आपने उद्योगपतियों के नाम तो बहुत सुने होंगे लेकिन क्या आप एक ऐसे उद्योगपति के बारे में जानते हैं जिनकी कंपनी सुई से लेकर हवाई जहाज निर्माण, सड़क से लेकर एयरपोर्ट निर्माण तथा आपके आवश्यकता की हर एक वस्तु के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। जी हाँ, में बात कर रहा हूं टाटा समूह के पितामह Ratan Tata की जो न सिर्फ भारत बल्कि विश्वभर के अमीर उद्योगपतियों की सूची में काफी ऊंचा स्थान रखते हैं। आप रतन टाटा को एक उद्योगपति के रुप में अवश्य जानते होंगे लेकिन उनके जीवन संघर्ष और व्यक्तिगत जीवन के बारे में बहुत कम जानते होंगें।आज के इस लेख Ratan Tata Biography में हम Ratan Tata जी के सम्पूर्ण जीवन संघर्षों को देखेंगे।
Ratan Tata जी के जीवन संघर्ष और टाटा समूह के निर्माण की प्रेरणादायक कहानी हमें हमेशा ही प्रेरित करती रहती हैं। तो आइए जानते है Ratan Tata Biography in Hindi में।
Table of Contents
Ratan Tata Biography in Hindi
रतन टाटा जी न सिर्फ एक उद्योगपति है बल्कि एक बहुत ही परोपकारी व्यक्ति के रुप में भी जाने जाते हैं। वे अपनी आय की लगभग आधी कमाई सामाजिक सरोकार के लिए दान कर देते हैं। रतन टाटा की कंपनी देश की सबसे बड़ी कंपनी है लेकिन फिर भी उनका नाम देश के नामी अमीरों की सूची में नही आता क्योंकि वे अपनी संपत्ति का उपयोग राष्ट्र निर्माण एवं समाज के उत्थान के लिए करते रहते हैं। तो आइये जानते हैं देश के परोपकारी एवं सरल स्वभाव के धनी उद्योगपति रतन जी टाटा के जीवन परिचय के बारे में।
Ratan Tata के बारे में संक्षिप्त जानकारी
नाम | रतन टाटा |
जन्म एवं स्थान | 28 दिसंबर 1937, सूरत (गुजरात) |
माता-पिता | नवल टाटा (पिता) और सोनू टाटा (मां) |
शिक्षा प्राप्ति | कॉर्नेल विश्वविद्यालय, हार्वर्ड विश्वविद्यालय |
पत्नी | अविवाहित रहे |
व्यवसाय | टाटा समूह के सेवा निवृत्त अध्यक्ष |
कैरियर की शुरूआत | 1962 से |
पुरस्कार व सम्मान | पद्मा विभूषण (2008) और ओबीई (2009) |
शिक्षा | बी.एस. डिग्री संरनात्मक इंजीनियरिंग एवं वास्तुकला में उन्नत प्रबंधन कार्यक्रम।
एडवांस मैनेजमेंट का कोर्स |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
Ratan Tata का प्रारंभिक जीवन
रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर, 1937 को गुजरात राज्य के सूरत शहर में हुआ था। रतन टाटा, नवल टाटा के पुत्र हैं जिन्हे नवजबाई टाटा ने अपने पति की आकस्मिक मृत्यु के बाद गोद लिया था। जब रतन टाटा 10 साल के थे और उनके छोटे भाई, जिमी, 7 साल के तभी उनके माता-पिता मध्य 1940 के दशक में एक दुसरे से अलग हो गए। इसके पश्चात दोनों भाइयों का पालन-पोषण उनकी दादी नवजबाई टाटा के द्वारा ही किया गया। रतन टाटा के एक सौतेले भाई भी है जिनका नाम नोएल टाटा है।
Ratan Tata Education
रतन टाटा की प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के कैंपियन स्कूल से हुई और माध्यमिक शिक्षा कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल से संपन्न हुई। इसके बाद उन्होंने 1962 में अपना बी एस वास्तुकला में स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग के साथ कॉर्नेल विश्वविद्यालय से पूरा किया। तत्पश्चात उन्होंने सन 1975 में हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में एडमिशन लिया और वहाँ से एडवांस्ड मैनेजमेंट प्रोग्राम का कोर्स पूरा किया।
Ratan Tata Family
