Kumar Gaurav Sir Biography : जानिये करेंट अफेयर्स के बादशाह की सम्पूर्ण जीवनी हिंदी में

दोस्तों जब भी आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं तो आपको करेंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान विषय के लिए भी बहुत कुछ पड़ना पड़ता हैं क्योंकि ये विषय बहुत ज़्यादा बड़े और विविधताओं भरे हुए हैं। आज इस लेख में हम करेंट अफेयर्स के बादशाह यानी Kumar Gaurav Sir Biography को विस्तार से देखने वाले हैं।

Kumar Gaurav Sir Biography

कुमार गौरव सर अक्सर अपनी पढ़ाने की शानदार शैली के लिए जाने जाते हैं। कुमार गौरव उस दिन और भी ज़्यादा प्रसिद्ध हो गए जब उन्होंने अपनी शादी के दिन भी अपने घर से क्लास ली। तो आइये जानते है कुमार गौरव सर के बारे में।

[ez-toc]

Kumar Gaurav Sir Biography in Hindi 

कुमार गौरव सर की जीवनी उनके पढ़ाने के अंदाज़ की तरह ही रोचक हैं। कुमार सर का उत्कर्ष क्लास में ऑनलाइन पढ़ाना और फिर देश के इतनी बड़ी जनता तक पहुंचना एक बहुत ही लंबी-चौड़ी यात्रा का परिणाम हैं। यहाँ बता दे आपको की गौरव सर की क्लास में एक-एक लाख लोग स्टूडेंट लाइव रहते हैं वो भी सुबह की 6 बजे। तो फिर आईये  जानते है सर के बारे में और भी बहुत कुछ।

कौन है कुमार गौरव 

Kumar Gaurav Sir करेंट अफेयर्स एवं स्टेटिक GK के शिक्षक हैं। कुमार सर, जोधपुर स्तिथ उत्कर्ष क्लासेस में पढ़ाते हैं। आप ऑनलाइन शिक्षक के रुप मे पूरे देश के विद्यार्थी जगत में जाने जाते हैं। कुमार गौरव सर दुनिया के एकमात्र ऐसे शिक्षक है जिनके लाइव सेशन में 1 लाख से भी ज़्यादा बच्चों ने हिस्सा लिया।

कैसे खान सर विश्वप्रसिद्ध हुए यह भी जान लीजिए।

दृष्टि वाले विकास सर को भी जानना जरुरी है।

 

कुमार गौरव सर जन्म परिचय

Kumar Gaurav Sir का जन्म राजस्थान के जोधपुर नगर में हुआ था। कुमार सर की प्रारंभिक शिक्षा भी यहीं से पूर्ण हुई। कुमार सर के पिताजी रिटायर आर्मी ऑफिसर हैं। कुमार सर नें अपनी कॉलेज की पढ़ाई जोधपुर के ही एस. एस.जैन सुबोध पीजी कॉलेज से पूर्ण की। कुमार गौरव सर ने बीए की डिग्री हांसिल की हैं। वे अपनी पढ़ाई में हमेशा से ही अव्वल रहे हैं। उन्होंने बीए की डिग्री भी गोल्डमेडलिस्ट के रुप में पूर्ण की।

 

Kumar Gaurav Sir Wife

हाल ही में कुमार गौरव सर ने दीपांशी गुप्ता मेंम से शादी की हैं। कुमार गौरव सर ने शादी के दिन भी उत्कर्ष के यूट्यूब चैनल पर लाइव क्लास पर पढ़ाया, तबसे ही कुमार गौरव सर की शादी और दीपांशी मेंम की देश भर में चर्चा हैं।

Kumar Gaurav Sir Biography

 

Kumar Gaurav Sir का उत्कर्ष तक का सफर

गौरव सर उत्कर्ष क्लासेज में एक स्टूडेंट के रुप मे शामिल हुए थे। वे उत्कर्ष के एक होनहार छात्र थे। कुछ समय गौरव सर ने उत्कर्ष क्लासेज़ में कंटेन्ट राइटिंग का काम भी किया। उत्कर्ष क्लासेस में करेंट अफेयर्स के शिक्षक की आवश्यकता थी तब निर्मल गहलोत सर ने कुमार गौरव को उत्कर्ष में पढ़ाने के लिए कहा लेकिन गौरव सर की पहली ही क्लास के बाद बच्चों ने पड़ने से मना कर दिया। इसके बाद भी निर्मल सर ने कुमार गौरव को प्रोत्साहित किया और पढ़ाने का अवसर दिया इसके बाद गौरव सर कभी भी नही रुके।

