उन्नत भारत अभियान योजना: Unnat Bharat Abhiyan उद्देश्य लाभ व विशेषताएं

Unnat Bharat Abhiyan Yojana 2023

दोस्तों शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए केंद्र तथा राज्य सरकारें समय-समय पर नई योजनाएं प्रारम्भ करती रहती है। इसी कड़ी में आज हम आपको आर्टिकल के माध्यम से ऐसी ही एक योजना से परिचित करवाने जा रहे हैं। जिसका नाम उन्नत भारत अभियान योजना  है। हमने यथासम्भव प्रयास किया है की है इस आर्टिकल को पढ़कर आपको उन्नत भारत अभियान से संबंधित समस्त जानकारी जैसे की उन्नत भारत अभियान क्या है?, इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि। अगर आप इस योजना से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

Unnat Bharat Abhiyan Yojana 2023

Unnat Bharat Abhiyan Yojana 2023 भारत सरकार द्वारा गांवों का विकास करने के लिए प्रारम्भ की गई योजना है। इस योजना को 11 नवंबर 2014 को आरंभ किया गया था। उन्नत भारत अभियान के माध्यम से गांव में रहने वाले लोगों को उच्च शिक्षा प्रदान की जाएगी। उन्नत भारत अभियान के तहत उन गांवों को प्राथमिकता दी जाएगी जहाँ अभी तक शिक्षा का स्टार बहुत पिछड़ा हुआ है। इस योजना को आईआईटी दिल्ली द्वारा समन्वित किया गया है। इस योजना के अंतर्गत कम से कम गांव का समूह तैयार करके उन गांवों को शिक्षा संस्थानों के साथ जोड़ा जाएगा और उन गावों को आर्थिक तथा सामाजिक रूप से मदद दी जाएगी। अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन करने से पहले आवेदक को अपनी पात्रता की जांच करना अनिवार्य है। इस योजना के माध्यम से संपूर्ण देश का विकास होगा तथा पिछड़े लोगों तक शिक्षा का संचार होगा।

उन्नत भारत अभियान योजना दूसरा संस्करण

दोस्तों मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा 25 अप्रैल 2018 को उन्नत भारत अभियान के दूसरे संस्करण का शुभारंभ किया है।  इस अभियान के तहत देश भर के 750 उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्र गांवों को गोद लेंगे।  इस योजना के अंतर्गत महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के छात्रों को भी शामिल किया जायेगा। इस योजना के तहत कुल 748 संस्था कार्य कर रही है। जिसमे से 143 संस्थाए फेज -1 में और 605 संस्थाए फेज-2 में भाग लेगी, जिसमे से 313 टेक्निकल संस्थाए और 292 नॉन टेक्निकल संस्थाए कार्यरत की जाएगी। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा संचालित सभी उच्च शिक्षण संस्थानों तथा इस उन्नत भारत अभियान योजना के तहत सभी सस्थानों को पिछड़े ग्राम पंचायतों और गाँवों को अपने अनुभूति में लेने तथा उनके ज्ञान और विशेषज्ञता का प्रयोग ग्राम पंचायतों में होने वाले कमी और आने वाली सभी समयस्याओं को दूर करने के लिए कहा गया है।

Unnat Bharat Abhiyan Yojana 2023 के उद्देश्य

जैसे की आप सभी लोग जानते है कि देश में बहुत से ऐसे गांव है जो आज भी विकसित नहीं है और शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े हुए है । इस समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने इस उन्नत भारत अभियान योजना को शुरू किया है।  इस योजना के माध्यम से ग्रामीणों को शिक्षा प्रदान करना और गांवों को विकसित करना है| विभिन्न प्रकार की तकनीकों का इस्तेमाल कर देश की प्रगति की चुनौतियों का समाधान करना है ।  इस Unnat Bharat Abhiyan Yojana के ज़रिये ग्रामीण क्षेत्रो  के नागरिको  को उन्नति की की और ले जाना। इसके लिए उच्च शिक्षा के संस्थाओ को शामिल किया है, जो आर्थिक और सामाजिक विकास में मदद कर सके। इस योजना के ज़रिये गांवों के लोगों का विकास होगा।

