नमस्कार साथियों पिछले कुछ लेखों में हमनें UPSC के बारें में जाना साथ ही कुछ बड़े सिविल सेवा अधिकारी जैसे कलेक्टर, डीएसपी, एसडीएम आदि की जॉब प्रोफाइल को देखा। सिविल सेवा परीक्षा की इस कड़ी में हम आज PSC Full Form in Hindi नाम के इस लेख में राज्य लोक सेवा आयोग अर्थात PSC के बारे में विस्तार से समझेंगे। PSC से चयन कैसे होता है, परीक्षा प्रक्रिया क्या हैं, PSC Full Form क्या होता है.? आदि महत्वपूर्ण जानकारियां भी हम देखेंगे।
दोस्तों UPSC Full Form नाम के लेख में हमनें संघ लोक सेवा आयोग के बारे में देखा था, ठीक उसी प्रकार राज्य लोकसेवा आयोग की प्रकृति का अध्ययन Psc Full Form in Hindi नाम के इस लेख में करने वाले हैं।
Table of Contents
PSC Full Form In Hindi
दोस्तों PSC Full Form “Public Service Commission” होता हैं जिसे हिंदी में राज्य लोकसेवा आयोग के नाम से जाना जाता हैं। आईये PSC के बारे में और अधिक जानकारी को विस्तार से जानते हैं।
PSC क्या हैं.?
जैसा कि आप सब जानते है PSC अर्थार्त Public Service Commission होता हैं। दोस्तों PSC कोई परीक्षा नही है बल्कि PSC एक संस्था है, एक बोर्ड है जो कि UPSC की भाँति सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन करती हैं। कई सन्दर्भों में PSC से तात्पर्य UPSC से भी लिया जाता हैं किन्तु हम यहाँ इस लेख में PSC का सन्दर्भ राज्य लोकसेवा आयोग के बारे में लेंगे । PSC अथवा PCS राज्य सरकारों के लिए सिविल सेवकों का चयन करती हैं। हालांकि UPSC द्वारा चयनित IAS, IPS जैसे अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर होते है एवं राज्य सरकारों के लिए ही काम करते हैं।
PSC के लिए योग्यता
दोस्तों PSC के लिए वैसे तो अलग-अलग पदों हेतु भिन्न-2 योग्यता होती हैं। किंतु अधिकांशतः पदों के लिए एक किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट आवदेक आवेदन कर सकता हैं।
PSC Exam Pattern
दोस्तों प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली PSC की परीक्षाएं 3 चरणों मे संपन्न होती हैं। जो कि इस प्रकार हैं :-
प्रारंभिक परीक्षा :- यह परीक्षा क्वालीफाइंग नैचर की होती है। इसमें 2 पेपर होते हैं जिसमे एक सामान्य अध्ययन और दूसरा सीसैट का होता हैं। इस परीक्षा के लिए प्रतिवर्ष 12 से 15 लाख लोग आवेदन करते हैं।
मुख्य परीक्षा :- प्रारंभिक परीक्षा पास उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा देने का मौका मिलता हैं। यह परीक्षा ही सबसे महत्वपूर्ण एवं निर्णायक होती हैं। यह एक लिखित परीक्षा होती हैं इसमें सामान्य अध्ययन के विषयों के साथ- साथ वैकल्पिक विषय के भी 2 प्रश्नपत्र देने होते हैं। इस परीक्षा में लगभग 15 हज़ार लोग प्रतिवर्ष बैठते हैं।
साक्षात्कार :- यह मुख्य परीक्षा पास उम्मीदवारों के लिए आयोजित होता हैं। इसे पर्सनॉलिटी टेस्ट भी कहते हैं। इस प्रक्रिया में ज्ञान की परीक्षा न होकर आपके सम्पूर्ण व्यक्तित्व को परखने के प्रयास किया जाता हैं।
इस प्रकार तीनों चरणों मे सफल आवेदकों के लिए अंतिम मेघा सूची जारी की जाती हैं। अंतिम रुप से चयनित आवदेकों को ट्रेंनिग के लिए भेज दिया जाता हैं।
इन्हें भी देखें :-
- UPSC क्या हैं.? सम्पूर्ण जानकारी।
- कलेक्टर कैसे बनें .?
- डीएसपी बनने के सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में
- एसडीएम बनने की सम्पूर्ण प्रक्रिया
PCS द्वारा मिलने वाले पद
दोस्तों PCS अथवा राज्य PSC द्वारा डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी , जिला शिक्षा अधिकारी, आबकारी अधिकारी, वित्त अधिकारी, रोजगार सहायक, सहायक संचालक, खाद्य आपूर्ति अधिकारी, नायब तहसीलदार आदि पदों पर भर्ती की जाती हैं।
भारत के प्रमुख राज्य PCS/PSC
दोस्तों प्रत्येक राज्य के लिए एक अलग से लोकसेवा आयोग का प्रावधान है किंतु कुछ राज्यों के लिए संयुक्त लोकसेवा आयोग बनाये जा सकते हैं। भारत के प्रमुख राज्य लोकसेवा आयोग इस प्रकार हैं :-
- Madhyapradesh Public Service Commision (MPPSC)
- Uttarakhand Public Service Commission (UKPSC)
- Rajasthan Public Service Commission (RPSC)
- Uttarpradesh Public Service Commission (UPPSC अथवा UPPCS)
- Bihar Public Service Commission (BPSC)
- Kerla Public Service Commission (KPSC)
- Gujrat Public Service Commission (GPSC)
- Andhra pradesh Public Service Commission (APPSC)
- Maharashtra Public Service Commission (MPSC)
इस प्रकार सभी राज्यों में अधिकारियों की भर्ती के लिए अलग-अलग लोकसेवा आयोग की स्थापना संविधान के द्वारा की गई है।
Conclusion :- PSC Full Form in Hindi नाम के इस लेख में दोस्तों हमने State Psc यानी राज्य लोकसेवा आयोग के बारे में विस्तार से समझा किन्तु यदि फिर भी आपके मन मे कोई सवाल या सुझाव है तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं। साथ ही PSC Officer की और अधिक जानकारी के लिए Gyanmitra.in ब्लॉग को नियमित रुप से Visit करते रहें।