Upsc Full Form – Upsc के बारे में जानिए सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में

आपने अक्सर अपने दोस्तों को या रिश्तेदारों को या किसी student को यह कहते हुए जरूर सुना होगा कि में UPSC की तैयारी करता हूं या UPSC की तैयारी करती हूं। दोस्तों वास्तव में UPSC की कोई तैयारी नहीं होती है बल्कि ये एक Technical Error word हैं जो आम बोलचाल में बोला जाता है। नमस्कार दोस्तों आज हम जानेंगे कि आख़िरकार Upsc kya hota hai, Upsc Full Form , Upsc Full Form in Hindi ओर UPSC क्या काम करता है इसके बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।

UPSC Full Form

 

UPSC क्या है?

Upsc Full Form in English Union Public Service Commission होता हैं। Upsc Full Form in Hindi हिंदी में Upsc को संघ लोकसेवा आयोग के नाम से जाना जाता है। दोस्तों UPSC नाम से देश मे कोई परीक्षा नहीं होती है बल्कि UPSC एक संस्था या Bord है जो विभिन्न तरह की भर्ती परीक्षा लेने का काम करता हैं। Upsc भारत सरकार के Group A ओर  Group B के अधिकारियों की भर्ती का काम करता है।

UPSC का इतिहास

 ब्रिटिश काल में भारत के लिए लोकसेवकों की भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन इंग्लैंड में होता था और यही प्रशिक्षण के बाद भारत मे नियुक्ति दे दी जाती थी। लेकिन स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान भारतीयों की प्रमुख मांगो को मानते हुए ब्रिटिश सरकार ने  इंग्लैंड के साथ- साथ भारत में भी सिविल सेवा परीक्षा के आयोजन की स्वीकृति प्रदान करदी। सन 1922 में प्रथम बार इलाहबाद में सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन हुआ इसके साथ ही भारत मे Upsc की स्थापना के प्रयास प्रारंभ हो गए। 1 अक्टूबर 1926 में ‘लार्ड विस्कांउट ली’ (Lord wiskout lee) आयोग की अनुसंशा पर भारत मे Upsc की स्थापना हुई जिसे प्रारंभ में FPSC अर्थात Federal Public Service Commission के रूप में जाना जाता था।

26 जनवरी, 1950 को नये संविधान लागू होने के साथ ही ‘संघ लोक सेवा आयोग’ को एक स्वायत्त संस्था के रूप में संवैधानिक दर्जा प्रदान किया गया हैं। भारतीय संविधान के भाग-14 में अनुच्छेद, 315 से 323 तक में आयोग के गठन, कार्य एवं शक्ति का वर्णन हैं।

UPSC का वर्तमान स्वरूप

संघ लोकसेवा आयोग के पैनल में वर्तमान में  अध्यक्ष समेत कुल 9 से 11 मेम्बर है। upsc के वर्तमान अध्यक्ष डॉ मनोज सोनी है। Upsc कार्यालय का वर्तमान पता धौलपुर हाउस, शाहजहाँ रोड़ , नई दिल्ली – 110069 है। तथा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट www.upsc.gov.in है।

UPSC के कार्य

संविधान के अनुच्छेद 320 के तहत संघ लोकसेवा आयोग के कार्यो का उल्लेख मिलता है। संघ लोकसेवा आयोग न सिर्फ भर्ती बोर्ड है बल्कि भारत सरकार के लिये सलाहकारी निकाय भी हैं। UPSC के कार्य निम्नानुसार है:-

  • भारत सरकार के लिये सेवाओं में नियुक्ति हेतु परीक्षा आयोजित करना
  • साक्षात्कार द्वारा चयन हेतु सीधी भर्ती करना
  • पदोन्नति/नियुक्ति/निष्कासन सम्बंधित मामलों में सलाहकार
  • सरकार के लिये विभिन्न सेवाओं तथा पदों के लिये भर्ती नियम तैयार करना तथा उनमें संसोधन करना
  • विभिन्न भर्ती प्रक्रियाओं से सम्बंधित अनुशासनिक मामले
  • भारत के राष्ट्रपति द्वारा मांगें जाने पर किसी भी मामले में सरकार को परामर्श देना
  • राज्य लोकसेवा आयोग का मार्गदर्शन करना एवं आश्यकता पड़ने पर राज्यों के लिए भर्ती प्रक्रिया का आयोजन करना
  • लेटरल एंट्री (पार्श्व भर्ती) जैसे मुद्दों पर सरकार का मार्गदर्शन करना

