SP Full Form In Hindi – जानिए जिले के पुलिस कप्तान के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

आपने क्रिकेट टीम के कप्तान के बारे में सुना होगा, आपने हॉकी टीम के कप्तान के बारें में सुना होगा लेकिन शायद ही आपने ज़िले के पुलिस कप्तान के बारे में सुना हो। जी हाँ आज हम बात करने वाले हैं जिले के पुलिस कप्तान यानी SP के बारे में। आज के इस लेख SP Full Form in Hindi में हम आपको बताने वाले हैं की पुलिस विभाग में एसपी कोनसा पद होता हैं.? एसपी की फुलफॉर्म  क्या होती हैं? एसपी साहब की सैलरी क्या होती है और साथ ही यह भी बताएंगे कि ज़िले के पुलिस कप्तान यानी एसपी  को किस-किस तरह की सुविधाएं मिलती हैं। तो दोस्तों अगर आप यहाँ तक आ ही गये है तो अंत तक पूरा आर्टिकल जरुर पढ़िएगा और अपने मन मे उठने वाले सभी प्रश्नों के जवाब एकदम आसान भाषा में जरुर जानिए.!

 

SP Full Form in Hindi

SP Full Form देखें तो  यह Superintendent of Police होता है। हिंदी में इसे पुलिस अधीक्षक कहा जाता है। एसपी के बारे में और विस्तृत चर्चा आगे इसी लेख में करेंगे।

 

Sp full form in hindi

 

Superintendent Of Police एक सीनियर लेवल का IPS Officer होता है। जो कि केंद्र सरकार द्वारा प्रतिनियुक्ति पर होता है जिसपर तात्कालिक नियंत्रण राज्य सरकार का होता है। जिले की सभी पुलिस गतिविधियों पर नियंत्रण पुलिस अधीक्षक (SP) के जिम्मे ही होता है। पुलिस अधीक्षक जिला कलेक्टर के साथ मिलकर ज़िले की प्रशासनिक व्यवस्था को संभालने का काम करते है।

सब-इंस्पेक्टर कैसे बने..? SI क्या काम करता है।

 ज़िला कलेक्टर कोंन होता हैं.? जानिए हिंदी में। 

 

एसपी कैसे बनें..?

Superintendent Of Police बनने के लिए सबसे पहले आपको एक आईपीएस ऑफिसर बनना पड़ेगा। आईपीएस बनने के 2 तरीके है। या तो UPSC की एग्जाम के द्वारा आप सीधे आईपीएस बन सकते हैं या फिर State Pcs की एग्जाम के द्वारा Dsp बनने के बाद प्रमोशन के माध्यम से आईपीएस बन सकते हैं। आप आईपीएस बनने के बाद कुछ वर्षों तक पुलिस विभाग के कई छोटे-छोटे पदों पर काम करते हैं। उसके बाद 5-6 साल के अनुभव के बाद आपको राज्य सरकार जिला पुलिस अधीक्षक (SP) के रुप में नियुक्त करती हैं।

अगर आप राज्य लोक सेवा आयोग (State Pcs) के माध्यम से चयनित होकर Dsp बनते हैं तो आपको 10 से 12 साल का समय लग जाता है आईपीएस के रुप में प्रमोट होने में, आईपीएस बनने के कुछ वर्षों के बाद आपकी सेवा अनुभव को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार आपको जिला पुलिस अधीक्षक (SP) के रुप में नियुक्त करती हैं।

 

एसपी बनने के लिए योग्यता

पुलिस एसपी बनने के लिए कुछ योग्यता मापदंड होते है जिन्हें पूर्ण करना ज़रूरी होता हैं। जिला पुलिस बल की सम्पूर्ण जिम्मेदारी इस व्यक्ति के जिम्मे होती है इसलिए इस पद तक पहुंचने से पहले विभिन्न पैमानों पर परखा जाता है। जिसमें शारीरिक योग्यता , शैक्षणिक योग्यता  और आयु सीमा आदि आते हैं।

एसपी  बनने के लिए शारीरिक योग्यता 

एसपी पद के उम्मीदवार को शारीरिक रुप से फिट होना भी आवश्यक है इसलिये चयनित हो जाने के बाद शारिरिक परीक्षण होता हैं जिसमें मुख्यतः निम्न पैमाने होते है:-

  • पुरुष आवेदकों की ऊंचाई 167CMS और महिला आवदेकों की न्यूनतम ऊंचाई 157CMS तक होना चाहिये। न्यूनतम ऊंचाई सीमा में SC/ST के उम्मीदवारों को छूट भी प्रदान की जाती हैं।
  • पुरुष आवदेक के लिए चेस्ट सामान्यत 80 CM और फुलाव के बाद 85 CM होना आवश्यक हैं। महिला आवदेकों के लिए चेस्ट मापन नहीं किया जाय हैं।

एसपी बनने हेतु शैक्षणिक योग्यता

SP बनने के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल होने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य हैं।  आपके पास किसी भी विषय में किसी भी भारतीय मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है।

