CTET Exam Pattern, Eligibility : सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में

नमस्कार दोस्तों अक्सर आपने एक पंक्ति सुनी होगी कि गुरु ही ब्रह्म हैं, गुरु ही विष्णु हैं और गुरु ही स्वंय महेश हैं।आखिर ऐसा क्यों.? क्योंकि गुरु ही धरती पर वो इंसान है जो हमें ईश्वर तक पहुंचने का मार्ग बता सकता हैं। प्राचीन काल से आजतक गुरु के विभिन्न रुप देखे लेकिन गुरु का महत्व आज भी वही है जो भगवान कृष्ण और राम के जीवन में था। तो दोस्तों आज के इस  लेख में हम गुरु यानी शिक्षक बनने के लिए आवश्यक CTET Exam Pattern के बारे में चर्चा करेंगे।

 

CTET Exam Pattern

 

साथ ही हम देखगें की CTET Exam के लिए Eligibility Criteria क्या हैं.? इस एग्जाम को पास करनें के बाद किस तरह की जॉब मिलती हैं। जानेंगे सबकुछ तो अंत तक इस लेख को जरुर पढ़ियेगा।

[ez-toc]

 

CTET एग्जाम क्या हैं (What is CTET Exam in Hindi)

CTET भारत सरकार द्वारा आयोजित की जाने वाली एक पात्रता परीक्षा है जिसके माध्यम से आप कक्षा 1 से कक्षा 8 तक पढ़ाने के योग्य माने जाएंगे। यद्यपि हर राज्य में अलग-अलग परीक्षा आयोजित की जाती है किंतु फिर भी CTET एग्जाम की मान्यता भारत के सभी राज्यों में समान रुप से हैं। दोस्तों इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य देश के बच्चों के लिए एक कुशल शिक्षक का चयन करना है। ताकि ये शिक्षक देश के बच्चों को मानसिक एवं व्यहवारिक दोनों रुप मे कुशल बना सके। इस परीक्षा का आयोजन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा प्रतिवर्ष साल में 2 बार किया जाता है।

 

CTET Full Form in Hindi

CTET का फुल फॉर्म  Central Teacher Eligibility Test होता है। हिंदी में इसका मतलब केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा होता है।

आपके काम की इन महत्वपूर्ण परीक्षा के बारे में भी देखते चलिए :-

CTET Exam Pattern in Hindi 

दोस्तों CTET की परीक्षा दो स्तरों में आयोजित होती है। इसमें पहले स्तर की परीक्षा के माध्यम से आप कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 के बच्चों को पढ़ाने के योग्य माने जाएंगे जबकि दूसरे स्तर की परीक्षा के माध्यम से आप कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चों को पढ़ाने के योग्य माने जाएंगे।

दोनों स्तर कि परीक्षा में आपसे केवल ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं। CTET कि परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नही होती हैं।

 

Exam Level (CTET Exam Syllabus)

दोस्तों CTET एग्जाम को 2 लेवल में बांटा गया हैं। इन लेवल के सिलेबस एवं पैटर्न को हम नीचे देखेंगे :-

First Level Exam

पहले लेवल की परीक्षा में आपसे 2 घंटे 30 मिनट समय में 150 अंक के प्रश्न पूछे जाते हैं। इस लेवल की परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, बाल विकास एवं पर्यावरण प्रत्येक विषय से 30-30 अंक के प्रश्न पुछे जाते हैं।

Second Level Exam

दूसरे लेवल के पेपर में भी आपको 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाता हैं जिसमें 150 अंक के प्रश्न पुछे जाते हैं। इसमें हिंदी, अंग्रेजी और बाल विकास में 30-30 अंक के प्रश्न पूछे जाते हैं। वही सामाजिक विज्ञान या फिर गणित और विज्ञान जैसे विषय से 60 अंको के प्रश्न पूछे जाते हैं।

CTET एग्जाम देने के लिए योग्यता (CTET Exam Eligibility)

CTET एग्जाम के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 18 वर्ष है जबकि अधिकतम उम्र सीमा का निर्धारण नही किया गया हैं। वही शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो दोनो लेवल के पेपर के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गयी हैं जो कि इस प्रकार है :-