Unnat Bharat Abhiyan पृष्ठभूमि

Unnat Bharat Abhiyan Yojana 2023 का प्रारम्भ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान/आईआईटी दिल्ली द्वारा ग्रामीण विकास करने के लिए किया गया था। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली काफी समय से ग्रामीण विकास के क्षेत्र में काम कर रही है। सितंबर 2014 में एक नेशनल वर्कशॉप आईआईटी दिल्ली में आयोजित की गई थी। जिसके अंतर्गत उन्नत भारत अभियान का आरंभ करने का फैसला किया गया था। यह अभियान कई सारे ग्रामीण विकास के लिए काम कर रहे संगठनों से परामर्श लेने के पश्चात् आरंभ किया गया था।

उन्नत भारत अभियान का कार्यान्वयन

Unnat Bharat Abhiyan Yojana 2023 के अंतर्गत सरकार द्वारा कुछ उच्च शिक्षा संस्थानों का चयन किया जाएगा। विषय विशेषज्ञ समूह तथा क्षेत्रीय सामान्य संस्थान इन चिन्हित संस्थानों का मार्गदर्शन करेंगे। आईआईटी दिल्ली उन्नत भारत अभियान का नेशनल कोऑर्डिनेटिंग इंस्टीट्यूट होगा। सभी प्रतिष्ठित संस्थानों को चरणबद्ध तरीके से समाहित किया जाएगा। चिन्हित संस्थान को धीरे-धीरे गांव को गोद लेना होगा। इसके बाद इन चिन्हित संस्थानों के छात्र/छात्राएं सभी स्थानीय समस्या तथा जरूरतों का अध्ययन करेंगे। इसके बाद संस्थान गोद लिए गए गांवों की समस्या का समाधान करने पर कार्य करेंगे। सभी संस्थानों से ये उम्मीद की जाएगी कि वह जिला प्रशासन पंचायत को चुने हुए जन प्रतिनिधियों और अन्य हित धारकों के साथ मिलकर काम करेंगे।

उन्नत भारत अभियान की प्रगति

20 नवंबर 2020 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन्नत भारत अभियान की प्रगति जानने के लिए एक बैठक का आयोजन किया था। अब तक उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत 14 हजार से अधिक गांवों के साथ 26000 से अधिक भाग लेने वाले संस्थानों का एक नेटवर्क बन चूका है। बैठक में यह बताया गया था कि 4650 ग्राम सर्वेक्षण डाटा और 475702 घरेलू स्तर का सर्वेक्षण डाटा उन्नत भारत अभियान के पोर्टल पर उपलब्ध है। उन्नत भारत अभियान के माध्यम से गांव सर्व शिक्षा संस्थानों से जुड़े रहे हैं। जिसके लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने आईआईटी दिल्ली की सराहना करते हुए खूब तारीफ की है।

Unnat Bharat Abhiyan के लाभ

  • उन्नत भारत अभियान योजना का लाभ ग्रामीण क्षेत्रो के नागरिको को पहुंचाया जायेगा।
  • Unnat Bharat Abhiyan Yojana के अंतर्गत गाँवो में निवास करनें वाले लोग एवं उनके समुदायों को उच्च शिक्षण की सुविधा दी जाएगी | जिसके माध्यम से उन गाँवों में विकास किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत पूरे देश के 750 उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्र गांवों को गोद लेने का काम करेंगे।
  • Unnat Bharat Abhiyan में गांव के विकास के लिए शैक्षिक संस्थानों, अनुसंधान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार और स्थानीय समुदाय  के लोग शामिल होकर इसका लाभ उठा सकते है। 
  • उन्नत भारत अभियान/मिशन के तहत कम से कम गाँवो का समूह तैयार करके उन गाँवों को शिक्षा संस्थानो के साथ जोड़ा जाएगा।
  • इन संस्थानों का चयन दूसरे चरण में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा के बाद किया गया है। इन 840 संस्थानों में 521 तकनीकी संस्थान और 319 गैर-तकनीकी संस्थान शामिल हैं।

Unnat Bharat Abhiyan के दस्तावेज़ (पात्रता )

  • इस योजना का लाभ ग्रामीण क्षेत्रो के लोगो को प्रदान किया जायेगा।
  • मान्य AISHE कोड।
  • मान्य ईमेल आईडी और संपर्क नंबर।
  • ग्रामीणों की संख्या और नाम को अपनाने का प्रस्ताव।
  • समन्वयक और सूचना संस्थान के प्रमुख।
  • संस्थागत बैंक विवरण / जनादेश प्रपत्र

Conclusion

दोस्तों हमारे द्वारा दी गई सम्पूर्ण जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर आधारित है। इसी प्रकार की समस्त सरकारी योजनाओ की जानकारी प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़े रहिये।

धन्यवाद।

Leave a Comment