Pimples Treatment At Home: क्या आप भी पिम्पल्स से बहुत परेशान हैं ? अगर हाँ! तो आइए जानते हैं इन्हें ठीक करने के घरेलू उपाय

Home Remedies For Pimples: दोस्तों क्या आप भी हार गए हैं पिंम्पल्स का इलाज करवाते-करवाते फिर भी आपके चेहरे के पिंम्पल्स ठीक नही हुए हैं। तो आइए जानते हैं इनसे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय। दोस्तों वैसे तो पिम्पल्स को हटाने के कई प्रकार के प्रोडक्ट बाजार में उपलब्ध है। लेकिन यहाँ हम कुछ घरेलू उपायों का प्रयोग करके कील, मुंहासे,पिंपल्स से छुटकारा आसानी से पाने के कुछ उपायो पर बात करेंगे। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम जानेंंगे किन-किन घरेलू उपाय के माध्यम से हम अपने पिम्पल्स को हटा सकते हैं। तो बने रहीए अंत तक हमारे साथ।

Pimpels Ko Kaise Hatayen

Home Remedies For Pimples: पिंपल्स किसी के भी चेहरे की वास्तविक खूबसूरती, चेहरे की रौनक को खराब कर देता है। शादियों के समय विभिन्न प्रकार के सौंदर्य प्रसाधन के उपयोग से चेहरे पर पिंपल्स आना लाज़मी है। ऐसी स्थिति में कई महिलाएं, युवा लड़कियां और पुरुष पिंपल्स से बहुत ज्यादा परेशान हैं। कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक कार्यक्रमों या पारिवारिक समारोह में जाते समय खुद को बहुत अच्छा दिखाने की चाह रखता है, अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स हैं तो आप सभी के सामने असहज महसूस करेंगे तथा मन में नकारात्मक विचार आयेंगे। पिंपल्स के चलते आप चेहरे पर ठीक से किसी भी प्रकार का मेकअप नहीं कर पाते हैं। बिना मेकअप के पिंपल्स वाला चेहरा हमें खुद को बहुत खराब लगता है। मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए मार्केट में कई उत्पाद उपलब्ध है। हालांकि घरेलू उपाय करके पिंपल्स से छुटकारा पाना सबसे अच्छा तरीका है। तो आइए जानते हैं आज कुछ ऐसे ही कुछ घरेलू उपायों के बारे में जो आपके पिंपल्स के लिए बहुत हद तक कारगर साबित हो।

शहद: Pimples Ko Kaise Mitaye Gharelu Upay

शहद एक प्रकार से प्राकृतिक एंटीसेप्टिक के रूप में काम करता है। इसलिए आजकल हर प्रकार के ब्यूटी प्रोडक्ट चाहे वो हर्बल हो या रसायनिक प्रोडक्ट हो सभी में शहद का उपयोग ज्यादा से ज्यादा किया जाता है। यह त्वचा को कोमल बनाने के साथ साथ हमारे स्वास्थ के लिए भी बहुत कारगर माना जाता है।

एलोवेरा जेल: Pimples Ko Kam Kaise Karen

एलोवेरा जेल के फायदे हम सभी बहुत अच्छे से जानते हैं कि यह हमारी त्वचा के लिए बहुत लाभकारी होता है एलोवेरा त्वचा के साथ बालों के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। एलोवेरा के औषधीय गुण इसको बहुत उत्तम औषधि बनाने में सहायक होते हैं। एलोवेरा का पौधा हम अपने घर में ही लगा सकते हैं तथा इसके औषधीय गुणों का फायदा उठा सकते हैं।

मुल्तानी मिट्टी: Pimples Ko Kaise Roke

मुल्तानी मिट्टी कई प्रकार के औषधीय गुणों से युक्त होती है।मुल्तानी मिट्टी में कई उपयोगी तथा फायदेमंद प्राकृतिक घटक होते हैं। मुल्तानी मिट्टी स्किन के अंदर से तैलीय पदार्थों को अलग करने का कार्य करती है। यह चेहरे पर प्राकृतिक चमक लाता है। जिनकी तैलीय त्वचा है यह उनके लिए रामबाण औषधि है। इसके उपयोग से चेहरे पर एक अलग ही चमक आ जाती है।

नारियल का तेल: Pimples Ko Kaise Thik Karen

नारियल का तेल हमारी त्वचा के लिए बहुत लाभकारी होता है,
नारियल के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। इसके यह गुण चेहरे पर पिंपल्स को कम करने तथा उनको रोकने में मददगार साबित होता है।

बर्फ: Pimples On Face

बर्फ का उपयोग हमारे चेहरे के लिए काफ़ी फायदेमंद सिद्ध हुआ है। इसके इस्तेमाल से छोटे छोटे रोमछिद्रों को बंद करके चेहरे को चमकदार बनाने में सहायता मिलती है।

निष्कर्ष: Conclusion

‘यह लेख सामान्य जानकारी तथा सामान्य खोज बिन के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए आप हमेशा अपने त्वचा रोग विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सही और सटीक सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सुझाव समझकर ही इसका उपयोग करें। इसके अतिरिक्त इनमें से किसी भी तरह से उपयोग की पुरी पुरी जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी। सभी की त्वचा का नेचर अलग अलग होता है किसी के लिए फायदेमन्द हो सकते है तो किसी के लिए हानिकारक भी। अतः अपने त्वचा रोग विशेषज्ञ से परामर्श ज़रूर लें।
धन्यवाद!!!!!

Leave a Comment