नमस्कार दोस्तों आप सभी का हमारे ब्लॉग पर स्वागत है। आज हम बात करने वाले है फिज़िक्स वल्लाह यानी Alakh Pandey सर की । इस आर्टिकल में हम जानेंगे कैसे अलख सर ने एक यूट्यूब चैंनल Physics Wallah को एक 8000 करोड़ की यूनिकॉर्न कंपनी बना दिया। साथ ही हम Alakh Pandey Biography age, wife, Net Worth, Qualification आदि के बारें में विस्तार से चर्चा करेंगें। तो बने रहिये अंत तक हमारे साथ इस आर्टिकल में ओर जानिये Alakh Pandey Physics wallah की पूरी कहानी।
Table of Contents
Alakh Pandey Pw
अलख पांडेय एक ऐसी शख्सियत जिन्होंने शिक्षा जगत में तूफान उठा रखा है, अलख सर को हिंदुस्तान में IIT-JEE ओर NEET एग्जाम की तैयारी करवाने वाले बेस्ट टीचर के रूप में जाना जाता हैं। Alakh Pandey की कंपनी आज देश की 101 वीं यूनिकॉर्न कंपनी बन चुकी है। Alakh Pandey की कंपनी Physics Wallah के नाम से जानी जाती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक आज उनकी कंपनी की नेटवर्थ 1.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुँच गयी है। Alakh Pandey अपने अलग अंदाज में पढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। शुरुआती दिनों में जब वे पढ़ाना प्रारंभ किये तब अलख पांडेय को 3 से 5 हज़ार तक महीने कि तनख्वाह मिलती थी। लेकिन आज उनके संघर्ष और ईमानदार प्रयासों से Physics Wallah 8000 करोड़ की ब्रांड एडटेक कंपनी बन गयी है।
जानिये खान सर पटना के बारे में रोचक तथ्य :- Click Now
अलख पांडेय का बचपन
Alakh Pandey का जन्म उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में हुआ। उनके परिवार में उनके माता-पिता और एक छोटी बहन है। अलख पांडेय का बचपन आर्थिक तंगहाली में गुज़रा यहाँ तक कि उनके पिता को बेटे अलख और बेटी अदिति की पढ़ाई के लिए अपना घर तक बेचना पड़ा। इन तमाम मुश्किलों के बावज़ूद भी अलख पांडेय पढ़ने में शुरुआत से ही अच्छे थे। Alakh Pandey की स्कूली शिक्षा प्रयागराज के ही विशप जॉनसन स्कूल से हुई थी। उन्हें कक्षा 10th में 91% ओर 12th में 93% प्राप्त हुए। उनके घर की आर्थिक स्थिति सही नही थी इसलिए उन्होंने अपने से छोटे बच्चों को पढ़ाना प्रारंभ किया तथा कुछ समय बाद उन्हें एक कोचिंग में 3000/- प्रतिमाह के हिसाब से पढ़ाने का अवसर मिल गया।वही से अलख पांडेय सर की शिक्षक बनने की कहानी शुरु होती है
टीचिंग लाइफ की शुरुआत
क्लास 12th अच्छे नम्बरों से पास करने के बाद Alakh Pandey ने इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लिया लेकिन वे अपनी कॉलेज की डिग्री भी पूरी नही कर पाए और इंजीनियरिंग के तीसरे साल ही कॉलेज छोड़ दिया। कॉलेज छोड़कर वापस प्रयागराज आ गए और फिर से कोचिंग क्लासेस में पढ़ाना शुरु कर दिया इस बीच Alakh Pandey नें 2015 में Physics Wallah नाम से एक यूट्यूब चैनल शुरु किया इस दौरान उन्हें कोई ख़ास सफलता हाथ नही लगी किन्तु वे फिर भी लगातार प्रयास करते रहे। वर्ष 2017 में प्रतीक माहेश्वरी भी उनके साथ पढाने लगें।
