इस दुनिया में अमीर बनना हर कोई चाहता हैं लेकिन पूरी दुनिया का सबसे अमीर शख्स तो एक ही इंसान हों सकता हैं। हाल ही में Twitter को खरीदने एवं उसके बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर में अचानक बदलाव करने वाले दुनिया के सबसे अमीर इंसान Elon Musk काफी चर्चा में रहे हैं तो चलिए जानते हैं Elon Musk Biography in Hindi को और देखते है कि किस तरह उन्होंने जीवन में इतने संघर्ष देखने के बाद भी इतना बड़ा मुकाम हांसिल किया। साथ ही हम देखेंगे कि Elon Mask के परिवार में कोंन-कोंन हैं.? Elon Mask की Net Worth क्या हैं.?
एलन मस्क वो इंसान है जिनके बारे में हर किसी ने सुना है और हर कोई उनकी सम्पूर्ण जीवनी जानना चाहता हैं। तो चलिए जानते है एलन मस्क की सम्पूर्ण कहानी।
Table of Contents
एलन मस्क का जीवन परिचय [Elon Musk Biography in Hindi]
एलन मस्क के निजी जीवन से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां नीचे तालिका में प्रदर्शित की गई है :-
पूरा नाम | एलन मस्क (Elon Musk) |
जन्मदिन | 28 जून 1971 |
जन्म स्थान | प्रिटोरिया (दक्षिण अफ़्रीका) |
आयु | 52 वर्ष |
होमटाउन | लॉस एंजेलिस, बेल एयर्स, कैलिफ़ोर्निया |
राशि | कर्क |
स्कुल | अज्ञात |
कॉलेज / युनिवर्सिटी | Queen’s University एवं University of Pennsylvania |
शिक्षा | BS एवं BA |
पेशा | उद्योगपति, इंजीनियर एवं आविष्कारक |
राष्ट्रीयता | दक्षिण अफ़्रीका (1971) संयुक्त राज्य अमेरिका (2002 – वर्तमान) |
धर्म | ज्ञात नहीं |
वैवाहिक स्थिति | हाँ |
नेटवर्थ | 184 बिलियन अमेरिकी डॉलर |
इस प्रकार तालिका में एलन मस्क के जीवन की अहम बातों को संक्षिप्त में दर्शाया गया हैं, विस्तृत जानकारी को आगे लेख में देखेंगे।
एलन मस्क का परिवार [Elon Musk Family]
जैसा कि आपको विदित है कि एलन मस्क का जन्म 28 जून 1971 को प्रिटोरिया, दक्षिण अफ्रीका में हुआ था। Elon Musk के पिता एरोल मस्क एक इलेक्ट्रिक इंजीनियर एवं पायलट थे। एलन की माताजी मई मस्क थी जो कि एक आहार विशेषज्ञ थी। एलन मस्क के परिवार में उनके भाई किम्बल मस्क एवं बहन तोस्का मस्क भी है। इसके अलावा उनकी 2 पत्नी 6 बेटे व 1 बेटी भी हैं।
एलन मस्क की पत्नी [Elon Musk Wife]
सन 2000 में एलन मस्क ने कनाडाई लेखक जस्टिस विल्सन से शादी की जिससे उनके 6 बेटे हैं। लेकिन 2008 में दोनों में तलाक हो गया और वे अलग हो गए।
2010 में एलन मस्क ने अंग्रेज़ी अभिनेत्री Talulah Riley से शादी कर ली लेकिन 2012 में दोनों में तलाक हो गया।
2013 में फिर से दोनों ने शादी करली एवं 2016 के अंत तक फिर से दोनों अलग-अलग हो गए।
2018 से मस्क ने कनाडाई संगीतकार ग्रिम्स को डेट करना शुरु किया। 4 मई 2020 को ग्रिम्स ने एक बेटे को जन्म दिया जिसका नाम X A-12 रखा गया।
एलन मस्क की शिक्षा [Elon Musk Education]
एलन मस्क बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के थे उन्होंने मात्र 12 वर्ष की उम्र में ही सारी कंप्यूटर प्रोग्रामिंग सिख ली थी एवं ब्लास्ट नाम का एक गेम भी बना लिया था जिसे उन्होंने एक अमेरिकन कंपनी को 500 डॉलर में बेच दिया।
एलन मस्क ने अपनी स्कूली शिक्षा वॉरक्लोफ हॉउस प्रीपरेटरी स्कूल, ब्रायन्स्टन हाई स्कूल और प्रिटोरिया बॉयज हाई स्कूल से पूरी की। इसके पश्चात उन्होंने ने कनाडा से Bsc अर्थशास्त्र एवं भौतिकी में Ba की डिग्री प्राप्त की।
एलन मस्क की सफलता की कहानी [Elon Musk’s Success Story]
