डीएसपी (DSP) कैसे बनें – DSP Full Form, सैलरी, प्रमोशन, जानिए सम्पूर्ण जानकारी

डीएसपी एक ऐसा जाना पहचाना नाम है जिसे सुनकर ही आपके जेहन में एक तीन सितारा वर्दीधारी पुलिस ऑफिसर के बारे में चेतना जागृत हो जाती हैं। हमारे देश में ढ़ेरो युवा पुलिस अफसर बनने के लिए तैयारी करते हैं। उन पुलिस अफसरों में  से एक पद डीएसपी का भी होता है। दोस्तों आज हम Dsp Full Form नाम के इस ब्लॉग लेख में डीएसपी पुलिस अधिकारी के बारे में विस्तार से बात करनें वाले हैं।

 

DSP Full Form

 

Dsp Police विभाग का एक महत्वपूर्ण अधिकारी होता हैं। इसके कंधों पर कानून व्यवस्था के सुचारु रुप से संचालन की जिम्मेदारी होती हैं। तो आइये Dsp Full Form नामक इस टॉपिक को विधिवत रुप से समझने का प्रयास करते हैं।

 

[ez-toc]

 

DSP Full Form In Hindi

दोस्तों डीएसपी का हिंदी में विस्तृत नाम पुलिस उप-अधीक्षक होता हैं। अंग्रेजी रूपांतरण में Dsp Full Form, Deputy superintendent of police होता हैं।

 

Dsp Officer कोंन होता हैं.? (What is Dsp)

दोस्तों डीएसपी अर्थात Deputy superintendent of police एक उच्च प्रशासनिक पुलिस अधिकारी होता हैं। डीएसपी की रैंक पुलिस विभाग में टीआई यानी इंस्पेक्टर के ऊपर कि होती हैं। डीएसपी 3 स्टार धारण करने वाला पुलिस ऑफिसर होता हैं जो कि जिले के पुलिस कप्तान के नेतृत्व में काम करता हैं। डीएसपी की नियुक्ति राज्य लोकसेवा आयोग के अनुदेश पर राज्य सरकारों द्वारा की जाती हैं।

 

Police DSP Officer कैसे बनें | How to become dsp

डीएसपी बनने के लिए राज्य लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा को पास करना पड़ता हैं। यह सिविल सेवा परीक्षा राज्य सरकारों द्वारा प्रतिवर्ष पूरे भारत के सभी राज्यों में आयोजित की जाती हैं। साथ ही नव-नियुक्त आईपीएस अधिकारी भी डीएसपी के रुप में काम करते हुए प्रशिक्षण प्राप्त करता हैं। वहीं राज्य पुलिस के अधिकारी प्रमोशन लेकर भी डीएसपी के रुप में काम करते हैं।

 

DSP Full Form

 

 

डीएसपी बनने के लिए योग्यता (DSP Eligibility)

पुलिस उप-अधीक्षक (डीएसपी) बनने के लिए कुछ योग्यता मापदंड होते है जिन्हें पूर्ण करना ज़रूरी होता हैं। अपने अंतर्गत आने वाले पुलिस बल की सम्पूर्ण जिम्मेदारी इस व्यक्ति के जिम्मे होती है इसलिए इस पद तक पहुंचने से पहले व्यक्ति को विभिन्न पैमानों पर परखा जाता है। जिसमें शारीरिक योग्यता , शैक्षणिक योग्यता  और आयु सीमा आदि आते हैं।

डीएसपी  बनने के लिए शारीरिक योग्यता 

डीएसपी पद के उम्मीदवार को शारीरिक रुप से फिट होना भी आवश्यक है इसलिये चयनित हो जाने के बाद शारिरिक परीक्षण होता हैं जिसमें मुख्यतः निम्न पैमाने होते है:-

  • पुरुष आवेदकों की ऊंचाई 167CMS और महिला आवदेकों की न्यूनतम ऊंचाई 157CMS तक होना चाहिये। न्यूनतम ऊंचाई सीमा में SC/ST के उम्मीदवारों को छूट भी प्रदान की जाती हैं।
  • पुरुष आवदेक के लिए चेस्ट सामान्यत 80 CM और फुलाव के बाद 85 CM होना आवश्यक हैं। महिला आवदेकों के लिए चेस्ट मापन नहीं किया जाय हैं।

डीएसपी बनने हेतु शैक्षणिक योग्यता

DSP बनने के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल होने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य हैं।  आपके पास किसी भी विषय में किसी भी भारतीय मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है।

डीएसपी बनने के लिए न्यूनतम आयु सीमा

राज्य सरकार के द्वारा इस पद की भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा निर्धारित की गयीं हैं। इसके तहत आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के कैंडिडेट की आयु 21 से 32 वर्ष के मध्य होना चाहिए। इसमे ओबीसी वर्ग के आवदेकों को 3 साल और एससी, एसटी वर्ग के आवदेकों को अधिकतम उम्र सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाती है। यहाँ मेने कॉमन आयु सीमा का उल्लेख किया है लेकिन ये पैमाना सभी राज्यों के लिये अलग-अलग होते हैं जिसे वहाँ की राज्य सरकार और राज्य गृह पुलिस विभाग मिलकर तैयार करते हैं।

 

