MSW Course Details- समाज सेवा के साथ ही सरकारी नोकरी के लिए बेहतरीन कोर्स की सम्पूर्ण जानकारी

दोस्तों सेवा से बढ़कर कोई दान नहीं होता और ये भी ज़रूरी नहीं है देश सेवा करने के लिए आपको सीमा पर ही जाना पड़े। देश वासियों की निज समस्याओं का समाधान एवं उनकी बुनयादी आवश्यकता को पूर्ण करने से जुड़ी समस्या का समाधान भी देश सेवा ही कहा जाता हैं। अब बात करे समाज सेवा से सम्बंधित पढ़ाई की तो इस क्षेत्र में भी कई विकल्प उपलब्ध हैं। अगर बात करे शिक्षा के साथ समाज सेवा और उसके साथ भी सरकारी नोकरी की तो MSW Course इसी प्रकार का भारत मे बहुत ही प्रचलित एक रामबाण कोर्स हैं। आज के इस लेख में हम समाज सेवा से ही जुड़े MSW Course Details के बारे में पड़ेंगे और जानेंगे कि आखिर किस तरह समाज सेवा के क्षेत्र में पढ़ाई करके बेहतरीन कैरियर बनाया जा सकता हैं।

 

Msw Course Details

 

समाज सेवा से तात्पर्य सिर्फ निःशुल्क सेवा ही नहीं होती है बल्कि सरकारी नोकरी करते हुए भी समाज सेवा की जा सकती हैं। आप देश की सेना में भर्ती होते है एवं सरकारी नोकरी करते हुए देश सेवा करते हैं उसी प्रकार देश के भीतर भी समाज सेवा से सम्बंधित कोर्स करने के बाद आप सरकारी नोकरी प्राप्त कर लेते है एवं अच्छी आय प्राप्त करने के साथ ही समाज सेवक भी बने रहते है वो परोपकारी कार्य करते है। आइये MSW Course Details को विस्तार से देखते हैं।

MSW क्या है? [MSW Course Details in Hindi]

MSW एक डिग्री कोर्स है जिसे आप सामन्यतः ग्रेजुएशन के बाद कर सकते हैं। यह कोर्स उन लोगों के लिए रामबाण है जो समाज सेवा के क्षेत्र में रुचि रखते है एवं इस क्षेत्र में कुछ बड़ा करना चाहते हैं। यह कोर्स समान्यतः देश की सभी यूनिवर्सिटी में आसानी से उपलब्ध है आप कही से भी MSW Course की डिग्री प्राप्त कर सकते हैं।

 

MSW Full Form In Hindi

MSW Full Form “Master Of Social Work” होता है जिसे हिंदी में सामाजिक कार्य क्षेत्र में  स्नातकोत्तर उपाधि के रुप में जाना जाता हैं। इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी आगे लेख में जानेंगे।

BSc Cs के बारे में भी अवश्य जान लीजिए।

DCA एवं PGDCA भी रोजगार के क्षेत्र में रामबाण कोर्स हैं।

 

MSW के लिए योग्यताएं ? [MSW Course Eligibility]

वैसे तो MSW एक मास्टर डिग्री प्रोग्राम है जिसके पहले यदि आप करना चाहे तो समाज सेवा का बैचलर डिग्री भी होता है जिसे BSW कहते हैं यह कोर्स 3 वर्ष का होता है जिसके लिए न्यूनतम 12वीं क्लास पास होना आवश्यक हैं।

वहीं बात करे MSW Course Eligibility की तो इसके लिए आपके पास किसी भी विषय में  किसी भी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन  की डिग्री होना आवश्यक हैं। MSW Course Duration देखा जाए तो यह 2 वर्ष का होता हैं। आप 2 वर्ष में यह डिग्री प्राप्त कर लेते हैं।

 

MSW Course Fees Details 

दोस्तों किसी भी कॉलेज के किसी भी कोर्स की फीस वहाँ उपलब्ध सुविधाओं एवं यूनिवर्सिटी के ऊपर निर्धारित होती हैं।

फिर भी यदि MSW Course Fees की बात की जाए तो यह औसतन 10 से 12 हज़ार प्रतिवर्ष होती हैं। जो कि लगभग 20 से 25 हज़ार में आपकी डिग्री पूर्ण हो जाती हैं।

 

MSW Syllabus [प्रमुख विषय एवं पाठ्यक्रम]

MSW की परीक्षा के लिए कुल 4 सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित की जाती हैं जिसमें निम्न विषयों का अध्ययन-अध्यापन करवाया जाता हैं।

  • लेबर वेलफेयर
  • वीमेन वेलफेयर
  • चिल्ड्र्न वेलफेयर
  • फैमिली वेलफेयर
  • पर्सनल मैनेजमेंट
  • मेडिकल सोशल वर्क
  • स्कूल सोशल वर्क
  • रूरल डेवलपमेंट
  • मानव संसाधन विकास
  • ह्यूमन ग्रोथ एवं डेवेलपमेंट
  • हिस्ट्री ऑफ सोशल वर्क इंड
  • स्ट्रियल रिलेशन

इन विषयों के अतिरिक्त भी अन्य सैद्धान्तिक एवं प्रायोगिक विषयों का अध्ययन किया जाता हैं जो कि इस कोर्स को ओर भी अधिक रोचक बनाता हैं।

 

MSW कोर्स करने के बाद जॉब के क्षेत्र [MSW job opportunities]

