Cds Exam Pattern 2023 | जानिए सैन्य अफसर बनने की सम्पूर्ण कहानी – GyanMitra

भारत देश को किसानों का और जवानों का देश कहा जाता हैं जहाँ एक तरफ किसान अन्न उपजा कर पूरे देश का पेट भरते हैं वही जवान देश की सीमाओं पर तैनात होकर भारत माता की रक्षा करते हैं। हमारे देश में  प्रतिवर्ष कई युवा भारत माता की सेवा एवं राष्ट्रप्रेम के प्रति समर्पित होकर  सेना में जाने की तैयारी करते हैं। वैसे तो भारतीय सेना में जाने के ढेरों तरीके है लेकिन यदि सेना में अधिकारी बनना है तो इसके लिए कुछ ही रास्ते हैं। जिसमें से एक है Upsc द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली Cds Exam. दोस्तों भारतीय सेना में अफसर बनने के लिए NDA एवं CDS नाम की दो एग्जाम आयोजित की जाती हैं। आज के इस लेख में हम CDS Exam Pattern 2023 एवं CDS Syllabus तथा  CDS Full Form जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे ताकि इस परीक्षा के सम्बंध में आने वाली चुनोतियों को पार करके आप भी सैन्य अधिकारी बन सके।

 

Cds Exam Pattern

 

दोस्तों वर्तमान में प्रतियोगिता के इस दौर में सफल होने के लिए सटीक रणनीति की आवश्यकता होती है और एक प्रभावी रणनीति बनाने से पूर्व उस परीक्षा के Exam Pattern को भलीभांति समझ लेना चाहिए। इसलिए हम इस लेख में CDS Exam Pattern 2023 से सम्बंधित सभी बातों को विधिवत देखेंगे।

 

[ez-toc]

 

CDS Full Form In Army

दोस्तों सेना में CDS शब्द दो जगह उपयोग लाया जाता हैं। एक तो भर्ती परीक्षा के रुप में दूसरा देश के सबसे बड़े रक्षा अधिकारी के रुप में चलिये CDS के दोनों ही Full Form के बारें में जान लेते हैं।

 

CDS Exam full form :-  Exam के रुप में CDS का पुरा नाम Combined Defence Service Exam होता हैं वही CDS Full Form in Hindi की बात करें तो इसका तात्पर्य “संयुक्त रक्षा परीक्षा” होता हैं।

 

CDS Of India :-  वही तीनों सेनाओं के संयुक्त अधिकारी की बात करे तो यहाँ CDS से तात्पर्य Chief of Defence Staff of the Indian Armed Forces (CDS) होता हैं।

 

CDS Exam क्या है ? [What is CDS Exam]

दोस्तों इस लेख में आगे बढे उससे पहले हमें यह जान लेना चाहिए कि आखिरकार CDS Exam होती क्या हैं।  साथियों Combined Defence Service (CDS) एग्जाम हमारें  देश में UPSC द्वारा प्रतिवर्ष CDS – l एवं CDS – II नाम से दो बार आयोजित की जाती हैं। इसका आयोजन अप्रैल एवं सितंबर माह में किया जाता हैं। इस परीक्षा का मूल उद्देश्य IMA, INA, AFA एवं OTA के लिए सैन्य अधिकारियों की भर्ती करना हैं।

 

CDS Exam Pattern 2023

संघलोक सेवा आयोग एवं देश के रक्षा विभाग द्वारा CDS Exam Pattern का निर्धारण किया गया हैं। यह परीक्षा निम्न दो चरणों में सम्पन्न होती हैं।

  • CDS Exam – आवेदन पश्चात CDS परीक्षा आयोजित की जाती हैं इसमें एक ही दिन में 3 पेपर का आयोजन किया जाता हैं जिसमें सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित एवं सामान्य ज्ञान की परीक्षा ली जाती हैं।
  • CDS SSB – परीक्षा में चयन होने के पश्चात सेना द्वारा SSB प्रोग्राम आयोजित किया जाता हैं जिसमें व्यक्तित्व परीक्षण एवं ग्रुप डिस्कशन आदि होता हैं।

CDS का एग्जाम के प्रश्नपत्र का पैटर्न कुछ इस प्रकार होता हैं :-

Subject Time Marks
English 2 घंटे 100
Mathematics 2 घंटे 100
Genral Studies 2 घंटे 100

INA, IMA एवं AFA के लिए तीनों प्रश्न पत्र देना होता हैं वही OTA एग्जाम के लिए केवल अंग्रेजी एवं सामान्य ज्ञान का पेपर देना आवश्यक हैं। लिखित परीक्षा के लिए अधिकतम 300 अंक एवं SSB के लिए अधिकतम 200 अंक का निर्धारण किया गया हैं।

दोनों चरणों को पास करने के बाद मैरिट लिस्ट जारी की जाती हैं जिसमें पात्र पाए गए अभ्यर्थियों को अंतिम रुप से चयनित किया जाता है एवं ट्रेंनिग के लिए भेजा जाता है।

 

CDS Eligibility Criteria

दोस्तों जैसा कि आपको विदित हैं CDS परीक्षा Indian Military Acadmy (IMA), Indian Naval Acadmy (INA) , Indian Airforce Acadmy (IFA) तथा Officers Training Acadmy (OTA) के लिए आयोजित की जाती हैं। इन चारों ही सेवाओं के लिए अलग-अलग प्रकार की योग्यताओं का निर्धारण किया गया हैं जो कि इस प्रकार हैं :-

For IMA :-  Passed अथवा Appearing Bachelor Degree in Any Stream at Any Recognized University in India.