रतन टाटा के पिता नवल टाटा और माता सोनू टाटा हैं। लेकिन वे रतन टाटा के बचपन के समय से ही अलग हो गए थे। इसलिए उनका लालन-पालन दादी नवजा बाई टाटा ने ही किया हैं। उनके परिवार में उनके सौतेले भाई नोएल टाटा है। वे जीवन भर अविवाहित रहें इसलिए Ratan Tata Wife के नाम के बारे में प्रश्नचिन्ह ही रहेगा।
- खान सर के जीवन संघर्ष
- 12वीं पास अलख पांडे की 8000 करोड़ की कंपनी की कहानी
- आईएएस बनाने वाले विकास सर के बारे में जानिए
Ratan Tata Cariar ( रतन टाटा का व्यवसायिक जीवन)
- रतन टाटा ने भारत आने से पहले कुछ समय के लिए विदेशों में भी काम किया। लेकिन दादी की बिगड़ती तबीयत को देखकर अमेरिका में बसने का सपना छोड़कर उन्हें वापस भारत आना पड़ा।
- भारत आने के बाद उन्होंने IBM के साथ काम किया लेकिन जमशेद जी टाटा को ये काम पसंद नहीं आया और उन्होंने Ratan Tata को टाटा ग्रुप के साथ काम करने का मौका दिया।
- सन 1961 में उन्होंने टाटा समूह के साथ काम करना शुरू किया। पहले कुछ दिनों तक उन्होंने टाटा स्टील के शॉप फ्लोर पर काम किया। उसके बाद वो वो धीरे-धीरे टाटा ग्रुप की और कंपनियों के साथ जुड़ते गए।
- 1981 में उन्हें टाटा का चैयरमेन नियुक्त किया गया। उस समय कंपनी काफी घाटे में चल रही थी और बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी सिर्फ 2% थी और घाटा 40% था। कुछ साल बाद Ratan Tata ने कंपनी को काफी मुनाफा पहुंचाया।
- इसके कुछ समय बाद उन्हें 1991 में Tata Group का उत्तराधिकारी बनाया गया।
- Ratan Tata के इस पद को संभालने के बाद टाटा ग्रुप की किस्मत ही बदल गई । उनके कार्यकाल में ही Tata Consultancy Service (TCS) ने Public issue जारी किया। जिसके बाद टाटा मोटर्स को Newyork Stock Exchange में Listed किया गया।
- साल 1998 में टाटा ने अपनी पहली भारतीय कार तैयार की जिसका नाम था टाटा इंडिका। दुनिया की सबसे सस्ती कार यानि टाटा नैनो भी रतन टाटा की ही सोच का एक हिस्सा है। जिसको लोगों के द्वारा काफी पसंद किया गया था।
- Ratan Tata 28 दिसंबर 2012 को टाटा समूह की सभी कार्यकारी जिम्मेदारियों से सेवामुक्त हो गए। जिसके बाद उनकी ये जगह 44 वर्षीय साइरस मिस्त्री को दी गई। हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में सायरस मिस्त्री की मृत्यु हो चुकी हैं।
- रतन टाटा भले ही टाटा ग्रुप से रिटायर हो गए हैं। लेकिन टाटा संस के 2 ट्रस्टों के चेयरमैन अभी भी वो बने रहेंगे।
Ratan Tata Net Worth
रतन टाटा भारत के सबसे ज्यादा रईस बिजनेसमैन की लिस्ट में शामिल हैं। रतन टाटा जी लग्जरी लाइफ (Ratan Tata Luxury Life) जीते हैं। रतन टाटा के पास कई आलीशान बंगले और लग्जरी कारों की भरमार है। रतन टाटा की नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रतन टाटा के पास कुल 7416 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 117 बिलियन डॉलर यानी तकरीबन 8.25 लाख करोड़ रुपये है। रतन टाटा जी इसमें से 65 प्रतिशत पैसा लोगों की मदद करने के लिए दान कर देते है। यही कारण है कि वो दुनिया के अमीर व्यक्तियों की सूची में शामिल नहीं है। लेकिन लोग उन्हें दिल से बहुत अमीर इंसान मानते हैं।
Ratan Tata Quotes (रतन टाटा के अनमोल वचन)
रतन टाटा जी के अनमोल विचार बहुत प्रेरणादायक दायक हैं। वे अपने विचारों से देश के युवाओं को प्रेरित करते आये हैं। आइये जानते है उनके विचारों को :-
- अगर लोग आप पर पत्थर मारते हैं तो आप उन पत्थर का उपयोग अपना महल बनाने में कर ले।
- जीवन में आगे बढ़ने के लिए उतार-चढ़ाव आना भी बहुत जरुरी हैं, क्योंकि ECG में एक सीधी रेखा का मतलब होता हैं कि हम जीवित नहीं हैं।