एलन मस्क ने किस तरह अपने कैरियर की शुरुआत की और दुनिया के सबसे अमीर आदमी बने, देखते है उनके जीवन की सफलता की कहानी।
Read More :-
- Khan sir Biography, Age, Real name
- Ratan Tata Biography ; Age, Wife, Networth, सम्पूर्ण जीवन परिचय हिंदी में
- Rishi Sunak Prime Minister बनने तक कि सम्पूर्ण कहानी हिंदी में
- Vikas Divyakirti : Biography, Age, Girlfriend, Wife, Family, Net Worth
Zip-2 कंपनी से शुरुआत
एलन मस्क ने अपने भाई के साथ zip 2 नाम की कंपनी बनाई जिसमें उनके 7 प्रतिशत शेयर थे यह कंपनी एक न्यूज़ पेपर को सिटी गाइड करनें का काम करती थी। 1999 में एलन ने यह कंपनी 22 मिलियन अमेरिकी डॉलर में बेच दी।
X.Com एवं Paypal के बारे में
वर्ष 1999 में ही एलन मस्क ने X.Com की शुरुआत की जो कि एक पैसों के ट्रांजेक्शन करने वाली कंपनी थी। कुछ समय पश्चात कॉन्फिनिटी नाम की एक कंपनी भी इसमें मिल गयी और इसका संयुक्त नाम PayPal हो गया। बाद में Ebay ने PayPal को 165 मिलियन अमेरिकी डॉलर में खरीद लिया।
Space X का निर्माण
एलन मस्क रूस से रॉकेट खरीदना चाहते थे लेकिन उन्हें यह रॉकेट काफी महंगा पड़ा। तबसे उन्होंने स्वयं की कंपनी बनाने के निर्णय लिया और Space X का निर्माण किया। आज उनकी कंपनी Space X बहुत कम लागत में रॉकेट का निर्माण कर लेती हैं। आज Space X द्वारा बनाये गए रॉकेट का उपयोग नासा जैसी अंतरिक्ष एजेंसी भी करती हैं।
टेस्ला कंपनी का प्रारंभ
इलेक्ट्रॉनिक वेहिकल्स बनाने वाली दुनिया की प्रसिद्ध कंपनी का निर्माण भी एलन मस्क ने ही किया था। आज टेस्ला कंपनी बहुत ही सस्ते दामो में इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल उपलब्ध करवाती हैं। टेस्ला ने ही पहली बार AI युक्त ड्राइवर रहित कार की शुरुआत की हैं।
एलन मस्क द्वारा ट्विटर का खरीदना [Twitter Owner Elon Musk]
हाल ही में एलन मस्क ने दुनिया की सबसे बड़ी माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर को खरीद लिया है। एलन ने 44 मिलियन अमेरिकी डॉलर में ट्विटर के 100 फीसदी शेयर खरीद लिए। ट्विटर खरीदने के साथ ही एलन मस्क ने ट्विटर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में बदलाव किया और सीईओ पराग अग्रवाल को हटा दिया इसके लिए उन्हें हर्ज़ाना भी देना पड़ा।
अब ट्विटर ने ब्लू टैग पॉलिसी को प्रीमियम कर दिया। इसप्रकार ट्विटर में भी कई बदलाव किए जा रहे हैं।
एलन मस्क की कमाई [Elon Musk Networth]
एलन मस्क 8 जनवरी 2021 को दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में पहले स्थान पर काबिज़ हो गए। एक सर्वे के मुताबिक उनकी कुल नेटवर्थ 184 बिलियन अमेरिकी डॉलर के तकरीबन हैं।
Conclusion :- दोस्तों जिसकी जितनी बड़ी सफलता होती हैं उतना ही बड़ा संघर्ष भी होता हैं। आज एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर आदमी है लेकिन उसके पीछे उनके जीवन भर के संघर्ष हैं।उम्मीद करता हूं Elon Musk Biography in Hindi नाम का यह ब्लॉग लेख आपको काफी पसंद आया होगा। ऐसे ही लेख पड़ने के लिए हमारे ब्लॉग को शेयर करना न भूलें।
FAQ’s
एलन मस्क ने ट्विटर कितने में खरीदा.?
44 बिलियन अमेरिकी डॉलर में एलन ने ट्विटर की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली।
एलन मस्क की नेटवर्थ क्या हैं.?
एलन मस्क की नेटवर्थ 184 बिलियन अमेरिकी डॉलर हैं।
एलन मस्क की उम्र कितनी हैं?
एलन मस्क की उम्र वर्तमान में 52 वर्ष हैं।
एलेन मस्क 1 दिन में कितना कमाते हैं?
एलन मस्क एक दिन में 2980 करोड़ रुपये कमाते हैं।