How to Become a Raw Agent : Full Form, Eligiblity, Salary सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में

दोस्तों फिल्मों में आपने Raw Agent के बारे में बहुत देखा होगा और आपके मन मे यह प्रश्न भी आया होगा कि आखिर How to Become a Raw Agent ? किन्तु आपको Raw Agent बनने के बारे में सटीक जानकारी नहीं मिली होंगी। दोस्तों आज के इस लेख में हम Raw Agent बनने की संपूर्ण प्रक्रिया को विस्तार से जानने वाले हैं साथ ही Raw Agent Meaning , Full Form , Salary आदि के बारे में भी इस लेख में जानेंगे।

 

How to Become a Raw Agent

 

दोस्तों एक Raw Agent का कार्य जितना कठिन होता हैं उतना ही कठिन Raw Agent के बनने की प्रोसेस होती हैं। तो चलिये फिर बिना कोई देर किया जानते है कि आखिर How to Become a Raw Agent.?

 

[ez-toc]

 

RAW Agent Full Form

दोस्तों Raw का Full Form “Research and Analysis Wing” होता हैं जिसे हिंदी में अनुसंधान एवं विश्लेषण विंग कहते हैं। आइये Raw एवं Raw Agent के बारे में और अधिक विस्तृत जानकारी के बारे में जानते हैं।

 

RAW क्या है.? [What is RAW]

जैसा कि हमने जाना रॉ मतलब Research And Analysis Wing होता हैं। यह भारत की श्रेष्ठ खुफिया एजेंसी है जिसे भारत का गुप्तचर भी कहते हैं। इसका मुख्य काम  भारत के सभी पड़ोसी देशों पर निगरानी एवं उनके द्वारा की जाने वाली गतिविधियों पर नज़र रखना होता हैं। इस एजेंसी में काम करने वालो को Raw Agent के रुप में जाना जाता हैं। इसका निर्माण वर्ष 1968 में चीन की जासूसी करने के लिए किया गया था, लेकिन आज के समय मे रॉ एजेंसी का भारतीय एकता एवं सुरक्षा में महत्वपूर्ण स्थान हैं।

इन्हें भी देखें :- 

पुलिस विभाग में डीएसपी कैसे बनें.?

जिले का पुलिस कप्तान बनने के लिए यह जानकारी पड़े

कलेक्टर यानी जिले का राजा बनने का सपना होगा पूरा.?

पुलिस में सब-इंस्पेक्टर बनना नहीं है आसान 

 

 

Raw Agent कैसे बनें [How To Become A Raw Agent]

दोस्तों में यहाँ आपको बताना चाहूंगा कि देश मे RAW Agent बनने के लिए कोई परीक्षा नहीं होती है और न ही सीधा कोई तरीका है जिससे आप Raw Agent बन सकते है। यहाँ तक कि Raw Agent बनाने के लिए न कोई भर्ती बोर्ड है और न ही Raw की खुद की कोई वेबसाइट हैं। दोस्तों अगर Raw में शामिल होना है तो आप भारतीय रक्षा विभाग या भारतीय सिविल सेवा विभाग में शामिल हो जाइये।

RAW Agency में मुख्य रुप से सिविल सेवा या पुलिस विभाग में कार्य कर रहे कर्मचारियों, आईपीएस अधिकारियों, सीआईडी एवं IB में चयनित कर्मचारियों को उनकी योग्यता, कार्यकुशलता, सटीकता एवं बुद्धिमत्ता के आधार पर ही चयन किया जाता हैं।

RAW में चयन साक्षात्कार एवं मेडिकल परीक्षण के बाद किया जाता हैं। रॉ एजेंट बनने के लिए आप निम्न तरीकों से प्रयास कर सकते हैं :-

 

सिविल सर्विस परीक्षा के द्वारा

जो अभ्यार्थी सिविल सेवा परीक्षा में चयनित होकर लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन में सिविल सेवक बनने के लिए ट्रेंनिग ले रहे होते है, इन अभ्यार्थियों में से कैम्पस रिक्रूटमेंट के द्वारा साइकोलॉजी टेस्ट लेकर रॉ में चयनित कर लिया जाता हैं।