- जिस तरह कोई भी लोहे को नष्ट नहीं कर सकता, लेकिन खुद लौहे की जंग इसे नष्ट कर देती है इसी तरह एक व्यक्ति को कोई भी नष्ट नहीं कर सकता है लेकिन खुद की नकारात्मक मानसिकता उसे नष्ट कर सकती है।
- टीवी पर दिखने वाला जीवन असली नहीं होता है और जिंदगी टीवी सीरियल की तरह नही होती है। असल जीवन में आराम नहीं होता, सिर्फ और सिर्फ काम होता है।
- सांत्वना पुरस्कार केवल स्कूल में देखने को मिलता है। कुछ स्कूलों में तो पास होने तक भी परीक्षा दे सकते है लेकिन बाहर की दुनिया के नियम थोड़े अलग हैं, वहां हारने वाले को फिर से मौका नहीं मिलता है।
- कॉलेज की पढ़ाई के बाद 5 आंकड़े वाली सैलरी के बारे में मत सोचना क्योंकि एक रात में कोई भी प्रेसिडेंट नहीं बनता। इसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है।
- अगर आप तेज चलना चाहते हैं, तो अकेले चलिएगा। लेकिन अगर आप दूर तक जाना चाहते हैं, तो साथ साथ में चलते रहें।
- हर व्यक्ति में कुछ विशेष गुण एवं प्रतिभाएं अवश्य होती हैं इसलिए व्यक्ति को सफलता पाने के लिए अपने गुणों की पहचान करना आवश्यक हैं।
- हमेशा दूसरों की नकल करने वाले लोग थोड़े समय के लिए तो सफलता प्राप्त कर लेंगे लेकिन जीवन में बहुत आगे नहीं बढ़ पायेंगे।
- हम लोग इंसान हैं कोई कम्प्यूटर नहीं है, जीवन का मजा लीजिये, इसे हमेशा गंभीरता से मत लीजिए।
Ratan Tata को मिले सम्मान व पुरुस्कार
रतन टाटा जी को देश-विदेश के कई सम्मान मिल चुके हैं। उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया हैं। इसके अलावा उन्हें बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के मानद डॉक्टर, प्रौद्योगिकी के मानद डॉक्टर, साइंस की मानद डॉक्टर, हैड्रियन पुरस्कार, अर्नस्ट और वर्ष का सर्वश्रेष्ठ युवा उद्यमी लाइफटाइम अचीवमेंट, ब्रिटिश साम्राज्य के आदेश के मानद नाइट ग्रैंड क्रॉस और कमांडर ऑफ ऑनर जैसे कई पुरुष्कारों से सम्मानित किया जा चुका हैं।
Ratan Tata के बारे में रोचक जानकारी
- रतन टाटा की कंपनी टाटा समूह आज देश मे सुई से लेकर हवाई जहाज तक सबकुछ बनाने का काम करती हैं।
- रतन टाटा को विमान उड़ाने का भी शौक है इसके लिए उन्होंने पायलट का लाइसेंस भी ले रखा हैं।
- रतन टाटा जी पालतू जानवरों के भी बहुत शौकीन है इसी कारण उन्होंने मुंबई वाला 400 करोड़ का बंगला पालतु कुत्तो की देखभाल के लिए दे रखा हैं।
- 2008 में मुंबई में हुए 26/11 के हमले में ताज होटल में जितने भी लोग घायल हुए थे उन सबका इलाज भी रतन टाटा ने ही करवाया था।
- कोरोना काल में रतन टाटा नें करोड़ो रुपये दान देकर देश के लोगो के स्वास्थ्य के लिए काम किया हैं।
Conclusion – Ratan Tata Biography में हमनें उनके जीवन से जुड़े हर एक पहलु को विस्तार से देखा। इस लेख में हमने रतन टाटा जी के महान व्यक्तित्व को आसान भाषा में समझा। लेकिन फिर भी आपके मन में कोई संशय या सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। साथ ही और भी प्रेरणादायक लेख पड़ने के लिए ब्लॉग को सब्सक्राइब अवश्य कर लेवें।
FAQ’s
रतन टाटा के कितने बच्चे हैं?
रतन टाटा जी ने विवाह नहीं किया है इसलिए उनकी कोई संतान नहीं हैं।
रतन टाटा दुनिया के अमीर लोगों की लिस्ट में क्यों नहीं है शामिल?
ऐसा इसलिए हैं क्योंकि Ratan Tata अपना आधा पैसा लोगों की मदद के लिए दान कर देते हैं।
टाटा की 1 दिन की कमाई कितनी है?
एक अनुमान के मुताबिक रतन टाटा की एकदिन की कमाई 5 करोड़ से ज़्यादा हैं।
1 thought on “Ratan Tata Biography – Age, Wife, Networth, सम्पूर्ण जीवन परिचय हिंदी में”