india new jersey for world cup 2023 – भारतीय टीम के एशिया कप जितने के बाद होसंले बुलंद है और अब भारतीय टीम वर्ल्डकप की तैयारी में जुट गयी है। भारत को वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के साथ वनडे सिरिज़ भी खेलना है। आजके इस लेख में भारतीय क्रिकेट टीम की नई जर्सी एवं क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए जारी किये गए थीम सांग के बारे में चर्चा करेंगे।
India New jersey For World Cup 2023
वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की नई जर्सी टीम की किट स्पॉन्सर एडिडास ने जारी की है। नई जर्सी में कंधे वाली जगह पर तिरंगे के कलर को जोड़ा है जिससे भारतीय जर्सी और भी शानदार लग रही हे।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने ‘3 का ड्रीम है अपना’ थीम सॉन्ग के साथ नई जर्सी को रिवील किया है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 , आगामी 5 अक्टुंबर से भारत में ही खेला जाएगा जिसे लेकर ICC ने वर्ल्ड कप का थीम सॉन्ग भी लांच कर दिया है।
जर्सी में कंधों पर तिरंगे का कलर दिया
एडिडास साल 2023 जून में ही भारतीय क्रिकेट टीम का जर्सी स्पॉन्सर बना। तब जारी हुई टीम इंडिया की नई वनडे जर्सी में कंधों पर सफेद कलर की 3 लाइनें बनी हुई थीं। उन लाइनों को अब तिरंगे के कलर का कर दिया गया है, यानी सबसे ऊपर केसरिया, बीच में सफेद और नीचे गहरे हरे रंग की पट्टी बनाई गई है।
वर्ल्ड कप भारतीय टीम का पहला मैच 8 अक्टुंबर से ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा , यह मैच चेन्नई में खेला जाएगा। हालाँकि भारत के वार्मअप मैच की शुरुआत 30 सितंबर से हो जायगी जो की इंग्लैंड के साथ होगा। भारतीय क्रिकेट टीम वार्मअप मैच से ही हाल ही में जारी की गयी नई जर्सी में दिखाई देगी।