CUET Full Form : सीयूईटी एग्जाम की सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में

प्राचीन काल में स्नातक यानी ग्रेजुएशन के बराबर शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्वान को राजा के समान दर्जा दिया जाता था। समय बदलता गया शिक्षा का स्वरुप भी बदलता गया लेकिन शिक्षित व्यक्ति का महत्व नहीं बदला। आज के जीवन मे शिक्षा ही व्यक्ति को दूसरों से अलग बनाती हैं।बात करे भारत में उच्च शिक्षा यानी ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और अनुसंधान यानी पीएचडी की तो यह कई स्वरूपों में मौज़ूद है।

Cuet Full Form

आज भारत में उच्च शिक्षा प्राप्त करनें के लिए विभिन्न कॉलेज और यूनिवर्सिटी में एडमिशन के अलग-अलग पैमाने है। हाल ही में देश मे कॉलेज और यूनिवर्सिटी में उच्च शिक्षा में एडमिशन के लिए भारत सरकार द्वारा एक कॉमन एंट्रेस टेस्ट को प्रारंभ किया गया है। जी हाँ हम बात कर रहे है CUET एग्जाम के बारे में। आज के इस लेख CUET Full Form में हम सीयूईटी एग्जाम के बारें में सम्पूर्ण जानकारी को देखेंगे।

[ez-toc]

 

CUET Full From 

CUET का Full Form Common University Entrance Test होता है। जिसे हिंदी में संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा कहा जाता हैं। यह व्याख्या सीयूईटी की ऑफिशियल वेबसाइट से प्रदर्शित की गईं हैं इसलिए यह फूल फॉर्म ही 100% प्रमाणित है क्योंकि इंटरनेट पर उपलब्ध अन्य कई स्थानों पर सीयूईटी का पूरा नाम सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट भी बताया गया है।

 

CUET क्या है? (What Is CUET In Hindi)

सीयूईटी एग्जाम एक नेशनल लेवल का एंट्रेस टेस्ट है जिसके द्वारा देश के कॉलेज और यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन ओर पीएचडी जैसे कोर्सेज में एडमिशन मिलता है। सीयूईटी एग्जाम का आयोजन प्रतिवर्ष नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए द्वारा किया जाता है।

साथ में इसे भी देखते चलिये – PGDCA कोर्स क्या है?

कलेक्टर बनना है तो –  एक बार यह भी देख लो

 

CUET के लिए योग्यताएं (CUET Eligibility Criteria)

सीयूईटी एग्जाम के लिए NTA द्वारा एलीजिबलिटी नियम तैयार किये गए हैं जिसमे समय-समय पर NTA द्वारा संसोधन भी किया जाता हैं। हाल ही में NTA द्वारा सीयूईटी एग्जाम के लिए तैयार किये गए Eligibility Criteria इस प्रकार है :-

CUET योग्यता मापदंड (For UG)
  • CUET UG एग्जाम के आवदेन के लिए आवेदकों को कम से कम 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • 12 वी परीक्षा किसी भी विषय से पास की हो।
CUET योग्यता मापदंड (For PG)
  •  CUET PG प्रोग्राम में एडमिशन के लिये आवदेक को कम से कम किसी भी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय से स्नातक या ग्रेजुएट होना अनिवार्य हैं।
CUET योग्यता मापदंड (For PHD)
  • CUET पीएचडी एग्जाम में भाग लेने के लिए आवेदकों को किसी भी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है। पीएचडी के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों को पोस्ट ग्रेजुएशन में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं। न्यूनतम अंक निर्धारण के लिए कैटेगरी अनुसार छूट प्रदान की जाती हैं।

CUET परीक्षा पैटर्न ( CUET Exam Pattern)

CUET Exam एक कंप्यूटर आधारित (CBT) टेस्ट है। जिसमें बहुविकल्पीय (MCQ) आधारित प्रश्न पुछे जाते हैं। जिसके लिए निम्न 3 खंड में प्रश्नपत्र देने होते हैं।

