Block Development Officer (BDO) कैसे बने ? जानिये पूरी जानकारी

नमस्कार दोस्तों, आप सभी का हमारे ब्लॉग लेख में स्वागत हैं। साथियों हमारा भारत देश गांवों का देश है और गाँव का विकास ही सम्पूर्ण राष्ट्र का विकास हैं। इन गाँवो के विकास के लिए ही कुछ अधिकारियों की नियुक्ति की जाती हैं। ग्रामीण विकास से सम्बंधित अधिकारियों की इस श्रंखला में एक नाम आता हैं Block Development Officer अर्थात बीडीओ। यह अधिकारी एक Block अथवा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम एवं छोटे कस्बों के विकास के लिए अधिनियुक्त होता हैं।

 

Block Development Officer

 

Block Development Officer राज्य सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से नियुक्त होकर आता हैं इसलिए भी यह पद काफी महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारी वाला होता हैं। दोस्तों आज के इस लेख में हम BDO बनने की संपूर्ण प्रकिया को विस्तार से देखेंगे।

 

[ez-toc]

 

Block Development Officer कोंन होता हैं ?

दोस्तों Block Development Officer राज्य सरकार के अंतर्गत कार्य करने वाला एक राजपत्रित अधिकारी होता हैं।BDO full form in Hindi में खंड विकास अधिकारी  नाम से जाना जाता हैं जिसे संक्षिप्त में BDO कहा जाता हैं। BDO के अंतर्गत एक ब्लॉक अथवा विकासखण्ड की सीमा में आने वाले गाँव एवं छोटे शहरों तथा साथ ही तहसील मुख्यालय वाले शहरों का विकास कार्यों का जिम्मा होता हैं। आइये Block Development Officer बनने की सम्पूर्ण प्रक्रिया और उनके कार्य तथा जिम्मेदारियों को विस्तार से देखते हैं।

 

BDO के लिए योग्यता ?

दोस्तों BDO kaise bane यह जानने से पूर्व हमें इस पद हेतु आवश्यक योग्यताओं को भलीभांति जान लेना चाहिये। Block Development Officer बनने के लिए निम्न न्यूनतम योग्यताओं का होना आवश्यक हैं :-

  • किसी भी विषय के साथ 10+2 कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक हैं यहाँ विषय की बाध्यता नहीं हैं।
  • किसी भी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय से किसी भी विषय के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त होना आवश्यक हैं।
  • न्यूनतम 21 वर्ष की आयु होना आवश्यक हैं।
  • अधिकतम आयु सीमा का निर्धारण सभी राज्यों के लिए पृथक-2 राज्य सरकारों द्वारा किया जाता हैं। जिसमें कैटेगरी के अनुसार भी अधिकतम उम्र सीमा में छूट प्रदान की जाती हैं।

 

Block Development Officer

 

BDO Kaise Bane [How To Become BDO Officer]

दोस्तों बीडीओ बनने के लिए आपको पूर्व निर्धारित आवश्यक योग्यताओं को पूर्ण करना होगा उसके बाद राज्य सरकार द्वारा आयोजित परीक्षा को पास करना होगा।

 

BDO पद के लिए राज्य सरकारों द्वारा प्रतिवर्ष आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं तथा बीडीओ पदों की भर्ती के लिए राज्य लोकसेवा आयोग द्वारा परीक्षा आयोजित की जाती हैं। यह परीक्षा राज्य सिविल सेवा परीक्षा के नाम से जानी जाती है तथा यह परीक्षा 3 चरणों मे आयोजित की जाती हैं जिसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार का आयोजन किया जाता है। जिसका विस्तृत विवरण इस प्रकार है :-

 

प्रारंभिक परीक्षा :- यह परीक्षा Qualifying नैचर की होती है। इसमें 2 अलग-अलग पेपर होते हैं जिसमे एक सामान्य अध्ययन और दूसरा सीसैट का होता हैं। जिसमें से कटऑफ मार्क्स का निर्धारण सामान्य अध्ययन के पेपर से किया जाता हैं।

 

मुख्य परीक्षा :-  प्रारंभिक परीक्षा पास उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा देने का मौका मिलता हैं। यह परीक्षा ही सबसे महत्वपूर्ण एवं निर्णायक होती हैं। यह एक लिखित परीक्षा होती हैं इसमें सामान्य अध्ययन के विषयों के साथ- साथ वैकल्पिक विषय के भी 2 प्रश्नपत्र देने होते हैं। इस परीक्षा में सिर्फ वही लोग बैठते है जो प्रारंभिक परीक्षा को पास कर चुके हैं।

