद भी कर सकते है हालांकि परीक्षा आप 12वीं के बाद ही दे सकते हैं।
  • ICAI (Institute of Chartered Accountant of india) में CA फाउंडेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होता हैं।
  • 12वीं परीक्षा पास करते ही आपको CPT (Common Proficiency Test) को पास करना होंगा।
  • CPT परीक्षा के पास करते ही आप IPCC (Integrated Professional Competence Course) के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।
  • ग्रेजुएशन की डिग्री धारक स्टूडेंट सीधे IPCC में प्रवेश कर सकते हैं। जिसके लिए आपको ग्रेजुएशन में कम से कम 55 फीसदी अंक प्राप्त होना चाहिए।
  • CPT और IPCC परीक्षा को पास करने के बाद आपको 3 वर्ष की Articleship ट्रेंनिग करना होता हैं। जिसके बाद आप CA का FC Exam दे सकते हैं।
  • CA Fc Exam / CA Final Exam सबसे अंतिम, सबसे महत्वपूर्ण एवं सबसे कठिन परीक्षा हैं। इसके उत्तीर्ण करने के साथ ही आप CA बनने की सम्पूर्ण प्रक्रिया को पूर्ण कर लेते हैं।

 

CA बनने के लिए योग्यता

CA Kya hota hai इस लेख में आपको CA बनने की सम्पूर्ण प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से बता रहे हैं। दोस्तों CA बनने के लिए कम से कम आपको 12वीं कक्षा न्यूनतम 50% अंको के साथ पास होना जरुरी हैं। यदि आप 12वीं कक्षा कॉमर्स विषय के साथ उत्तीर्ण करते हैं तो आपके लिये CA की पढ़ाई और भी आसान हो जाती हैं। आपको ग्रेजुएशन में किसी भी विशेष डिग्री की आवश्यकता नहीं है आप किसी भी डिग्री के साथ CA कर सकते हैं। या डिग्री नहीं है तो भी CA कर सकते हैं। यदि आप ग्रेजुएशन के बाद CA बनने का विचार करते हैं तो आपको ग्रेजुएशन  की डिग्री भी 60% न्यूनतम अंको के साथ पास होना आवश्यक हैं ।

 

CA kya hota hai

 

CA Cours में कितना समय लगता हैं

दोस्तों CA बनने के लिए आपको CPT परीक्षा से शुरुआत करना होती है और CA FC Final तक पहुँचना होता हैं। CA बनने की यह सम्पूर्ण प्रक्रिया लगभग 5 साल में पूर्ण होती हैं। लेकिन यदि आप ग्रेजुएशन के बाद CA करते हैं तो आपको CA पूर्ण करने में लगभग 3 वर्ष का समय लगता हैं।

 

CA बनने की उम्र सीमा

दोस्तों CA Banne ki Age Limite की बात करें तो इसके लिए कोई आयु सीमा का निर्धारण नहीं किया गया हैं। तात्पर्य यह है कि जब भी आप 12वीं क्लास पास कर लेते हैं CPT एग्जाम के लिए योग्यता प्राप्त कर लेते हैं इसके लिए आपको किसी भी उम्र सम्बंधित योग्यता के परिपालन की आवश्यकता नहीं हैं।

 

CA Banne ke liye Konsa Subject Lena Chahiye

दोस्तों CA करनें के लिए आपको 10वीं के बाद कॉमर्स विषय के साथ आगे की पढ़ाई करना चाहिए। 12वीं के बाद आपको CA के साथ-साथ बी.कॉम की पढ़ाई करनी चाहिए जिससे CA की एग्जाम में भी आपको बहुत सहयोग मिलेगा।

 

CA क्या काम करता हैं?

