यदि आप सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या फिर आप कोई सिविल सेवक हैं तो आपने Vikas Divyakirti नाम ज़रुर सुना होगा। एक ऐसा नाम जो भारत में कलेक्टर बनाने की फैक्ट्री के रुप में जाना-पहचाना जाता है। Dr Vikas Divyakirti आज पूरे देश में एक प्रतिष्टित शिक्षक के रुप में जाने जाते हैं। लेकिन आप शायद उन्हें सिर्फ एक शिक्षक के रुप में ही जानते है, हम आज के इस लेख में Vikas Divyakirti Biography जैसे की उनकी Age , Girlfriend, Wife, Networth आदि के बारें में सबकुछ जानेंगे। हम यह भी देखेंगे कि कैसे उन्होंने पहले आईएएस परीक्षा को खुद पास किया और फिर किस तरह दृष्टि IAS संस्थान की स्थापना की। तो अंत तक इस लेख में हमारे साथ बने रहिये ओर जानिए विकास सर की पुरी जीवनी सटीक और आसान भाषा में।
Table of Contents
Vikas Divyakirti कौन हैं?
Vikas Divyakirti देश के जाने-माने शिक्षक है जो कि आईएएस परीक्षा की तैयारी कर रहें छात्रों के मार्गदर्शन का काम करतें हैं। विकास सर हिंदी साहित्य के बहुत अच्छे शिक्षक है साथ ही एक अच्छे लेखक भी है। विकास सर के द्वारा दिल्ली में दृष्टि IAS कोचिंग संचालित की जाती है जिसके द्वारा प्रतिवर्ष हज़ारों छात्र मार्गदर्शन प्राप्त करकें अपने भविष्य का निर्माण करते हैं। विकास दिव्यकिर्ती सर ने अपने विद्यार्थी जीवन मे आईएएस की तैयारी प्रारंभ की ओर पहले ही प्रयास में UPSC क्लियर करकें आईएएस अफसर बन गए। लेकीन उनके इरादे कुछ और ही थे, 1 साल के अंदर ही आईएएस जैसी प्रतिष्टित नोकरी छोड़ दी और पढ़ाने का कार्य शुरु कर दिया जो कि आजतक अनवरत चल रहा है।
Vikas Divyakirti जन्म और बचपन
डॉ विकास दिव्यकिर्ती का जन्म 26 दिसम्बर 1973 को हरियाणा के मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ। विकास सर के पिताजी दिल्ली विश्वविद्यालय में हिंदी साहित्य के प्रोफेसर थे। विकास दिव्यकिर्ती का बचपन से ही पड़ने की तरफ विशेष रुझान था।
Vikas Divyakirti की शिक्षा
Dr Vikas Divyakirti के एजुकेशन की बात की जाए तो उन्होंने अपने विद्यालय स्तर की पढ़ाई सरस्वती शिशु मंदिर से पुरी करी फिर दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन लिया और यही से इतिहास विषय के साथ बैचलर ऑफ आर्ट्स (बीए) की डिग्री प्राप्त की। तत्पश्चात आपने हिंदी साहित्य के साथ एम.ए. ,एमफिल और पीएचडी की शिक्षा प्राप्त की। वे यहीं नही रुके उन्होंने समाजशास्त्र और जनसंचार से एम.ए. औऱ एलएलबी की डिग्री भी प्राप्त की। इसके साथ ही उन्होंने हिंदी साहित्य से यूजीसी नेट और जीआरएफ भी क्वालीफाई किया। आपने भारतीय विद्या भवन से हिंदी और अंग्रेजी अनुवाद में पीजी डिप्लोमा भी प्राप्त किया। इसप्रकार विकास सर ने शिक्षा जगत में कई उपाधियां प्राप्त की।
Dr. Vikas Divyakirti Girlfriend, Wife और परिवार
Dr Vikas DivyaKirti Sir के परिवार में तीन भाई और इनके माता-पिता है जो अलग-अलग व्यवसाय में कार्यरत हैं।