एसपी बनने के लिए न्यूनतम आयु सीमा

केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा इस पद की भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा निर्धारित की गयीं हैं। इसके तहत आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के कैंडिडेट की आयु 21 से 32 वर्ष के मध्य होना चाहिए। इसमे ओबीसी वर्ग के आवदेकों को 3 साल और एससी, एसटी वर्ग के आवदेकों को अधिकतम उम्र सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाती है।

 

एसपी  बनने के लिए परीक्षा

एसपी  बनने के लिए आपको स्टेट पीएससी या यूपीएससी की परीक्षा पास होना होती है यह परीक्षा 3 चरणों मे आयोजित होती हैं। यह परीक्षा सिविल सेवा परीक्षा के अंतर्गत आती है इसके परीक्षा के चरण:-

  1. प्रारम्भिक परीक्षा – यह परीक्षा केवल क्वालीफाइंग होती है इसके पास होने के बाद आप मुख्य परीक्षा में बैठ सकते हैं।
  2. मुख्य परीक्षा – यह लिखित परीक्षा होती है और हफ्तेभर लागातार इस परीक्षा के पेपर आयोजित किये जाते हैं। यह परीक्षा ही सबसे निर्णायक ओर महत्वपूर्ण होती है।
  3. साक्षात्कार – यह मुख्य परीक्षा के बाद का अंतिम चरण है इसके इसमें व्यक्तिगत परीक्षण होता हैं। इसके लिए आपको आयोग के कार्यालय में उपस्थित होना पड़ता हैं।

तीनों चरणों की परीक्षा के बाद अंतिम परिणाम जारी किया जाता हैं। जिसमें चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज परीक्षण और पुलिस वेरिफिकेशन के बाद ट्रेंनिग के लिए भेज दिया जाता हैं।

 

एसपी  के प्रमुख कार्य

ज़िले के पुलिस कप्तान के रुप में एसपी को कई महत्वपूर्ण कार्य करने पड़ते हैं क्योंकि यह एक जिम्मेदारियों वाला पद होता हैं। एसपी के प्रमुख कार्य इस प्रकार है :-

  • जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखना
  • जिला कलेक्टर के साथ मिलकर प्रशासन को सुचारु रुप से चलाने में सहयोग करना
  • आतंकवाद ओर देश विरोधी गतिविधियों पर नियंत्रण रखना
  • जिले के पुलिस कप्तान के रुप मे अधीनस्थ पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को निर्देश देना
  • दंगा फसाद एवं धार्मिक उन्माद के समय ला एंड आर्डर को बनाये रखना
  • राष्ट्रप्रमुख या जननेता की आगमनी के समय सुरक्षा व्यवस्था देखना

 

एसपी को सैलरी कितनी मिलती हैं

जिले के पुलिस कप्तान के रुप में एसपी को 70 हज़ार से लेकर 1 लाख तक का  वेतन मिलता है। यह वेतन कार्य अनुभव व पदभार के साथ-साथ बढ़ता जाता है। वेतन के अलावा और भी कई भत्ते सरकार द्वारा दिये जाते है जिससे मूल वेतन में वृद्धि हो जाती है।

 

एसपी को मिलने वाली सुविधाएं

क्योंकि एसपी एक बड़े लेवल का पुलिस अधिकारी होता है इसलिए वेतन के अलावा और भी कई सुविधाएं मिलती है जो कि इस प्रकार है :-

  • नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) को जिला मुख्यालय में निवास के लिए सरकारी बंगला मिलता हैं
  • निःशुल्क यात्रा व स्वास्थ्य भत्ता मिलता है
  • यात्रा के लिए सरकारी गाड़ी उपलब्ध करवाई जाती है
  • स्वयं व परिवार की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा सुरक्षा गार्ड उपलब्ध करवाए जाते हैं

हमने क्या जाना – SP Full Form In Hindi नाम के इस लेख में हमने पुलिस विभाग के अधिकारी एसपी के बारे में सम्पूर्ण जानकारी को विस्तार से देखा। फिर भी आपके मन में कोई सवाल या सुझाव हैं तो कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।
धन्यवाद..!

 

FAQ’s

SP का क्या मतलब होता है?

पुलिस विभाग में एसपी का मतलब सुप्रिडेंट ऑफ पुलिस होता है जिसे हिंदी में जिला पुलिस अधीक्षक कहते हैं।

एसपी का वेतन कितना होता है?

पुलिस कप्तान के रुप में एसपी को 70 हज़ार से 1 लाख तक का वेतन मिलता है।

एसपी से बड़ा कौन होता है?

एसपी से बड़ा एसएसपी होता है जिन्हें सीनियर सुप्रिडेंट ऑफ पुलिस कहा जाता हैं।

SP का क्या काम है?

जिला पुलिस अधीक्षक के रुप मे एसपी जिले की कानून व्यवस्था के व्यवस्थित संचालन का काम करता हैं वह जिले के पुलिस विभाग का मुखिया होता हैं।

एसपी बनने के लिए कितनी पढ़ाई चाहिए?

एसपी बनने के लिए आपको नॉर्मल ग्रेजुएशन की डिग्री चाहिए। इसके बाद आपको UPSC या PCS द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा को पास करना पड़ता है।

 

4 thoughts on “SP Full Form In Hindi – जानिए जिले के पुलिस कप्तान के बारे में सम्पूर्ण जानकारी”

Leave a Comment