प्रिय दोस्तों मध्यप्रदेश में बहुचर्चित संविदा शिक्षक वर्ग – 1 परीक्षा सम्बंधित विज्ञापन हाल ही में मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी कर दिया गया हैं। इस बार MPTET Varg 1 Exam में कई महत्वपूर्ण बदलाव आयोग द्वारा किये गए हैं। साथ ही परीक्षा की तिथियों की घोषणा भी कर दी गयी हैं। आपको इस लेख में MPTET Varg 1 Exam 2023 के परीक्षा पैटर्न में हुए बदलाव एवं विज्ञापन सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध रहेगी तथा विशेषतः MPTET Syllabus एवं परीक्षा योजना को भी सरलता से देखगें।
विदित हो कि प्रदेश में पहले इस परीक्षा के माध्यम से सीधे शिक्षक बनने का अवसर मिलता था किंतु अब मंडल एवं मध्यप्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा कुछ बदलाव किया गए जिससे पूरी परीक्षा योजना ही परिवर्तित हो गयी हैं। आईये MPTET Varg 1 EXAM 2023 के बारे में और अधिक जानकारी को देखें।
Table of Contents
MPTET Varg 1 Exam क्या हैं .?
दोस्तों मध्यप्रदेश में उच्च माध्यमिक शिक्षक बनने के लिए मध्यप्रदेश संविदा वर्ग -1 की परीक्षा मध्यप्रदेश व्यापंम द्वारा आयोजित की जाती हैं। इसे वर्तमान में केवल पात्रता परीक्षा के रुप मैं घोषित किया गया है अर्थात अब यह परीक्षा CTET की तरह केवल क्वालीफाइंग प्रकृति की है इस परीक्षा में पास होने पर आप शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए योग्य माने जाएंगे न कि सीधे शिक्षक बन जायेंगे जबकि इससे पूर्व ऐसा होता था कि MPTET Varg – 1 परीक्षा के बाद प्राप्त स्कोर के आधार पर सीधे शिक्षक नियुक्त कर दिया जाता था। अब आयोग द्वारा स्पष्ठ किया गया हैं कि भर्ती परीक्षा के लिए पृथक से आवदेन आमंत्रित किये जाएंगे एवं अलग से परीक्षा आयोजित की जायेगी।
MPTET Exam 2023 Short Update
आवदेन प्रारंभ :- 12/01/2023
अंतिम :- 27/01/2023
परीक्षा दिनांक :- 01/03/2023 से प्रारंभ
उम्र सीमा :- दिनांक 01/01/2023 को न्यूनतम 21 वर्ष
आवदेन फीस :- UR- 500, SC/ST/OBC – 250/-
परीक्षा सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिये विज्ञापन को विस्तार से देखें।
MPTET Varg 1 Exam Pattern
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी विज्ञप्ति में निम्न परीक्षा योजना (Exam Pattern) प्रस्तुत किया गया हैं –
- पात्रता परीक्षा हेतु 150 अंको का एक प्रश्नपत्र आयोजित किया जाएगा।
- परीक्षा की अवधि 2:30 घंटे की होगी।
- परीक्षा MCQ पैटर्न पर आधारित होगी तथा 4 विकल्पों में से एक सही उत्तर का चुनाव करना होगा।
- प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा तथा ऋणात्मक मूल्यांकन होगा यानी 4 प्रश्न के गलत जवाब देने पर एक अंक काट लिया जायेगा।
- प्रश्नपत्र 2 भागों में आयोजित किये जायेंगे जिसमें भाग-अ एवं भाग-ब होंगे। भाग- अ सभी के लिए अनिवार्य होगा वही भाग – ब के अंतर्गत शामिल विषयों में से किसी एक विषय का चयन करना होगा।
- भाग-अ के प्रश्नों का कठिनाई स्तर स्नातक स्तर तक का होगा वही भाग- ब के प्रश्नों का स्तर स्नातकोत्तर स्तर का होगा।
MPTET Varg – 1 Exam Eligibility
दोस्तों इस परीक्षा के लिए आवदेन करने वाले आवदेकों के पास सम्बंधित विषय मे द्वितीय श्रेणी में किसी भी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय से डिग्री होना आवश्यक हैं। साथ ही शिक्षा सम्बोधित B.Ed की डिग्री होना आवश्यक हैं।
CTET एग्जाम की जानकारी यहाँ से जानें।
CUET एग्जाम क्या हैं.? और क्यों आवश्यक है।
CET एग्जाम की महत्वपूर्णता को अवश्य जाने।
MPTET Varg – 1 Exam Syllabus
जैसा कि आपको विदित है कुल 150 अंको का पेपर कुल 2 पार्ट में आयोजित होना हैं जिसमे पार्ट – अ सबके लिए कॉमन एवं अनिवार्य हैं। पार्ट अनुसार पाठ्यक्रम निम्नानुसार हैं –
पार्ट – अ 👉 सामान्य हिन्दी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान एवं करेंट अफेयर्स तथा तार्किक ज्ञान, शिक्षाशास्त्र आदि विषयों से कुल 30 प्रश्न पूछे जाएंगे।
पार्ट – ब 👉 इस पार्ट के अंतर्गत कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे जो कि निचे दिए गए कुल 16 विषयों में से एक विषय को आवेदक द्वारा चुनना होगा :-
- हिंदी भाषा
- अंग्रेजी भाषा
- संस्कृत भाषा
- उर्दू भाषा
- गणित
- भौतिक विज्ञान
- जीवविज्ञान
- रसायन विज्ञान
- गृह विज्ञान
- वाणिज्य
- इतिहास
- भूगोल
- राजनीतिक शास्त्र
- अर्थशास्त्र
- कृषि
- समाजशास्त्र
इन सभी विषयों से सम्बंधित पाठ्यक्रम की विस्तृत व्याख्या मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रदर्शित की गई हैं।
MPTET Varg -1 तैयारी कैसे करें .?
दोस्तों किसी भी परीक्षा की तैयारी करने से पूर्व उसके पाठ्यक्रम को व्यवस्थित रुप से देखे फिर विगत परीक्षा में पूछे गए प्रश्नपत्रों का अध्ययन करे तत्पश्चात परीक्षा की तैयारी से सम्बंधित रणनीति बनाएं।
MPTET Exam की तैयारी के दौरान ज्यादा समय खण्ड – ब पर देवे क्योंकि उसका योगदान 120 अंको का हैं। तथा समय प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए खण्ड – अ को भी तैयार करते चले।
प्रिय साथियों किसी भी परीक्षा में सफलता पाने के लिये अभ्यास का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है अर्थात तैयारी के दौरान समय-समय पर टेस्ट देते रहें एवं अपनी गलतियों का मूल्यांकन करते रहें। इस प्रकार आप निश्चित रुप से MPTET परीक्षा को उत्तीर्ण कर लेंगे।
Conclusion – दोस्तों इस सम्पूर्ण लेख में MPTET Varg – 1 Exam 2023 के सम्पूर्ण नवीनतम पैटर्न को सुचारु रूप से प्रस्तुत किया है। आशा करता हूं आपके सभी प्रश्नों के जवाब मिल गए होंगे। किन्तु फिर भी आपके मन मे कोई सवाल या सुझाव है तो हमे अवगत करावे। हम निश्चित रुप से आपकी प्रतिक्रियाओं का प्रतिउत्तर देंगे। धन्यवाद..!!