दोस्तों चिकित्सा विज्ञान क्षेत्र में आपने MBBS नाम बहुत बार सुना होगा क्योंकि एम.बी.बी.एस. डॉक्टर एक बहुत ही जाना पहचाना और उच्च लेवल का चिकित्सक होता हैं। कक्षा 12वीं तक आते-आते कई विद्यार्थी MBBS बनने के बारे में विचार करते हैं, Doctor बनने का सपना देखते हैं। कई छात्र तो 9वीं क्लास से ही तैयारी शुरु कर देते हैं। साथियों किसी भी कोर्स की तैयारी शुरु करने से पहले उस कोर्स के बारे में भलीभांति समझ लेना चाहिए ताकि बाद में आने वाले Challenge के लिए पहले से तैयार रहें। आज हम MBBS Full Form In Hindi नाम के इस लेख में MBBS डॉक्टर बनने की सम्पूर्ण प्रक्रिया को विस्तार से समझेंगे।
इस लेख में न सिर्फ MBBS Full Form In Hindi के बारे में जानेंगे बल्कि MBBS Course Details, MBBS Salary आदि के बारे में भी जानेंगे। तो आईये लेख की शुरुआत करते हैं।
Table of Contents
MBBS Full Form In Hindi
MBBS का फूल फॉर्म Bachelor of Medicine and Bachelor of surgery होता है। MBBS फुल फॉर्म में M का मतलब होता है MEDICINE , B का मतलब होता है Bachelor और S का मतलब surgery होता है। इसे हिंदी में भी बैचलर ऑफ़ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ़ सर्जरी के नाम से ही जाना जाता हैं।
MBBS Course क्या है?
MBBS एक अंडर ग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम है ,जो की मेडिकल साइंस की प्रोफेशनल डिग्री है। MBBS डिग्री को प्राप्त कर लेने के बाद ही कैंडिडेट डॉक्टर बन पता है। इसकी फुल फॉर्म Bachelor of Medicine and Bachelor of surgery होती है। इस Course को करने में साढ़े पांच साल का समय लगता है जिसमे से एक साल इंटर्नशिप का होता है। इस कोर्स में Anatomy, Pathology, Health And Medicine और Surgery जैसे अन्य विषय शामिल होते हैं। भारत में एम.बी.बी.एस. करनें के लिए आपको NEET Exam को पास करना होता हैं।
आप यहाँ से Neet Exam की सम्पूर्ण जानकारी भी देख सकते हैं।
MBBS के लिए प्रवेश परीक्षा
दोस्तों MBBS बनने के लिए सभी देशों में अलग-अलग मानक निर्धारित किये गए हैं। भारत में MBBS जैसे प्रोफेशनल Course में Admission लेने के लिए National Testing Agency यानी NTA द्वारा आयोजित NEET Exam को क्वालीफाई करना होता हैं। यह परीक्षा प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाती है जिसके लिए लाखों विद्यार्थी आवेदन करते हैं।
MBBS Course Duration
दोस्तों देश मे अधिकतम डिग्री प्रोग्राम के लिए 3 वर्ष का समय लगता हैं लेकिन प्रोफेशनल कोर्स के लिए 4-5 वर्ष का समय लगता हैं। भारत मे MBBS बनने के लिए 5 वर्ष 6 माह का समय लगता हैं। इसके पश्चात आप डॉक्टर बनके प्रैक्टिस कर सकते हैं।
MBBS Course Eligibility [MBBS के लिए योग्यताएं]
दोस्तों MBBS बनने के लिए प्रष्ठभूमि का निर्धारण 10वीं क्लास से ही हो जाता हैं। यदि आप मेडिकल क्षेत्र में केरियर बनाना चाहते हैं तो आपको 10वीं के बाद विज्ञान संकाय के अंतर्गत जीवविज्ञान, केमेस्ट्री और भौतिकी विषय के साथ आगे की पढ़ाई करना होगी। जब आप 12 वीं क्लास इन विषयों के साथ 50% अंको से उत्तीर्ण कर लेते हैं तो आप Neet Exam के लिए योग्यता प्राप्त कर लेते हैं एवं Neet Qulafiy करके आप डॉक्टर बनने के सपने को पूर्ण कर सकते हैं। दोस्तों MBBS के लिए Age Limit की बात की जाए तो न्यूनतम 17 वर्ष उम्र होना चाहिए एवं अधिकतम उम्र सीमा का कोई प्रतिबन्ध नहीं हैं।
MBBS Course Fees
भारत में MBBS Course Fees का निर्धारण कई पैमानों के आधार पर किया जाता हैं जैसे कि कॉलेज की रैंकिंग, मिलने वाली सुविधा आदि। देश मे निजी और सरकारी दोनों तरह के मेडिकल कॉलेज उपलब्ध हैं। हालांकि निजी कॉलेजों में फीस थोड़ी ज्यादा होती हैं। हमारे देश मे MBBS Course की Fees औसतन 10 से 15 लाख के मध्य होती हैं यद्यपी कुछ कॉलेज में यह फीस और भी ज़्यादा हो सकती हैं।
