Civil Engineering Course, Fees : Complete Details in Hindi

नमस्कार दोस्तों..! आज के इस आधुनिक भारत में जहाँ हर क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए भयंकर प्रतियोगिता का सामना करना पड़ता हैं वही कैरियर बनाने के ढ़ेरो विकल्प भी मौजूद हैं। दोस्तों हमने पिछले एक लेख में इंजीनियरिंग के प्रकारों को देखा था जिसमें बताया गया था कि आप इंजीनियरिंग में कितने प्रकार से कैरियर बना सकते हैं। उन्हीं इंजीनियरिंग विकल्पों में से आज हम सिविल इंजीनियरिंग कोर्स के बारे में बात करने वाले हैं। इस लेख में Civil Engineering Course की सम्पूर्ण जानकारी को विस्तार से देखेंगे। साथ ही Civil engineering Course के लिए लगने वाली फीस, जॉब मिलने के बाद सैलरी एवं Civil Engineer के क्या काम होते हैं आदि जानकारी को विस्तार से देखेंगे।

 

Civil Engineering Course

 

दोस्तों इंजीनियरिंग के रुप में Civil Engineering का विकल्प भी बहुत अच्छा हैं क्योंकि हर एक भवन, बांध, बिल्डिंग की बुनियादी नींव सिविल इंजीनियरिंग का ही प्रतिरूप हैं तो आईये Civil Engineering Course के बारे में चर्चा करते हैं।

 

[ez-toc]

 

सिविल इंजीनियरिंग क्या है [What is Civil Engineering in Hindi]

दोस्तों Civil Engineering, इंजीनियरिंग क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण शाखा हैं। यह एक बहुत ही प्रोफेशनल कोर्स हैं साथ ही इंजीनियरिंग जगत की सबसे पुरानी ब्रांच में से एक हैं।  वैसे तो सिविल इंजीनियरिंग के Construction से सम्बंधित ढ़ेरो काम होते हैं लेकिन बिल्डिंग, सड़क, बांध, नहरे एवं एयरपोर्ट से सम्बंधित प्रमुख निर्माण कार्य सिविल इंजीनियर के ही जिम्मे होते हैं। सिविल इंजीनियरिंग का कार्य क्षेत्र काफी विस्तृत हैं जबकि सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग जैसी शाखा का कार्य क्षेत्र थोड़ा संकुचित हैं। सिविल इंजीनियर के और भी क्या कार्य होते है आदि आगे विस्तार से देखेंगे।

 

Civil Engineering Course List 

सिविल इंजीनियर के रुप मे अगर आप कैरियर चुनते हैं तो इसमें आपको कई प्रकार के अलग-अलग कोर्स देखने को मिलते है जो कि इस प्रकार हैं :-

  • B.E. in Civil Engineering
  • B.Tech in Civil Engineering
  • Certificate Course in Construction Design
  • Certificate Course in Building Design
  • Diploma in Civil Engineering
  • M.E. in Civil Engineering
  • M.Tech in Civil Engineering
  • PG Diploma In Construction and Infrastructure Project Management
  • PhD in Civil Engineering

 

सिविल इंजीनियर कैसे बनें [Civil Engineer kaise bane]

दोस्तों सिविल इंजीनियर बनने के लिए दो तरीके है पहला 10वीं पास करने के बाद एवं दूसरा 12वीं पास करने के बाद :-

 

Civil Engineering Course

10वीं के बाद सिविल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा

आप जब कक्षा 10वीं पास कर लेते हैं तब भी सिविल इंजीनियरिंग करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए राज्य सरकारों द्वारा आयोजित टेस्ट को क्लियर करना होता हैं। 10वी कक्षा के बाद किया गया कोर्स डिप्लोमा कहलाता हैं इसके लिए आपको 3 वर्ष तक कॉलेज में अध्ययन करना पड़ता हैं तत्पश्चात आप सिविल इंजीनियर के रुप मे अपने कैरियर को प्रारंभ कर सकते हैं।

 

10+2 के बाद सिविल इंजीनियरिंग का डिग्री कोर्स

12वीं क्लास उत्तीर्ण करके आप सिविल इंजीनियरिंग के डिग्री कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। यहाँ ध्यान देने योग्य बात यह है कि आपका 12वीं क्लास में फिजिक्स, केमेस्ट्री एवं मैथ्स विषय होना आवश्यक हैं। 12वीं के बाद आपको JEE Exam के लिए आवदेन करना पड़ता हैं। इस एग्जाम के स्कोर के आधार पर आपको कॉलेज का अलॉटमेंट होता हैं। हमारे देश मे कुछ कॉलेज में 12वीं के स्कोर के आधार पर भी एडमिशन मिलता हैं।

 

सिविल इंजीनियर के कार्य [Civil Engineer Work]

जैसा कि ऊपर लेख में बताया गया है सिविल इंजीनियर का कार्य विविधताओं भरा होता हैं। एक सिविल इंजीनियर कई प्रकार के कार्य करता हैं जो कि इस प्रकार हैं :-