UPSC Posts Full Form : UPSC परीक्षा पदों हेतु फुल फॉर्म

वैसे तो संघ लोकसेवा आयोग द्वारा कई पदों पर भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाती है जिनके सिविल सेवा परीक्षा सबसे महत्वपूर्ण हैं। Upsc द्वारा भर्ती किये जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण पदों का विवरण:-

  1. IAS – Indian Administrative Service (भारतीय प्रशासनिक सेवा)
  2. IPS – Indian Police Service (भारतीय पुलिस सेवा)
  3. IFS – Indian Foreign Service (भारतीय विदेश सेवा)
  4. IRS – Indian Revenue Service (भारतीय राजस्व सेवा)
  5. IFoS – Indian Forest Service (भारतीय वन सेवा)

 कलेक्टर कैसे बने जानिये आसान भाषा में :- Read Now

UPSC द्वारा आयोजित कुछ परीक्षाएं इस प्रकार है:-

  1. Indian Administrative Service Examination (IAS)
  2. Indian Forest Service Examination (IFoS)
  3. Combined Defence Service Examination (CDS)
  4. Indian Engineering Service Examination (IES)
  5. National Defence Academy Examination (NDA)
  6. Combined Medical Service Examination (CMS)
  7. Special Class Railway Apprentice
  8. Indian Economic Service Examination (IES)
  9. Indian Statistical Service Examination (ISS)
  10. Combined Geoscientist and Geologist Examination
  11. Central Armed Police Forces (Assistant Commandant) (CAPF)

CDS और NDA exam वर्ष में 2-2 बार आयोजित होती है। वही सिविल सर्विस एग्जाम (आईएएस) UPSC द्वारा आयोजित की जाने वाली सबसे प्रतिष्ठित एग्जाम है जो कि प्रत्येक वर्ष में एकबार आयोजित की जाती हैं।

UPSC द्वारा आयोजित परीक्षा के चरण:- 

  • प्रारम्भिक परीक्षा
  • मुख्य परीक्षा
  • साक्षात्कार

प्रारंभिक परीक्षा केवल Qualifying होती है जबकि अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के कुल अंको पर निर्भर करता हैं।

FAQ’s

UPSC करने के बाद कौन सी नौकरी मिलती है?

UPSC के द्वारा आयोजित परीक्षा क्लियर करने के बाद IAS, IPS, IRS, IFS जैसे महत्वपूर्ण पदों पर नोकरी मिलती हैं।

Upsc Full Form in English?

Upsc full Form Union Public Service Commission होता हैं।

Upsc Full Form in Hindi?

Upsc का हिंदी में विस्तृत नाम संघ लोकसेवा आयोग होता हैं।

यूपीएससी कितने साल का होता है?

Upsc की तैयारी के लिए एक साल पर्याप्त होता हैं किंतु कभी-कभी 2-3 साल भी लग जाते है। ये सब आपकी तैयारी पर निर्भर करता है कि आपमें कांसेप्ट की कितनी अच्छी समझ है आप कितने अच्छे से चीज़े कर पाते हैं।

यूपीएससी के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के लिये किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना चाहिए। साथ ही आवेदन करते वक्त केंडिडेट की न्यूनतम आयु 21 वर्ष पूर्ण होना चाहिये।

इस तरह सम्पूर्ण लेख में हमनें Upsc kya he उसकी कार्यप्रणाली क्या है , Upsc full form क्या है तथा यह किस प्रकार का संगठन है आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की । UPSC द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षाओं के बारे में विस्तार से चर्चा हम अगले लेख में करेंगे।

धन्यवाद..!