MBBS Top Colleges in India
देश में कई निजी एवं शासकीय मेडिकल कॉलेज है जिनमे से कुछ प्रमुख कॉलेज इस प्रकार हैं :-
- AIIMS , Delhi
- Parul University, Vadodara
- MGM Collage, Indore
- RD Medical Collage, Ujjain
- SIIMS, Indore
- Jawaharlal Institute of Postgraduate Medical Education and Research (JIPMER),Pondicherry
- Sri Ramachandra Institute of Higher Education and Research (SRIHER), Chennai
- St John’s Medical College, Bangalore
- Aligarh Muslim University, Aligarh
- Maulana Azad Medical College, New Delhi
- Kasturba Medical College (KMC), Mangalore
- Jamia Hamdard University, New Delhi
- JSS Medical College And Hospital, Mysore
- Vardhman Mahavir Medical College, New Delhi
- Christian Medical College, Ludhiana
- Siksha ‘O’ Anusandhan University, Bhubaneswar
- University College Of Medical Sciences , New Delhi
- King George Medical University, Lucknow
- AIIMS, Bhopal
MBBS के बाद प्रमुख Job Profile
MBBS डॉक्टर बनने के बाद आपके सामने ढ़ेरो सुनहरे अवसर उपलब्ध होते हैं :-
- Bacteriologist
- Physiologist
- Physician
- Radiologist
- Cardiologist
- Dermatologist
- Chiropodist
- Enterologist
- Neurologist
- Nutritionist
- Obstetrician
- Gynaecologist
- Paediatrician
- E.N.T Specialist
- Hospital Administrator
- Resident Medical Officer
- Medical Admitting Officer
- Anaesthetist or Anaesthesiologist
- Orthopaedist
- Pathologist
- General Surgeon
- General Practitioner
- Chief Medical Officer
- Gastroenterologist
- Clinical Laboratory Scientist
इस प्रकार MBBS करनें के पश्चात आपके सामने ढ़ेरो विकल्प मौजूद रहते हैं जिसमें आप अपना कैरियर बना सकते हैं साथ ही MBBS बनने के बाद आप आगे पढ़ाई करके MD या MS की डिग्री भी प्राप्त कर सकते हैं।
MBBS Salary in India
दोस्तों एम.बी.बी.एस. डॉक्टर बनने के बाद काफी अच्छा वेतन मिलता हैं यदि आप सरकारी डॉक्टर बनते है तो आपका वेतन 50 हज़ार से 1 लाख प्रतिमाह के मध्य होता हैं वही यदि कोई निजी अस्पतालों में प्रैक्टिस करते हैं तो आपको और भी ज्यादा वेतनमान प्राप्त होता हैं। आपका वेतन आपके अनुभव व कार्यकुशलता के आधार पर बढ़ता जाता हैं। आपको अन्य जॉब के मुक़ाबले काफ़ी अच्छा वेतनमान प्राप्त होता हैं।
Conclusion :- दोस्तों भगवान के बाद जीवन देने वाला दूसरा कोई है तो वो डॉक्टर ही हैं। निश्चिंत रुप से डॉक्टर बनके आप एक प्रोफेशनल कैरियर चुनते हैं वही मानव सेवा का भी अवसर मिलता हैं। हमने MBBS Full Form In Hindi नाम के इस सारगर्भित लेख में MBBS से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को देखा। यदि आपको यह लेख पसन्द आया हो तो अपने साथियों के साथ अवश्य शेयर करियेगा। धन्यवाद..!
FAQ’s
एमबीबीएस की 1 साल की फीस कितनी होती है?
MBBS की एक वर्ष की फीस 2 से 8 लाख के मध्य हो सकती हैं, हालांकि यह कॉलेज और उनके द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं पर भी निर्भर करती हैं।
भारत में MBBS की कितनी सरकारी सीटें हैं?
एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में कुल 48012 सरकारी सीटों के लिए MBBS हेतु प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती हैं।
डॉक्टर बनने के लिए कितना खर्च आता है?
भारत मे डॉक्टर बनने के लिए 15 से 30 लाख तक का खर्च आता हैं।
MBBS के लिए कौन सा देश सबसे अच्छा है?
भारत के अलावा रूस और यूक्रेन जैसे देशों में MBBS करनें के लिए अच्छे विकल्प उपलब्ध हैं आप वहाँ से MBBS कर सकते हैं।
MBBS कोर्स कितने साल के होते हैं.?
भारत मे MBBS कोर्स 5 वर्ष 6 माह में पूर्ण हो जाते हैं। जिसके पश्चात आप प्रैक्टिस कर सकते हैं।