  • खण्ड- A (1): इसमें 13 विभिन्न भाषाएँ हैं जिनमे से कोई एक भाषा चुनी जाना आवश्यक हैं।
  • खण्ड- A (2): इसमें कुल 20 भाषाएँ हैं। इसमें वे भाषाएं शामिल नही होगी जो कि खण्ड- A (1) में दी गयी है।

प्रत्येक भाषा में  50 प्रश्न दिए जाएंगे जिसमें से 40 प्रश्न करने होंगे। प्रत्येक भाषा के लिए 45 मिनट का समय दिया जाता है।

  • खंड- B :- इसमें 27 डोमेन विषय होते हैं। उम्मीदवार सम्बंधित विश्वविद्यालय द्वारा वांछित अधिकतम छह (06) डोमेन चुन सकता है।

डोमेन विषय में 50 प्रश्न पूछे जाते है जिसमें से 40 प्रश्न करना होता है। डोमेन विषय के प्रत्येक विषय के लिये 45 मिनट का समय दिया जाता हैं।

  • खंड-C :- यह एक सामान्य ज्ञान एवं एप्टीट्यूड टेस्ट होता है।

खंड-C में 75 प्रश्न दिए जाते हैं जिसमें 60 प्रश्न होंगे और इसके लिए 60 मिनट का समय दिया जाता हैं।

नीट परीक्षा की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

 

CUET परीक्षा पाठ्यक्रम (CUET Syllabus)

खंड A का पाठ्यक्रम:- यह विभिन्न भाषाओं से सम्बंधित होता हैं इसमें आपके द्वारा चुनी गई भाषाओं के प्रश्न पूछे जाते हैं। जैसे कि उर्दू, तमिल, तेलगु, कन्नड़, मलयालम, गुजराती, हिंदी, अंग्रेजी, असमिया, बंगाली, आदि।

खंड B का पाठ्यक्रम :- इसमें  27 डोमेन विषय होते है जिसमे से आपको अपने पसन्द के विषय को चुनना होता हैं। इसके अंतर्गत – मनोविज्ञान, समाज शास्त्र, शिक्षण योग्यता, कृषि, मास मीडिया / मास कम्युनिकेशन, मनुष्य जाति का विज्ञान,कंप्यूटर विज्ञान / सूचना विज्ञान अभ्यास,अर्थशास्त्र/व्यावसायिक अर्थशास्त्र,इंजीनियरिंग ग्राफिक्स,उद्यमिता,भूगोल/भूविज्ञान,इतिहास,अकाउंटेंसी / बुक कीपिंग,बायोलॉजी/बायोलॉजिकल स्टडीज/बायोटेक्नोलॉजी/बायोकेमिस्ट्री,बिजनेस स्टडीज,रसायन विज्ञान,गृह विज्ञान,भारत की ज्ञान परंपरा और व्यवहार,विधिक अध्ययन,पर्यावरण विज्ञान गणित,शारीरिक शिक्षा / एनसीसी / योग,भौतिक विज्ञान,राजनीति विज्ञान,मास मीडिया / मास कम्युनिकेशन,मनुष्य जाति का विज्ञान,संस्कृत, ललित कला/दृश्य कला (मूर्तिकला/पेंटिंग)/वाणिज्यिक कला,प्रदर्शन कला – (i) नृत्य (कथक / भरतनाट्यम / ओडिसी / कथकली / कुचिपुड़ी / मणिपुरी (ii) नाटक- रंगमंच (iii) संगीत सामान्य (हिंदुस्तानी / कर्नाटक / रवींद्र संगीत / टक्कर / गैर-टक्कर),भौतिक विज्ञान, राजनीति विज्ञान आदि।

खंड C का पाठ्यक्रम :- सामान्य ज्ञान, सामान्य मानसिक योग्यता, करंट अफेयर्स, मात्रात्मक तर्क, संख्यात्मक योग्यता, तार्किक ओर विश्लेषणात्मक कौशल परीक्षण आदि के प्रश्न पूछे जाते हैं।