DSP Police Exam Pattern

डीएसपी  बनने के लिए आपको स्टेट पीएससी  की परीक्षा पास होना होती है यह परीक्षा 3 चरणों मे आयोजित होती हैं। यह परीक्षा सिविल सेवा परीक्षा के अंतर्गत आती है इसके परीक्षा के चरण:-

  1. प्रारम्भिक परीक्षा – यह परीक्षा केवल क्वालीफाइंग होती है इसके पास होने के बाद आप मुख्य परीक्षा में बैठ सकते हैं।
  2. मुख्य परीक्षा – यह लिखित परीक्षा होती है और हफ्तेभर लागातार इस परीक्षा के पेपर आयोजित किये जाते हैं। यह परीक्षा ही सबसे निर्णायक ओर महत्वपूर्ण होती है।
  3. साक्षात्कार – यह मुख्य परीक्षा के बाद का अंतिम चरण है इसके इसमें व्यक्तिगत परीक्षण होता हैं। इसके लिए आपको आयोग के कार्यालय में उपस्थित होना पड़ता हैं।

तीनों चरणों की परीक्षा के बाद राज्य लोकसेवा आयोग द्वारा अंतिम परिणाम जारी किया जाता हैं। जिसमें चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज परीक्षण और पुलिस वेरिफिकेशन के बाद ट्रेंनिग के लिए भेज दिया जाता हैं।

 

Police Dsp Salary (डीएसपी को मिलने वाला वेतन)

डीएसपी के रुप में काम करते हुए आपको 30 हज़ार से लेकर 70 हज़ार तक का मासिक  वेतन मिलता है। यह वेतन कार्य अनुभव व पदभार के साथ-साथ बढ़ता जाता है। वेतन के अलावा और भी कई भत्ते सरकार द्वारा दिये जाते है जिससे मूल वेतन में वृद्धि हो जाती है। यहाँ दिए गए वेतन-भत्ते सांकेतिक है जो कि कम-ज़्यादा हो सकते हैं।

 

डीएसपी को मिलने वाली सुविधाएं

क्योंकि डीएसपी एक बड़े लेवल का पुलिस अधिकारी होता है इसलिए वेतन के अलावा और भी कई सुविधाएं मिलती है जो कि इस प्रकार है :-

  • नवनियुक्त पुलिस उप-अधीक्षक (डीएसपी) को निवास के लिए निःशुल्क सरकारी आवास मिलता हैं
  • निःशुल्क यात्रा व स्वास्थ्य भत्ता मिलता है
  • यात्रा के लिए सरकारी गाड़ी उपलब्ध करवाई जाती है
  • स्वयं व परिवार की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा सुरक्षा गार्ड उपलब्ध करवाए जाते हैं

 

Dsp Training | डीएसपी का प्रशिक्षण

अंतिम रुप से चयनित होने के बाद Police Dsp अधिकारी को प्रशिक्षण के लिए पुलिस  प्रशिक्षण शाला में भेजा जाता हैं। डीएसपी का लगभग 1 वर्ष तक अलग अलग जगह प्रशिक्षण होता हैं। फिर किसी थाने में नियुक्ति दे दी जाती हैं।

 

DSP Full Form

डीएसपी  के कार्य | Police Dsp Power

पुलिस उप-अधीक्षक के रुप में डीएसपी को कई महत्वपूर्ण कार्य करने पड़ते हैं क्योंकि यह एक जिम्मेदारियों वाला पद होता हैं। डीएसपी के प्रमुख कार्य इस प्रकार है :-

  1.  कानून व्यवस्था बनाये रखना
  2. जिला कलेक्टर के साथ मिलकर प्रशासन को सुचारु रुप से चलाने में सहयोग करना
  3. आतंकवाद ओर देश विरोधी गतिविधियों पर नियंत्रण रखना
  4. अपने अधीनस्थ पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को निर्देश देना
  5. दंगा फसाद एवं धार्मिक उन्माद के समय ला एंड आर्डर को बनाये रखना
  6. राष्ट्रप्रमुख या जननेता की आगमनी के समय सुरक्षा व्यवस्था देखना

 

Conclusion –  दोस्तों Dsp Full Form लेख में हमनें डीएसपी ऑफिसर के बारे में लगभग सभी जानकारियों को विस्तार से देखा। आशा करता हूं कि आपको यह लेख पसन्द आया होगा साथ ही आपके मन मे जागृत होने वाले सभी प्रश्नों के जवाब भी मिल गए होंगें। यदि लेख अच्छा लगे तो अपने साथियों के साथ शेयर करना न भूलें।

 

FAQ’s

डीएसपी का वेतन कितना होता है?

डीएसपी का वेतन 30 हज़ार से लेकर 70 हज़ार के मध्य होता हैं तथा अन्य भत्ते और सरकारी सुविधाओं का भी लाभ मिलता हैं।

12वीं के बाद डीएसपी कैसे बने?

12वीं के बाद डीएसपी बनने के लिए आपको किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री लेना आवश्यक हैं। उसके पश्चात स्टेट सिविल सर्विस एग्जाम को पास करके आप डीएसपी बन सकते हैं।

डीएसपी का फुल फॉर्म क्या होता है ?

DSP का फुल फॉर्म Deputy Superintendent of Police होता हैं।

1 thought on “डीएसपी (DSP) कैसे बनें – DSP Full Form, सैलरी, प्रमोशन, जानिए सम्पूर्ण जानकारी”

Leave a Comment