For INA :- Passed अथवा Appearing Bachelor Degree in Engineering at Any Recognized University in India.

For AFA :-  Bachelor Degree in Any Stream with Physics, Mathematics in 10+2 Level अथवा Bachelor Degree in Engineering at Any Recognized University in India.

For OTA :– Passed अथवा Appearing Bachelor Degree in Any Stream at Any Recognized University in India.

 

Cds Exam Pattern

 

वही आयु सम्बंधित योग्यता के लिए सम्बंधित विज्ञापन को देखे जिसमें हर बार आयु सीमा को विशेषतः परिभाषित किया जाता हैं। विज्ञापन एवं भर्ती की अधिक एवं विस्तृत जानकारी के लिए UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट को नियमित रुप से देखते रहना चाहिये।

 

CDS Syllabus [CDS परीक्षा का पाठ्यक्रम]

दोस्तों जैसा कि आपको विदित है CDS Exam में 3 पेपर का आयोजन किया जाता हैं जिनका पाठ्यक्रम इसप्रकार हैं-

English :- Ordering Of Words In A Sentence, Fill In Blank Questions, Synonyms & Antonyms, Selecting Words, Ordering Of Sentences, Spotting Error questions, Sentence Arrangement Questions, Comprehension Questions, Idioma And Phrases Etc.

सामान्य अध्ययन :- सामान्य अध्ययन के पेपर में इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, राजनीतिक विज्ञान, सामान्य विज्ञान एवं खेल तथा करंट अफेयर्स के प्रश्न पूछे जाते हैं।

Mathematics :- गणित के प्रश्न पत्र में अंकगणित जैसे प्रतिशत, लाभ-हानि, नाव-धारा, आयु आदि के प्रश्न पूछे जाते हैं। वही बीजगणित एवं Advance Maths से  त्रिकोणमिति, सांख्यिकी, क्षत्रेमिति आदि चैप्टर से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।

 

CDS SSB Interview – साक्षात्कार 

CDS SSB Interview में दो Stage होते हैं – Stage A और Stage B आइये इन दोनों चरणों के बारे में विस्तार से जाने :-

  1. Stage (A): इसमें Officer intelligence Rating (OIR), Text Picture Perception एवं Description Test शामिल है। उम्मीदवारों को दोनों परीक्षणों में उनके प्रदर्शन के आधार पर Shortlisted किया जाएगा।
  2. Stage (B): इसमें Interview, Group Testing Officer Task, Sociology Task और Conference शामिल हैं। ये सभी टेस्ट 4 दिनों में आयोजित किए जाते हैं।

तत्पश्चात साक्षात्कार अधिकारी, मनोचिकित्सक अधिकारी और ग्रुप टेस्टिंग अधिकारी द्वारा उम्मीदवारों के अंतिम रूप से चयन का निर्णय लिया जाता है।

 

Conclusion :- आशा करता हूँ सैन्य अधिकारी बनने की आपकी राह में CDS Exam Pattern 2023 नाम का यह लेख काफी मददगार साबित होगा। यद्यपि फिर भी किसी भी प्रकार का कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। इसी प्रकार के लेख पड़ने के लिए आप हमारे ब्लॉग को नियमित रूप से विजिट करते रहें..! धन्यवाद..!

 

FAQ’s

CDS में कितने पेपर होते हैं?
CDS Exam में INA,IMA एवं AFA के लिए आपको तीन पेपर देना होता है जबकि OTA के लिए सिर्फ दो पेपर देना आवश्यक हैं।

 

सीडीएस का परीक्षा पैटर्न क्या है?
सीडीएस परीक्षा में 3 पेपर होते है जिसमे प्रत्येक में 2 घण्टे का समय मिलता हैं। परीक्षा उत्तीर्ण करनें पर SSB interview होता हैं। ततपश्चात आपका अंतिम रुप से चयन हो जाता हैं

 

सीडीएस में कौन कौन से सब्जेक्ट होते हैं?
सीडीएस परीक्षा में सामान्य गणित, सामान्य अध्ययन एवं सामान्य अंग्रेजी का पेपर होता हैं।

 

सीडीएस एग्जाम कब दे सकते हैं?
आप ग्रेजुएशन अंतिम वर्ष के समय से ही सीडीएस दे सकते हैं तथा अधिकतम 25 वर्ष की उम्र तक यह परीक्षा दे सकते हैं।

Leave a Comment