 

How to Become a Raw Agent

 

 

डिफेन्स के माध्यम से

देश की रक्षा सेवाओं में शामिल होकर भी आप Raw एजेंट बनने की योग्यता हांसिल कर सकते हैं। इसके लिए RAW की Team नियमित रुप से आपका असेसमेंट करती रहती हैं तथा योग्य पाए गए लोगो को RAW का हिस्सा बनने का मौका मिलता हैं।

 

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के द्वारा

इंटेलिजेंस ब्यूरो में ACIO जैसे पदों पर भर्ती होती हैं जिसके माध्यम से आप रॉ के लिए शॉर्टलिस्ट हो सकते हैं।

इसके अलावा आप एसएससी एवं राज्य पुलिस में उच्च पदों पर कार्य करते हुए भी RAW Agent बनने के लिए आवश्यक योग्यता प्राप्त कर लेते है तो आपको बतौर Agent भारतीय खुफिया विभाग RAW में चुन लिया जाता हैं।

 

RAW Agent हेतु आयु सीमा

इस पद हेतु अधिकतम एवं न्यूनतम आयु सीमा का कोई उल्लेख नहीं किया गया हैं बल्कि इस हेतु तार्किक शक्ति एवं बुद्धिमत्ता पर विशेष बल दिया गया हैं।

 

शैक्षणिक योग्यता [Educational Qualification]

रॉ एजेंट बनने के लिए कम से कम किसी भी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त होना आवश्यक हैं। आप परा-स्नातक या पोस्ट ग्रेजुएट भी है तो भी आप रॉ एजेंट बनने की योग्यता रखते हैं।

 

Raw Agent Salary 

रॉ में कोई स्थाई सैलरी का उल्लेख नहीं किया गया है किन्तु फिर भी एक अनुमान के मुताबिक 1 लाख तक प्रतिमाह सैलरी एवं अन्य वेतन भत्ते प्राप्त होते हैं। कार्य अनुभव एवं पदभार के अनुसार सैलरी में वृद्धि होती रहती हैं।

 

Conclusion – दोस्तों यद्यपि RAW के बारे में बहुत कम जानकारी उपलब्ध होती हैं किंतु फिर भी How to Become a Raw Agent नाम के इस लेख में हमने कुछ सामान्य जानकारियों को विस्तार से देखा। किंतु फिर भी आपके मन मे कोई सवाल या सुझाव है तो आप कमेंट करके बता सकते हैं।

 

FAQ’s

रॉ एजेंट की सैलरी कितनी होती हैं..?

Raw Agent की सैलरी 1 लाख प्रतिमाह के आसपास होती हैं। इसके अतिरिक्त कई वेतन भत्ते एवं अन्य सुख सुविधा भी प्राप्त होती हैं।

रॉ में कैसे शामिल हो सकते हैं?

रॉ में शामिल होने के लिए कोई सीधी नियुक्ति प्रक्रिया नही हैं किंतु यदि आप रॉ में शामिल होना चाहते हैं तो आपको भारतीय सिविल सेवा या भारतीय रक्षा बल अथवा राज्य पुलिस बलों में कार्य करने का अनुभव होना आवश्यक हैं।

क्या लड़कियां रॉ एजेंट बन सकती हैं?

रॉ में लड़के-लड़की में विभेद नहीं किया जाता हैं यदि आपमे योग्यता है तो आपको भी रॉ में शामिल होने का अवसर प्रदान किया जाएगा चाहे आप लड़के हो अथवा लड़की।

रॉ एजेंट का क्या काम होता है?

रॉ एजेंट एक गुप्तचर की भांति कार्य करता है। एक रॉ एजेंट देश की सीमाओं से लगे पड़ोसी देशों  के प्रति संवेदनशील मामलो में जासूसी करनें का काम करता हैं।

 

Leave a Comment