CUET Result, Admit Card, Apply Online 

CUET एग्जाम से सम्बंधित रिजल्ट, एडमिट कार्ड, ऑनलाइन आवदेन, न्यू सिलेबस और परीक्षा पेटर्न की विस्तृत व्याख्या तथा और भी अन्य जानकारी के लिए आप CUET की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर भी देख सकते हैं।

CUET Official Website :- Click Here 

 

CUET Fees (CUET के लिए आवेदन शुल्क)

CUET परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के आवदेकों से ₹650/- , EWS/OBC आवेदकों से ₹600 तथा SC/ST/PH श्रेणी के आवेदकों से ₹550/- फीस के रुप में लिए जाते हैं!

 

CUET Colleges List

CUET एग्जाम के लिए शामिल होना सम्बंधित विश्वविद्यालय के ऊपर निर्भर हैं। वर्तमान में देश के लगभग सभीअच्छे  कॉलेजऔर यूनिवर्सिटी में CUET के माध्यम से ही एडमिसन दिया जाता हैं। कुछ प्रमुख यूनिवर्सिटी इस प्रकार है:-

  • University Of Hyderabad UOH
  • Visva-Bharati University
  • Avinashilingam Institute For Home Science And Higher Education For Women
  • Bml Munjal University, Haryana
  • Dr. B.r. Ambedkar School Of Economics University
  • Jagannath University
  • National Rail And Transportation Institute
  • Tata Institute Of Social Sciences (TISS)
  • Indira Gandhi National Tribal University
  • Manipur University
  • Maulana Azad National Urdu University
  • Mizoram University
  • Nagaland University
  • National Sanskrit University
  • North-Eastern Hill University
  • Pondicherry University
  • Rajiv Gandhi University,Arunachal Pradesh
  • SIKKIM UNIVERSITY
  • TEZPUR UNIVERSITY
  • The English And Foreign Languages University
  • TRIPURA UNIVERSITY
  • Banaras Hindu University,BHU
  • Aligarh Muslim University, AMU
  • Babasaheb Bhimrao Ambedkar University, BBAU Lucknow
  • University of Allahabad (AU, Prayagraj)
  • Dr. APJ Abdul Kalam Technical University, AKTU Lucknow
  • Madan Mohan Malaviya University Of Technology, MMMUT, Gorakhpur
  • IIMT University, Meerut
  • University of Delhi (Delhi University, DU)
  • Shri Lal Bahadur Shastri National Sanskrit University, Delhi
  • Jamia Millia Islamia University, JMI Delhi
  • Jawahar Lal Nehru University, JNU Delhi
  • Dr. B.R. Ambedkar University Delhi
  • Hemvati Nandan Bahuguna Garhwal University,Uttarakhand
  • Vikram University, Ujjain
  • Devi Ahilya University, Indore

हमनें क्या जाना :- दोस्तों CUET एक बहुत ही अच्छी एग्जाम है, इस एग्जाम के द्वारा आपको बहुत अच्छे-अच्छे कॉलेज में एडमिशन मिल जाएगा। इसलिये हमने CUET Full Form नाम के इस लेख को बहुत ही विस्तार से और एकदम आसान भाषा में समझा। अगर फिर भी इस एग्जाम से सम्बंधित कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं।

 

FAQ’s

CUET का रिजल्ट कब निकलेगा?
CUET का रिजल्ट शीघ्र ही घोषित किया जाएगा, रिजल्ट की अपडेट जानने के लिए CUET की ऑफिशियल वेबसाइट पर नियमित रुप से विज़िट करते रहें।

CUET एग्जाम का आयोजन कौन करता है?

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा cuet एग्जाम का आयोजन किया जाता हैं।

3 thoughts on “CUET Full Form : सीयूईटी एग्जाम की सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में”

Leave a Comment