डॉ विकास दिव्यकिर्ती जब पीएचडी की पढ़ाई कर रहे थे उस समय उनकी मुलाकात तरुणा वर्मा से हुई, इन्ही से उन्हें प्यार हुआ और अंततः तरुणा ही विकास दिव्यकिर्ती की धर्मपत्नी बनी। Dr Vikas Divyakirti और तरुणा वर्मा ने 1998 में विवाह किया और एक साल बाद दोनों ने मिलकर दृष्टि IAS कोचिंग संस्थान की स्थापना की। विकास सर के माता-पिता और भाई के बारे में ज्यादा जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध नहीं है। डॉ दिव्यकिर्ती और तरुणा वर्मा का एक बेटा भी है जिसका नाम सात्विक दिव्यकिर्ती है।
1996 में डॉ विकास IAS बनें
Dr Vikas Divyakirit ने अपने व्यावसायिक जीवन की शुरुआत दिल्ली विश्वविद्यालय में एक शिक्षक के रुप में की। इसके बाद उन्होंने ने वर्ष 1996 में अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास की। आईएएस ऑफिसर बनने के बाद कुछ समय तक गृह मंत्रालय में काम किया लेकिन शिक्षक के रुप में बच्चों को पढ़ाना डॉ विकास दिव्यकिर्ती को ज़्यादा पसन्द था इसलिए इन्होंने एक साल के बाद ही आईएएस की नोकरी से इस्तीफा दे दिया।
इन्हें भी पढ़िए :-
- एक यूट्यूब चैनल से कैसे अलख पांडे ने 8 हज़ार करोड़ की कंपनी
- गरीबी के दलदल से निकलकर किस तरह खान सर ने दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूब चैनल बनाया
Drashti IAS कोचिंग इंस्टीट्यूट की शुरुआत
आईएएस की नोकरी छोड़ने के बाद डॉ विकास दिव्यकिर्ती ने तरुणा वर्मा के साथ मिलकर सन 1999 में दृष्टि IAS कोचिंग इंस्टीट्यूट की स्थापना की जिसका मूल उददेश्य सरल एवं सहज भाषा में हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों को IAS की तैयारी करवाना था। वर्तमान में डॉ विकास दिव्यकिर्ती की पत्नी तरुणा वर्मा ही दृष्टि IAS संस्थान की डायरेक्टर हैं। डॉ विकास दिव्यकिर्ती समसामयिक मुद्दों के लिये मासिक पत्रिका ‘दृष्टि करेंट अफेयर्स टुडे‘ के प्रधान संपादक भी है।
यूट्यूब चैंनल की शुरुआत
डॉ दिव्यकिर्ती ने दृष्टि IAS यूट्यूब चैनल की शुरुआत वर्ष 2017 में जिसका उद्देश्य गरीब तमगे के छात्रों तक निःशुल्क शिक्षा को पहुंचाना हैं। आज दृष्टि आईएएस के यूट्यूब चैनल पर 9 मिलियन से भी ज़्यादा सब्सक्राइबर हैं ओर यह शिक्षा जगत का एक बहुत ही प्रसिद्ध और बड़ा चैनल हैं।
Dr. Vikas Divyakirti NetWorth
दृष्टी IAS के संस्थापक डॉ विकास दिव्यकिर्ती की नेटवर्थ 7 से 8 करोड़ (सांकेतिक आंकड़े) तक हैं। इनकी आय के स्त्रोत में कोचिंग संस्थान, किताबो का प्रकाशन ओर यूट्यूब चैनल प्रमुख हैं।
Note :- आशा करता हूं Dr. Vikas Divyakirti के बारे में लिखा गया ये लेख आपको पसंद आया होगा। फिर भी आपके मन मे कोई प्रश्न या सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में जरुर कमेंट कीजिएगा।
धन्यवाद..!
FAQ’s Related to Vikas Divyakirti
विकास दिव्यकीर्ति कौन है?
Vikas Divyakirti पूर्व आईएएस अधिकारी, अध्यापक और दृष्टि आईएएस के प्रबंधक निर्देशक हैं।
डॉ विकास दिव्यकीर्ति का जन्म कब हुआ था?
Dr Vikas Divyakirti का जन्म हरियाणा राज्य में 1973 में हुआ था।
विकास दिव्यकीर्ति की पत्नी कौन है?
विकास दिव्यकिर्ती की पत्नी का नाम तरुणा वर्मा है जो कि वर्तमान में दृष्टि IAS की डायरेक्टर हैं।
विकास दिव्यकीर्ति की उम्र कितनी है?
विकास दिव्यकिर्ती की उम्र 49 वर्ष है (गणना- 2022 तक)
बहुत अच्छे से समझ मे आया सर सब कुछ।