MSW Course करनें के बाद आपके सामने कई बेहतरीन कैरियर विकल्प उपलब्ध रहते हैं जो कि इस प्रकार हैं :-

MSW कोर्स करने के बाद जॉब के क्षेत्र यहाँ दिए गए हैं:

  1. Disaster Management के क्षेत्र में
  2. Counseling
  3. School एवं Collage के शिक्षा जगत मे
  4. Hospital की सुविधाओ के विकास में
  5. Child Development के क्षेत्र में
  6. NGO के क्षेत्र में
  7. Social Welfare Society में
  8. International Social Work जैसे Red Cross आदि में
  9. Old Age Home में
  10. Hospital, Clinic एवं Health Sector में
  11. Human Resources Department मे

इसके अतिरिक्त सरकारी कॉलेज में प्रोफेसर आदि जॉब के भी बेहतरीन विकल्प उपलब्ध रहते हैं। बहुत से NGO में MSW डिग्री वाले आवेदकों को कार्य करने के अवसर उपलब्ध रहते हैं।

 

MSW Kaise Kare 

दोस्तों MSW Course के बारे में हमने लेख में सभी आवश्यक जानकारी को जान लिया है अब MSW Kaise Kare यह जानकारी भी संक्षिप्त में जानेंगे। साथियों वैसे तो देश के कॉलेज में MSW Course में Graduation के प्राप्तांकों के आधार पर एडमिशन दिया जाता हैं।

 

Msw Course Details

 

लेकिन कुछ यूनिवर्सिटी और अच्छे कॉलेज में एंट्रेस एग्जाम के माध्यम से प्रवेश दिया जाता हैं जहाँ आप आयोजित Entrance Exam को क्लियर करके MSW Course में एडमिशन ले सकते हैं

ऐडमिशन होने के पश्चात आपको 2 वर्ष में 4 सेमेस्टर की परीक्षा को पास करना पड़ता है और इस प्रकार आपके MSW Course की डिग्री पूर्ण हो जाती हैं।

 

Best MSW Collages In India

भारत मे MSW समान्यतः कई विश्वविद्यालयों में उपलब्ध हैं जिस्मे से कुछ प्रमुख इस प्रकार हैं।

  • कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय
  • अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
  • अन्नामलाई विश्वविद्यालय
  • विक्रम विश्वविद्यालय
  • दिल्ली विश्वविद्यालय
  • वनस्थली विश्वविद्यालय
  • राजस्थान विश्वविद्यालय
  • बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
  • देवी अहिल्या होल्कर विश्वविद्यालय
  • इंदिरा गाँधी ओपन विश्वविद्यालय
  • जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी
  • NIMS विश्वविद्यालय
  • ओस्मानिया विश्वविद्यालय

 

MSW Salary In India

वैसे तो दोस्तों MSW एक समाज सेवा का कोर्स हैं लेकिन इस  कोर्स करनें के बाद आपको कई अच्छी-अच्छी जॉब भी मिल जाती हैं वहीं समाज सेवा का भी मौका मिलता हैं।

MSW Salary In India की बात करे तो यह प्रारंभिक समय मे 2 से 3 लाख के मध्य होती हैं जो कि कार्य अनुभव बढ़ने के साथ ही बढ़ती भी जाती हैं। इसके अतिरिक्त आप सरकारी सेवा में चुने जाते हैं तो वेतन के अलावा अन्य भी कई प्रकार के भत्ते प्राप्त होते हैं।

 

MSW के बारे में आपने क्या जाना –  दोस्तों MSW Course Details नाम के इस लेख में हमनें MSW Course Fees के साथ ही एडमिसन प्रकिया, जॉब और सैलरी आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जाना किंतु फिर भी आपके मन मे कोई सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स के निश्चित रुप से पूछ सकते हैं।

 

FAQ’s Related to MSW

एमएसडब्ल्यू करने से कौन सी जॉब मिलती है?
MSW कोर्स करनें के पश्चात आपको समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे संगठनों, एनजीओ एवं कॉलेज में प्रोफेसर जैसी अच्छी जगह कार्य करनें का अवसर प्राप्त होता हैं।

 

एमएसडब्ल्यू के लिए कौन सी डिग्री सबसे अच्छी है?
वैसे तो आप किसी भी डिग्री से ग्रेजुएशन करनें के पश्चात MSW कर सकते हैं लेकिन यदि आप BSW की डिग्री के पश्चात MSW Course करते है तो आपको और भी ज्यादा आसानी होती हैं।

 

एमएसडब्ल्यू कोर्स कितने साल का होता है?
MSW Course एक मास्टर डिग्री प्रोग्राम है जो कि 2 वर्ष का होता हैं।

 

एमएसडब्ल्यू की सैलरी कितनी होती है?
MSW Salary In India की बात करे तो यह प्रारंभिक समय मे 2 से 3 लाख के मध्य होती हैं जो कि कार्य अनुभव बढ़ने के साथ ही बढ़ती भी जाती हैं। इसके अतिरिक्त आप सरकारी सेवा में चुने जाते हैं तो वेतन के अलावा अन्य भी कई प्रकार के भत्ते प्राप्त होते हैं।

 

क्या मैं बीएससी के बाद एमएसडब्ल्यू कर सकता हूं?
हाँ, आप बीएससी अथवा किसी भी विषय से प्राप्त ग्रेजुएशन डिग्री के पश्चात MSW Course कर सकते हैं।

Leave a Comment