मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना 2023: खेतों पर ट्रांसफार्मर लगाने के लिए 50 फीसदी पैसे देगी सरकार

MP Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana 2023

दोस्तों मध्यप्रदेश सरकार द्वारा हर वर्ग के लोगों के लिए नई-नई योजनाओं को संचालित किया जा रहा है। इसी श्रंखला में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा राज्य के किसानों के लिए एक नई योजना को प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। इस योजना का नाम मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना है। इस योजना के माध्यम से किसानों को  सिंचाई के लिए सुविधा प्रदान की जाएगी। जिसके लिए राज्य में इलेक्ट्रिसिटी लाईन का विस्तार केबल के माध्यम से किया जाएगा। राज्य के कृषक या कृषकों के समूह को तीन हॉर्स पावर या अधिक क्षमता के स्थायी कृषि पंप कनेक्शन दिया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत प्रथम वर्ष में 10,000 पंपों का लक्ष्य रखा गया है। कृषि पंप कनेक्शन के लिए 50 प्रतिशत राशि का भुगतान राज्य सरकार एवं विद्युत वितरण कंपनी द्वारा किया जाएगा। अगर आप MP Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana 2023 से संबंधित संपूर्ण जानकारी पाना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

MP Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana 2023

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश के किसानों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए 16 सितंबर 2023 को मंत्री परिषद द्वारा मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना को शुरू करने की मंजूरी दे दी गई है। मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के माध्यम से राज्य में कृषक को 3 हॉर्स पावर या अधिक क्षमता के स्थायी कनेक्शन दिया जाएगा। यह योजना लागू होने की तिथि से 2 वर्षों तक प्रभावशाली रहेगी। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के अंतर्गत प्रथम वर्ष मे 10,000 पंपों का लक्ष्य रखा गया है। मुख्ययमंत्री कृषक मित्र योजना के तहत वितरण कंपनी अधिकतम 200 मीटर दूरी तक 11 केव्ही लाईन का विस्तार एवं वितरण ट्रांसफार्मर स्थापित करेगी। इसके अलावा केबल के माध्यम से इलेक्ट्रिसिटी लाईन का विस्तार किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से किसानों को आसानी से सिंचाई की सुविधा प्रदान की जा सकेगी, जिससे किसानो को सिंचाई करने में सुगमता मिलेगी। इस कारण प्रदेश में कृषि का तेजी से विकास होगा।

20th Sept Update

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 20 सितंबर को भोपाल में किया मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के फॉर्म भरने का शुभारंभ।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार/20 सितंबर को कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर भोपाल में मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना में लाभार्थियों से फॉर्म भरवाने के कार्य का शुभारंभ किया है। मध्य प्रदेश के पात्र किसान इस योजना के तहत 20 सितंबर से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इस योजना की जानकारी देते हुए ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि किसानों को स्थाई कृषि पंप कनेक्शन प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना शुरू की गई है। ताकि किसानों को आसानी से सिंचाई हेतु सहायता प्रदान की जा सके। इस योजना के तहत कृषकों को तीन हॉर्स पावर या अधिक क्षमता के स्थाई कृषि पंप कनेक्शन दिया जाएगा। जोकि वितरण कंपनी अधिकतम 200 मीटर दूरी तक 11 केवी लाइन का विस्तार एवं वितरण ट्रांसफर स्थापित करेगी। यह योजना लागू होने के बाद 2 वर्ष तक प्रभावशाली रहेगी।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना 2023 के बारे में जानकारी

योजना का नामMukhyamantri Krishak Mitra Yojana 2023
शुरू की गईमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा  
लाभार्थीराज्य के समस्त किसान भाई
उद्देश्य  किसानों को सिंचाई के लिए पम्प सुविधा प्रदान करना
राज्यमध्य प्रदेश  
वर्ष 2023
आवेदन प्रक्रियाअभी उपलब्ध नहीं  
आधिकारिक वेबसाइटजल्द लॉन्च होगी  

MP Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana 2023 के लाभ एवं विशेषताएं