  • बिल्डिंग मेटीरियल की Quality चेक करना एवं उनका निर्धारण करना।
  • परियोजनाओं के लिए तैयार किये गए नक्शे, सर्वे रिपोर्ट एवं अन्य दूसरे डेटा को एनालिसिस करना एवं प्रोजेक्ट को अच्छे से प्लान करना।
  • Construction के क्षेत्र में Site Layout, Reference Point, Building Location को स्थापित करने के लिए सर्वे को पूरा करना।
  • भवन की Design बनाना एवं भवन निर्माता श्रमिकों को लगातार Guide करना।
  • प्रोजेक्ट की आर्थिक बजट का अनुमान लगाकर सटीक जानकारी देना ताकि निर्माण से पहले ही एक आर्थिक ब्लूप्रिंट का निर्धारण हो सके।
  • Public एवं Private Infrastructure के Repair, Replacement एवं Maintenance को मैनेज करना।
  • विभिन्न सरकारी साइटों जैसे रेल्वे, एयरपोर्ट, सड़के, बांध आदि का सर्वे करना एवं रिपोर्ट प्रस्तुत करना।

 

सिविल इंजीनियरिंग के लिए कॉलेज [Civil Engineering Collage In India]

दोस्तों भारत में सिविल इंजीनियरिंग के लिए ढ़ेरो कॉलेज है जिसमे कुछ सरकारी तो कुछ प्राइवेट कॉलेज शामिल है।

  1. Indian Institute Of Technology
  2. Birla Institute Of Technology
  3. Rajiv Gandhi institute of Technology
  4. Manipal Institute Of Technology
  5. Lovely Professional University
  6. National Institute Of Technology
  7. Mahankal Institute Of Technology
  8. Malava Institute Of Technology
  9. Vikram University
  10. Govt Engineering Collage (State Govt.)

 

Civil Engineering Course

 

दोस्तों इसके अतिरिक्त भी कई छोटे शहरों में भी सिविल इंजीनियरिंग के लिए कॉलेज उपलब्ध है। आप अपनी सुविधा एवं पसन्द के हिसाब से कॉलेज का चयन कर सकते है।

 

Civil Engineering Course Fees

दोस्तों डिग्री एवं डिप्लोमा प्रोग्राम दोनों ही के लिए अलग-अलग फीस का निर्धारण होता है। लेकिन फीस कॉलेज के ऊपर भी निर्भर करती है कि आप किस तरह के कॉलेज से इंजीनियरिंग कर रहे है। लगभग 3 से 4 लाख में आप किसी भी सामान्य कॉलेज से सिविल इंजीनियर की डिग्री प्राप्त कर सकते हैं।

Read Also :-

 

सिविल इंजीनियर का वेतन [Civil Engineer Salary in india]

एक सिविल इंजीनियर के रुप में अगर आप काम करते हैं तो प्राइवेट सेक्टर में शुरुआती समय में ₹25000 से ₹35000 तक कि सैलरी आसानी से मिल जाती है लेकिन कार्य अनुभव और स्किल्स सीखने के साथ ही साथ आपके वेतन और सुविधाएं भी बढ़ती जाती हैं। जॉब के अतिरिक्त भी खुद के द्वारा आप काम कर सकते हैं। 2-3 साल के कार्य अनुभव के बाद आप आराम से 1 लाख प्रतिमाह तक कि आय प्राप्त कर सकते हैं।

वहीं सरकारी सिविल इंजीनियर के रुप में आप सब-इंजीनियर या असिस्टेंट इंजीनियर के रुप में कार्य करते हैं जहाँ वेतन भत्तों के अलावा आवास एवं वाहन सुविधा जैसी Facility भी मिलती हैं।

 

संक्षेप में :- दोस्तों देश मे हर वर्ष हज़ारो लाखों युवा इंजीनियर बनके निकलते हैं लेकिन कुछ युवा ही इसमें सफल हो पाते है क्योंकि मार्गदर्शन के अभाव में वे सही ब्रांच का चुनाव नहीं कर पाते हैं। आपकी इसी दुविधा को दूर करने के लिए हमारे द्वारा Civil Engineering Course नाम के इस लेख मैं सम्पूर्ण जानकारी को विस्तार से बताया गया हैं। फिर भी आपके मन मे कोई सवाल या सुझाव है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं, हमे निश्चित रुप से आपकी प्रतिक्रिया का इंतज़ार रहेगा।

 

FAQ’s

सिविल इंजीनियरिंग कितने साल का कोर्स है?
सिविल इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स 4 साल का एवं डिप्लोमा 3 वर्ष का होता हैं।

सिविल इंजीनियर का काम क्या होता है?
एक सिविल इंजीनियर प्राकृतिक रूप से बने परिवेश में पुल, सड़क,नहरें, बाँध और भवनों आदि के डिजाइन, निर्माण और रखरखाव से जुड़ी कार्य करता हैं।
सिविल इंजीनियर की सैलरी कितनी होती है?
भारत मे शुरुआती समय मे एक सिविल इंजीनियर की सैलरी 25 से 30 हज़ार के मध्य होती है जो कि बाद में बढ़ती  जाती हैं।
सिविल इंजीनियरिंग के छात्र क्या करते हैं?
सिविल इंजीनियरिंग के छात्र सर्वे, नक्शे बनाना, Quality चेक करना जैसे विषयों पर अध्ययन करते हैं।

Leave a Comment