कुमार गौरव सर का यूट्यूब पर पहला करंट अफेयर्स वीडियो 4 नवम्बर 2019 को आया था। इसके बाद से वर्तमान तक kumar Gaurav के सेकड़ो वीडियो यूट्यूब पर उत्कर्ष क्लासेज़ द्वारा उपलब्ध करवाए गए।

कुमार गौरव सर यूट्यूब के साथ-साथ उत्कर्ष की ऑफलाइन क्लास में भी पढ़ाते है। गौरव सर डैली करेंट अफेयर के साथ-साथ स्टेटिक GK के टॉपिक को भी बहुत रोचक तरीके से समझाते हैं।

 

कुमार गौरव सर के यूट्यूब रिकॉर्ड | Kumar Gaurav Youtube Record

वैसे तो कुमार गौरव सर ने लाखों बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी हैं लेकिन अब उनका नाम शिक्षा जगत में लाइव क्लासेज़ के विश्व रिकॉर्ड के लिए भी जाना जाता हैं। कुमार गौरव सर की 31 दिसम्बर 2020 की ऑनलाइन क्लास में 1 लाख से ज़्यादा बच्चों ने हिस्सा लिया। यह अपने आप मे विश्व रिकॉर्ड ही था।

लेकिन 2022 में गौरव सर ने इस 1 लाख के लाइव सैशन के रिकॉर्ड को तोड़ कर 3 लाख से ज़्यादा का एक और कीर्तिमान बनाया। इस वीडियो को अबतक 10 मिलियन से भी ज़्यादा बार यूट्यूब पर देखा जा चुका हैं।

 

Kumar Gaurav Sir Quotesगौरव सर की शायरियां

कुमार सर अपने बच्चों को बहुत ही मनोरंजक तरीके से पढ़ाते हैं। वे पढ़ाते समय कई मोटिवेशनल शायरियां और कोट्स के माध्यम से बच्चो को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करते हैं। गौरव सर अपने स्टूडेंट के लिए मेरे शेर-शेरनियों और रसगुल्ला जैसे शब्दों बोलते रहते हैं। जिससे बच्चे और भी रोचक और प्रभावी तरीके से पढ़ाई करते हैं। गौरव सर के कुछ मोटिवेशनल कोट्स :-

1 ) ना रुके कभी पैर ना कभी हिम्मत हारी है
जज्बा है परिवर्तन का जिंदगी में इसलिए सफर जारी है।

2) मंजिल ने हौसले से कहा तेरे बस की बात नहीं तो हौसले
ने मंजिल की आंखों में आंखें डाल कर कहा चल झूठी तेरी इतनी औकात नहीं।

3) बदल जाओ वक्त के साथ
या वक्त बदलना सीखो
मजबूरियों को मत कोसो
हर हाल में चलना सीखो

4) बुरे हालात हुए तो क्या हुआ हम भी अपनी जिद पर अड़े हैं सपने बड़े हुए तो क्या हुआ            सपनों के पीछे हाथ धोकर हम भी पड़े है।

5) ना थकान होनी चाहिए ना हार होनी चाहिए
जीत के लिए निकले हो तो बस जीत होनी चाहिए।

Conclusion :- Kumar Gaurav Sir Biography नाम के इस संक्षिप्त लेख में हमने गौरव सर के बारे में सबकुछ जाना। यदि फिर भी आपके मन में कोई सवाल या सुझाव हैं तो आप कमेंट कर सकते हैं।

FAQ’s

कुमार गौरव सर की वाइफ कौन है?

दीपांशी गुप्ता मेंम, कुमार गौरव सर की धर्मपत्नी हैं।

कुमार गौरव कहां के रहने वाले हैं?

कुमार गौरव राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले हैं।

कुमार गौरव ने कौन सा रिकॉर्ड बनाया है?

कुमार गौरव सर ने यूट्यूब पर एक साथ 3 लाख बच्चों को लाइव पढ़ाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया हैं।

1 thought on “Kumar Gaurav Sir Biography : जानिये करेंट अफेयर्स के बादशाह की सम्पूर्ण जीवनी हिंदी में”

Leave a Comment