  • मध्य प्रदेश में मंत्री परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना का अनुमोदन 16 सितंबर 2023 को किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य में कृषक या कृषकों के समूह को 3 हॉर्सपावर या अधिक क्षमता की स्थाई कृषि पंप कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे।
  • मुख्यमंत्री कृषक मित्र सहायता योजना के तहत वितरण कंपनी द्वारा अधिकतम 200 मीटर दूरी तक 11 केव्ही लाईन का विस्तार एवं वितरण ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। जिससे किसानों को सिंचाई करने में सहायता मिल सकेगी। साथ ही लाइट की होने वाली परेशानी से छुटकारा मिलेगा।
  • इस योजना के अंतर्गत विद्युत अधोसंरचना विकास लागत की केवल 50 फीसदी राशि ही कृषक/कृषकों के समूह को खर्च करनी होगी। बाकी 50 फीसदी सहायता राशि सरकार द्वारा दी जाएगी।
  • 40 फीसदी लागत राशि राज्य सरकार द्वारा और 10 फीसदी राशि विद्युत वितरण कंपनी द्वारा दी जाएगी।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को 2 वर्षों तक संचालित किया जाएगा। समयानुसार इस योजना के कार्यालय में वृद्धि भी की जा सकेगी।
  • प्रथम वर्ष में इस योजना के अंतर्गत 10,000 पंपों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त कर अब किसान अपने खेतों में पंप कनेक्शन के माध्यम से आसानी से सिंचाई कर सकेंगे।
  • MP Mukhyamntri Krishak Mitra Yojana 2023 किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करेगी। साथ ही उनकी फसलों को हरा भरा करने में सहयोग करेगी। जिससे किसान भाइयों का आत्मबल कृषि के प्रति और अधिक बढेगा।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। ताकि अधिक से अधिक किसानों को पंप कनेक्शन दिया जा सके। 

MP CM Krishak Mitra Yojana 2023 का उद्देश्य

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा MP Mukhyamntri Krishak Mitra Yojana 2023 को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को सिंचाई के लिए सुविधा प्रदान करना है। ताकि किसान बिना किसी समस्या के अपनी खेती को सही तरीके से कर सके। इसके लिए वितरण कंपनी अधिकतम 200 मीटर दूरी तक 11 केव्ही लाईन का विस्तार एवं वितरण ट्रांसफार्मर स्थापित करेगी। जिससे अधिक क्षमता के पंप कनेक्शन किसानों को दिए जा सकेंगे। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के हर किसान को उच्च स्तरीय कृषि तक ले जाना है। जिससे कृषि के माध्यम से किसान भाई अधिक से अधिक लाभ कमा सके।

तीन हिस्सों में बटेगा खर्च का भार

MP Mukhyamntri Krishak Mitra Yojana 2023 के अंतर्गत विद्युत अधोसंरचना विकास लागत की 50 फीसदी राशि संबंधित कृषक या कृषकों के समूह द्वारा दी जाएगी। वहीं शेष 50 फीसदी राशि मे दो भाग किये जायेंगे। जिसमे 40 फीसदी राशि राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी जबकि 10 फीसदी राशि विद्युत वितरण कंपनी द्वारा दी जाएगी। इस प्रकार मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के विकास का खर्च भार किसी एक पर ना पड़ते हुए तीन हिस्सों में विभाजित हो जाएगा। अधोसंरचना विस्तार का कार्य इस योजना के अंतर्गत समस्त सामग्री सहित विद्युत वितरण कंपनी द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा वितरण कंपनी द्वारा पंप कनेक्शन के लिए स्थापित लाईन, ट्रांसफार्मर आदि का संधारण भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना मध्य प्रदेश के लिए पात्रता

  • MP Mukhyamntri Krishak Mitra Yojana 2023 का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए केवल राज्य के कृषक एवं कृषकों के समूह पात्र होंगे। अन्य राज्य के किसान इस योजना में आवदेन करने के योग्य नही माने जाएंगे।
  • आवेदक किसान के पास पंप कनेक्शन प्राप्त करने हेतु खेती योग्य भूमि होनी चाहिए।

Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जमीन से संबंधित दस्तावेज
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता विवरण
  • किसान कार्ड

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना मध्य प्रदेश 2023 के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

Mukhyamntri Krishak Mitra Yojana 2023 का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है जिसे अपनाकर आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश सरकार कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना मध्य प्रदेश 2023 के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Schemes के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपका आवेदन फॉर्म में मांगी गई जरूरी जानकारी जैसे आपका नाम, पता, जमीन से संबंधित जानकारी, आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण आदि दर्ज करना होगा।
  • समस्त प्रकार की जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए जरूरी दस्तावेजों का अपलोड करना होगा।
  • अंत में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना मध्य प्रदेश के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
  • आवेदन के सत्यापित हो जाने के बाद आवेदकों को कृषि पंप कनेक्शन दे दिये जाएंगे।

Conclusion/निष्कर्ष

प्रिय किसान भाइयों, हमारे द्वारा दी गई सम्पूर्ण जानकारी योजना की आधिकारिक वेबसाइट तथा न्यूज पेपर में छपी खबर के आधार पर है। हमने इस आर्टिकल में MP Mukhyamntri Krishak Mitra Yojana 2023 के बारे में संपूर्ण जानकारी देने का प्रयास किया है। उसके बाद भी इस योजना को लेकर आपके मन मे कोई शंशय या सवाल उठ रहा है तो हमें कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। हम प्रयत्न करेंगे की आपके प्रत्येक प्रश्न का उत्तर दिया जाए।

धन्यवाद!

Leave a Comment