CTET 1st Paper Eligibility

CTET पेपर 1st के आवेदन के लिए आपको निम्न पैमाने पूर्ण करना होंगे।

  • किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12th क्लास 60% अंको से उत्तीर्ण की हो
  • D.El.Ed (DIPLOMA IN ELEMENTARY EDUCATION ) की परीक्षा न्यूनतम 50% के साथ उत्तीर्ण की हो

CTET 2nd Paper Eligibility 

CTET पेपर 2nd के लिए आवेदन करने हेतु आपके पास निम्न न्यूनतम योग्यता होना आवश्यक हैं।

  •  किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12th में न्यूनतम 60% अंको से उतीर्ण होना आवश्यक हैं।
  • D.El.Ed (DIPLOMA IN ELEMENTARY EDUCATION ) की परीक्षा न्यूनतम 50% के साथ उत्तीर्ण की हो।
  • किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंको के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है।
  • ग्रेजुएशन के पश्चात अगर आपके पास B.Ed (Bachelor of Education की डिग्री है तो भी आप CTET एग्जाम के लिए पात्र है।

CTET Admit Card एवं CTET Result की जानकारी

दोस्तों CTET एग्जाम CBSE बोर्ड द्वारा नियमित रुप से आयोजित की जाती हैं इसलिये CTET एग्जाम से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण अपडेट जैसे कि रिजल्ट, एडमिट कार्ड आदि के लिए आपको CTET की ऑफिशियल वेबसाइट को नियमित रुप से देखते रहना चाहिए।

CTET की तैयारी कैसे करें (How to Prepare For CTET)

दोस्तों किसी भी परीक्षा को पास करने लिए एक अच्छी रणनीति की आवश्यकता होती है और रणनीति तैयार करने के लिए परीक्षा पाठ्यक्रम, प्रीवियस ईयर पेपर व मॉक टेस्ट का अभ्यास आवश्यक होता है। आप पाठ्यक्रम को ठीक से देखे फिर पिछले वर्ष पूछे गए प्रश्नों को ध्यान से देखे और सभी विषयों को समान रुप से समय देकर तैयार करे। अपनी तैयारी के दौरान मॉक टेस्ट पेपर के साथ अभ्यास करके अपनी गलतियों को सुधारने का प्रयास करें। इस प्रकार आपके लिए CTET की परीक्षा Qualify करना बहुत आसान हो जाएगा।

 

CTET Exam Pattern

CTET एग्जाम के बाद जॉब

दोस्तों CTET एक पात्रता परीक्षा है इसके पास करनें पर आपको कोई जॉब नहीं मिलती बल्कि इस स्कोर कार्ड के बाद आप जॉब के लिए अप्लाई करनें के लिए योग्यता प्राप्त कर लेते हैं। पहले CTET के सर्टिफिकेट की मान्यता सिर्फ 7 वर्षों के लिए होती थी लेकिन अब इसकी मान्यता को बढ़ाकर आजीवन कर दिया गया हैं।

CTET Exam Qualify करनें के बाद आप CBSE से मान्यता प्राप्त किसी भी स्कूल के शिक्षक बनने के लिए आवदेन कर सकते हैं। देश के कई बड़े सरकारी स्कूलों में भी CTET के स्कोर कार्ड धारक आवदेक को प्राथमिकता प्रदान की जाती हैं।

Conclusion :- दोस्तों CTET Exam Pattern नाम के इस लेख में हमनें CTET परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को देखा व समझा लेकिन फिर भी आपके मन मे कोई संशय या कोई सुझाव है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

FAQ’s

CTET करने से क्या होता है?

CTET करनें के बाद आप शिक्षक बनने के लिए पात्रता प्रमाण पत्र या स्कोर कार्ड प्राप्त कर लेते हैं।

सीटेट का पेपर कौन दे सकता है?

CBSE द्वारा निर्धारित योग्यताओं का पूर्ण करने वाला कोई भी आवदेक CTET परीक्षा दे सकता हैं।

सीटेट कितने साल की होती है?

CTET स्कोर कार्ड की वैध्यता को अब 7 वर्ष से बढ़ाकर आजीवन कर दिया गया हैं।

1 thought on “CTET Exam Pattern, Eligibility : सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में”

Leave a Comment