नमस्ते साथियों मध्यप्रदेश में पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए हाल ही में मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती परीक्षा में मंडल ने MP Patwari Syllabus में भी कई बदलाव किये है। साथ ही परीक्षा के पैटर्न में भी कुछ बदलाव किया है। दोस्तों इस लेख में हम MP Patwari Vacancy 2022-23 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी को देखेंगे। साथ ही नवीनतम Mp Patwari Syllabus को भी विस्तार से देखेंगे।
दोस्तों यदि आप भी गाँव का कलेक्टर यानी पटवारी बनना चाहते हैं तो MP Patwari Vacancy 2022-23 नाम के इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़िए और नवीनतम परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम की सम्पूर्ण जानकारी को जानिए।
Table of Contents
MP Patwari Vacancy 2022-23
दोस्तों मप्र कर्मचारी चयन मंडल द्वारा हाल ही में मध्यप्रदेश में 2736 पदों पर पटवारी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया हैं। वर्गवार पदों का विवरण निम्नानुसार हैं :-
Category | Ex Service Man | Contract Basis | Total | ||||
Open | Female | Open | Female | Open | Female | ||
UR | 487 | 220 | 67 | 17 | 129 | 55 | 975 |
EWS | 135 | 51 | 08 | 00 | 25 | 04 | 223 |
SC | 189 | 75 | 16 | 01 | 47 | 09 | 337 |
ST | 302 | 133 | 40 | 07 | 78 | 26 | 586 |
OBC | 316 | 142 | 42 | 05 | 86 | 24 | 615 |
Total | 1429 | 621 | 173 | 30 | 365 | 118 | 2736 |
हालांकि मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा हाल में एक विज्ञप्ति जारी करके पटवारी के 2763 पदों को बढ़ाकर 6755 कर दिया गया हैं जिन्हें पुनः बढ़ाकर 9073 कर दिया गया हैं।
MP Patwari Bharti 2022 Eligibility Criteria
दोस्तों नवीनतम अपडेट के अनुसार यदि आपको पटवारी बनना है तो आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य हैं साथ ही कंप्यूटर टायपिंग दक्षता के लिये CPCT स्कोर कार्ड होना अनिवार्य हैं।
यदि आपके पास CPCT स्कोर कार्ड नही है तो भी आप आवेदन कर सकते हैं। किंतु पटवारी बनने के पश्चात 3 वर्ष के भीतर आपको CPCT का स्कोर कार्ड प्राप्त करना आवश्यक है। पहले यह अवधि 2 वर्ष थी जिसे अब बढ़ाकर 3 वर्ष कर दिया गया हैं।
MP Patwari Syllabus 2022 in Hindi
दोस्तों हाल ही के नवीनतम विज्ञापन में पटवारी भर्ती परीक्षा के पाठ्यक्रम में बदलाव कर दिया गया हैं। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के नवीनतम विज्ञापन के अनुसार वर्तमान संसोधित परीक्षा पाठ्यक्रम इस प्रकार हैं :-
- सामान्य विज्ञान
- सामान्य गणित
- सामान्य हिंदी
- सामान्य अंग्रेजी
- सामान्य कंप्यूटर ज्ञान
- सामान्य प्रबंधन
- सामान्य तार्किक योग्यता
- सामान्य ज्ञान
दोस्तों पिछले वर्षों के पाठ्यक्रम में सामान्य अंग्रेजी, सामान्य विज्ञान और प्रबंधन विषयों से प्रश्न नहीं पूछे जाते थे।अब पंचायती राज व्यवस्था के पुराने पाठ्यक्रम को बदलकर यह नया Syllabus जोड़ा गया हैं।
MP Patwari Exam Pattern 2022-23
दोस्तों पटवारी भर्ती परीक्षा 2022 के प्रश्नपत्र में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे एवं प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक प्रदान किया जाएगा। कोई भी नकारात्मक मूल्यांकन नही किया जाएगा। यह परीक्षा पूर्णतः कंप्यूटर आधारित अर्थात CBT पैटर्न पर आयोजित की जायेगी।
MP Patwari Apply Online
मप्र पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने हेतु आपको मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।
अभी आवेदन करें – Click Here
पटवारी भर्ती परीक्षा की अन्य सभी अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट को नियमित रुप से विजिट करतें रहे..!
निष्कर्ष :- दोस्तों इस संक्षिप्त लेख में हमने मप्र पटवारी भर्ती परीक्षा के नवीनतम परीक्षा पैटर्न और बदले हुए पाठ्यक्रम पर चर्चा करी। किन्तु यदि फिर भी आपके मन में कोई सवाल या सुझाव है तो आप कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट कर सकते हैं हमारी टीम निश्चित रुप से आपके सवालों के जवाब देगी।
FAQ’s
एमपी पटवारी भर्ती परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसके लिए हिंदी, अंग्रेजी, गणित, रीजनिंग, प्रबंधन एवं विज्ञान जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जायेंगे।
इस रोचक जानकारी है लिए आपका धन्यवाद महोदय,,,
धन्यवाद…!!
जानकारी को अपने दोस्तों के साथ साझा करना न भूले..!
Thank you sir…
keep giving such valuable information.
This information is very useful for us please keep giving us such information thank you sir
धन्यवाद शिवराज जी…!
आपकी सराहना और असीम प्यार हमें और अच्छा करनें के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा..😊