चार्टर्ड एकॉउंटेट एक बहुत ही प्रोफेशनल कोर्स हैं जो कि अर्थव्यवस्था से सम्बंधित हैं। Accountancy और Auditiong सीए के 2 महत्वपूर्ण कार्य हैं। इसके अलावा CA के कई महत्वपूर्ण कार्य हैं जो कि इस प्रकार हैं :-

  1. उत्पादन प्रक्रिया से जुड़ी लागतों को निर्धारित करना।
  2. जटिल से जटिल वित्तीय विश्लेषण करना।
  3. कराधान (Taxation) से सम्बंधित सलाह देना।
  4. व्यक्तियों एवं संघठनो के Financial Statements की समीक्षा करना एवं सुझाव देना।
  5. वित्तीय लेखा-जोखा तैयार करना एवं सलाह देना।

एकाउंट, वित्त एवं लेखा जैसे कार्यों में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों हेतु CA एक बहुत ही सम्माननीय एवं प्रोफेशनल कोर्स हैं।

 

CA kya hota hai

CA Course Fees कितनी होती हैं

अन्य कोर्स के मुकाबले देखा जाए तो CA की फीस बहुत कम है लगभग 1 लाख रुपये में आप CA का संपूर्ण कोर्स पूर्ण कर सकते हैं। CA के कोर्स की विभिन्न प्रक्रियाओं के लिए आवश्यक फीस का विवरण निम्नानुसार हैं :-

  •  Foundation Course Ragistration Fee – 9000/-
  • Foundation Course Examination Fee – 1500/-
  • Intermediate Course Ragistration Fee – 18,000/-
  • Intermediate Course Examination Fee – 2700/-
  • Intermediate Course Orientation Program And Training Fee – 14,000/-
  • CA Final Exam – 22,000/-

 

CA Salary कितनी होती है

CA पूर्ण करने के बाद प्रारम्भिक रुप में सैलरी 5 से 7 लाख सालाना या 40 से 60 हज़ार प्रतिमाह के मध्य होती हैं। कुछ वर्षों के अनुभव और कार्य कुशलता के आधार पर CA की सैलरी में वृद्धि होती जाती हैं। CA को भारत के साथ ही विदेशों में भी नोकरी के अवसर मिलते हैं। एक प्रोफेशनल CA के रुप में आप सालाना 25 लाख तक के वेतनमान तक कार्य कर सकते हैं।

Conclusion –  दोस्तों CA kya hota hai नाम के इस लेख में हमनें CA Course एवं CA Full Form जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को विस्तार से देखा एवं जाना किंतु फिर भी आपके मन में CA कोर्स को लेकर कोई भी सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। हम आपके प्रश्नों का जवाब देने का प्रयास करेंगे।

 

FAQ’s

CA की एक महीने की सैलरी कितनी हैं.?

CA की एक महीने की सैलरी 40 से 70 हज़ार के मध्य हो सकती हैं। अनुभव एवं स्किल्स बढ़ने के साथ-साथ यह सैलेरी भी बढ़ती जाती हैं।

CA की पढ़ाई में कितना खर्च आता है?

ICAI की फीस के रुप में 50 हज़ार तक का खर्चा आता हैं। साथ ही आप CA के लिए कोचिंग जॉइन करते हैं तो कुल मिलाकर 2 से 3 लाख का खर्चा आता हैं।

सीए का कोर्स कितने साल का होता है?

12वीं के बाद CA करें तो 4.5 से 5 वर्ष तक का समय लगता है वही ग्रेजुएशन के बाद CA करे तो आपको 3 वर्ष का समय देना होगा।

क्या मैं 12 वीं के बाद सीए फाउंडेशन दे सकता हूँ ?

हाँ आप आप 12 वी के बाद CA फाउंडेशन दे सकते हैं।

सीए बनने के लिए क्या करना पड़ता है?

CA बनने के लिए आपको 12वी के बाद CPT की परीक्षा को पास करना पड़ता हैं। हालांकि आप यह परीक्षा देने से चूक जाते हैं तो ग्रेजुएशन के बाद भी सीधे CA करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

1 thought on “CA kya hota hai – CA full form एवं CA बनने की सम्पूर्ण कहानी हिंदी में”

Leave a Comment