 

साक्षात्कार :- यह केवल मुख्य परीक्षा पास उम्मीदवारों के लिए आयोजित होता हैं। इसे पर्सनॉलिटी टेस्ट भी कहते हैं। इस प्रक्रिया में ज्ञान की परीक्षा न होकर आपके सम्पूर्ण व्यक्तित्व को परखने  के प्रयास किया जाता हैं। साक्षात्कार देने के लिए आपको अपने सम्बंधित राज्य के राज्य लोकसेवा आयोग के मुख्यालय में जाना पड़ता हैं।

 

इन्हें भी अवश्य पढ़ें :-

 

BDO Officer के कार्य 

दोस्तों BDO Kaise Bane बने यह सम्पूर्ण प्रक्रिया हमने ऊपर लेख में जान ली है। अब हम BDO Officer के दायित्वों एवं कार्यों को देखेंगे। साथियों Block Development Officer एक बहुत ही जिम्मेदारी भरा पद होता हैं क्योंकि इनके द्वारा किये गए कार्यों से सीधे उस क्षेत्र के नागरिकों पर प्रभाव पड़ता हैं। BDO Officer के प्रमुख कार्य इस प्रकार है :-

  1. BDO Officer ग्राम पंचायत द्वारा किये जा रहे कार्यों की निगरानी रखता हैं एवं आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करता हैं।
  2. ग्राम पंचायतों द्वारा गड़बड़ी करनें पर BDO Officer ही कार्यवाही करते हैं।
  3. क्षेत्र के चुने हुए जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास की रुप रेखा का निर्धारण भी BDO Officer के द्वारा ही किया जाता हैं।
  4. क्षेत्र में Authority एवं ठेकेदारों द्वारा किये जा रहे निविदाओं की क्रमबद्ध विवेचना भी BDO Officer के द्वारा ही कि जाती हैं।
  5. ग्राम पंचायत सचिवो की बैठक लेना एवं तालमेल के साथ कार्य करना।
  6. आपदा के समय जिला कलेक्टर एवं राज्य सरकार से सम्पर्क करके राहत एवं पुनर्वास के प्रयास करना।

इस तरह BDO Officer के जिम्मे और भी कई कार्य होते हैं जिनके द्वारा क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता प्रदान की जाती हैं।

 

BDO Officer Salary [BDO अधिकारी का वेतनमान]

दोस्तों BDO अधिकारी के लिए प्रत्येक राज्य में अलग-अलग Salary का निर्धारण किया गया है किंतु सम्मिलित रुप से BDO Officer Salary देखे तो यह 30 हज़ार से 50 हज़ार के मध्य होती हैं साथ ही अन्य कई भत्ते और सुविधा भी सरकार द्वारा प्रदान की जाती हैं। उम्र एवं अनुभव बढ़ने के साथ ही वेतनमान में भी वृद्धि हो जाती हैं।

 

Conclusion :- प्रस्तुत लेख में हमनें Block Development Officer यानी BDO के बारे में सम्पूर्ण लेख को विस्तार से देखा। आशा करता हूं कि आपको लेख पसंद आया होगा। इस लेख से सम्बंधित कोई सवाल या सुझाव है तो आप कमेंट बॉक्स में बता सकते है। आपके सुझावों का GyanMitra परिवार सदैव ही स्वागत करता है।

 

FAQ’s

Que – BDO बनने के लिए क्या करना पड़ता है?
Ans- BDO बनने के लिए राज्य लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सिविल सेवा परीक्षा को उत्तीर्ण करना पड़ता हैं। अंतिम रुप चयन हो जाने पर आपको BDO के रुप मे नियुक्ति दे दी जाती हैं।

 

Que – BDO का वेतन कितना है?
Ans – BDO का वेतनमान 30 से 50 हज़ार के मध्य होता हैं। इसके अतिरिक्त भी वेतन भत्ते सरकार द्वारा प्रदान किये जाते हैं।

 

Que – मैं 12वीं के बाद बीडीओ कैसे बन सकता हूं?
Ans – 12वीं के बाद बीडीओ बनने के लिए आपको किसी भी मनाया प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय से  स्नातक की डिग्री प्राप्त करना होगी उसके पश्चात राज्य सरकार द्वारा आयोजित परीक्षा को उत्तीर्ण करके आप BDO बन सकते हैं।

Leave a Comment