साल 2020 में कोरोना के दौरान लगे लॉकडाउन के कारण सभी ऑफलाइन क्लासेज बन्द हो गयी इसी टाइम अलख सर के चैनल से लाखों बच्चों की Jee और Neet के लिए फ्री ओर अच्छी शिक्षा मिलने लगी और इस तरह कई हज़ारो बच्चे उनसे जुड़ते गये।
Also Read :- Neet Exam Full Detail in Hindi
साल 2020 में ही उन्होंने फिजिक्स वल्लाह प्राइवेट लिमिटेड के नाम से उनकी कंपनी को रजिस्टर्ड करवा लिया और इस तरह फिजिक्स वल्लाह एक एडटेक कंपनी बन गयी धीरे-2 हज़ारो लाखों बच्चे इनसे जुड़ते चले गए और अब PW देश की 101वीं यूनिकॉर्न कंपनी बनी और कुल टर्नओवर 8 हज़ार करोड़ से ज़्यादा हो गया।
Alakh Pandey की प्रसिद्धि
Alakh Pandey का बचपन गरीबी में बिता ओर इसी गरीबी के कारण वे आगे पड़ नही पाए। इसी बात को ध्यान में रखते हुए अलख सर ने फ्री शिक्षा या फिर बहुत न्यूनतम शिक्षा पर ज़ोर दिया। आज यूट्यूब पर फ्री में उनके कई लेक्चर उपलब्ध है साथ ही ऑनलाइन एप्पलीकेशन पर भी बहुत कम फीस में क्लासेस उपलब्ध करवाते है। 1 लाख से ज़्यादा फ़ीस वाले जेईई ओर नीट के कोर्स उनने 2 से 3 हज़ार में उपलब्ध करवा दिए जिससे शिक्षा जगत में क्रांतिकारी बदलाव आया और अन्य संस्थाओं की फीस भी थोड़ा कम हुई है। अलख सर की Pe अब पूरे भारत वर्ष में ऑफलाइन क्लासेज भी उपलब्ध करवा रही हैं।
₹75 करोड़ का ऑफर
एक नामी एडटेक कंपनी ने अलख पाण्डेय को 75 करोड़ का ऑफर दिया लेकिन अलख पाण्डेय ने उस ऑफर को ठुकरा दिया क्योंकि ये एडटेक कंपनियां लाखों रुपये में कोर्स बेच रही थी वही अलख पाण्डेय नाम मात्र शुल्क में कोर्स दे रहे थे उनका उद्देश्य पैसा कमाना नहीं बल्कि गरीब और आर्थिक रुप से कमज़ोर बच्चों तक कम कीमत में गुणवत्ता युक्त शिक्षा पहुंचाना था।
हाल ही में अलख पाण्डेय, संदीप माहेश्वरी के show में भी आ चुके हैंl
Alakh Pandey संपूर्ण जानकारी
- Name – Alakh Pandey
- DOB – 2 अक्टूबर 1991
- Age- 30 वर्ष
- Birthplace :- प्रयागराज, उत्तरप्रदेश
- Education :- B.Tech
- Youtube Channel :- Physics Wallah
अलख पांडेय ने हाल ही में बताया कि वे love Marriage करने वाले है और उनकी पत्नी का नाम शिवानी दुबे है। अलख सर के पिताजी सतीश पांडेय औऱ माताजी रजता पांडेय है इनकी एक बहन भी है जिनका नाम अदिति पांडेय है।
Physics wallah – Alakh Pandey Youtube Channel पर 8.55M से भी ज़्यादा फॉलोवर हैं। निश्चित रुप से फ्री ओर गुणवत्ता युक्त न्यूनतम शिक्षा देने के मामले में अलख पांडेय सर का नाम देश के नामी शिक्षकों में शामिल हैं।
FAQ’s related To Alakh Pandey
What Is qualification of Alakh Pandey?
अलख पांडेय ने मेकेनिकल इंजिनीयरिंग की में 3 वर्ष तक पढ़ाई की है बाद में कॉलेज बीच मे ही छोड़ दिया।
Who is Ceo Of Physics Wallah?
फिजिक्स वल्लाह के सीईओ खुद अलख पांडेय ही हैं।
Who is Alakh Pandey wife?
अलख पांडेय की पत्नी का नाम शिवानी दुबे हैं।
What Is the net Worth of Alakh Pandey?
अलख पांडेय की Net worth 7 से 10 करोड़ तक हैं।
2 thoughts on “Alakh Pandey Biography, Age, Wife, Networth”