Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 | योजना के तहत कैसे पाएं फ्री स्मार्ट फोन जानिए पूरी जानकारी

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023

दोस्तों राजस्थान सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को आधुनिकता से जोड़ने के लिए राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 प्रारंभ की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य की चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया और जन आधार कार्ड धारक महिलाओं को निःशुल्क स्मार्टफोन दिए जाएंगे। फ्री मोबाइल योजना के तहत महिलाओं को स्मार्टफोन के साथ 3 साल के लिए नि:शुल्क इंटरनेट सेवा, कॉलिंग और मैसेज की सुविधा भी दी जाएगी। इस योजना के तहत राज्य की 40 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन का लाभ दिया जाएगा। राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के तहत जिन महिलाओं के नाम शामिल होंगे उन्हें ही फ्री स्मार्टफोन का लाभ मिलेगा।

Rajasthan Free Mobile Yojana List 2023

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 के माध्यम से राजस्थान की 1.35 करोड़ चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया और जनाधार कार्ड धारक महिलाओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे। यह स्मार्टफोन‌ (Mobile) लाभार्थी महिलाओं को बिल्कुल नि:शुल्क दिए जाएंगे जिनमें 3 साल के लिए नि:शुल्क इंटरनेट सेवा, कॉलिंग और मैसेज की सुविधा दी जाएगी। इस योजना के माध्यम से प्रथम चरण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फ्री में मोबाइल दिए जाएंगे। इसके बाद अन्य लाभार्थियों को मोबाइल वितरण करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी जिसमे राज्य की महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन वितरित किये जायेंगे।

Rajathan Free Mobile Yojana 2023 Detail In Hind

लेख का विषयRajasthan Free Mobile Yojana 2023
जारी की जाएगीराजस्थान सरकार द्वारा
लाभार्थीचिरंजीवी योजना के तहत शामिल और जनाधार कार्ड धारक महिलाएं
उद्देश्यफ्री में मोबाइल देकर महिलाओं को डिजिटल बनाना
वर्ष2023
योजना का प्रकारराज्य सरकारी योजना
लिस्ट देखने की प्रक्रियाOnline
अधिकारिक वेबसाइटhttps://rajasthan.gov.in/

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 के लाभ

  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 के लाभ 1 करोड़ 35 लाख चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया और जनाधार कार्ड धारक महिलाओं को मिलेगा।
  • इस योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को नि:शुल्क स्मार्टफोन दिए जाएंगे जिनमें 3 साल तक हर महीने 5gb डाटा की सुविधा, लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा और असीमित मोबाइल सिम की सुविधा दी जाएगी।
  • सरकार द्वारा इस योजना का लाभ देने का मुख्य लक्ष्य महिलाओं को स्मार्टफोन देकर उन तक सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली समस्त योजनाओं एवं सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है।
  • Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाओं को किसी भी तरह का कोई पंजीकरण करने या करवाने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि सरकार द्वारा खुद  ही इस योजना के लिए पात्र लाभार्थी महिलाओं का नाम जोड़ने का कार्य पूरा किया जाएगा।
  • इन मोबाइलों में राज्य सरकार की विभिन्न फ्लेगशिप योजनाओं के ऐप इनबिल्ट होंगे। वर्तमान समय में राज्य सरकार की 28 फ्लेगशिप योजनाएं हैं।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 मे अपना नाम जांचने की प्रक्रिया

हम आपको नीचे राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट में आपका नाम शामिल होगा या नहीं यह देखने की प्रक्रिया बताने जा रहे हैं। आपको नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके यह देखना होगा कि चिरंजीवी योजना के तहत आपका नाम शामिल है या नहीं। अगर आपका नाम इस योजना के तहत शामिल होगा तो आपको नाम राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट में भी शामिल किया  जाएगा।

  • सबसे पहले आपको राजस्थान जान सूचना पोर्टल की Official Website पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का Home Page खुलकर आ जाएगा।
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको इंदिरा गाँधी स्मार्टफोन योजना की पात्रता के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज Open होकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको जन आधार नंबर दर्ज करके Search के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट मे अपना नाम जांचने की प्रक्रिया
  • जैसे ही आप सर्च के बटन पर क्लिक करेंगे आपको आपके पिता का नाम, आपका नाम, एलिजिबिलिटी स्टेटस आदि स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • यदि आपके एलिजिबिलिटी स्टेटस के अंतर्गत Yes लिखा है  आपको Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 में शामिल किया जाएगा।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 में फ्री स्मार्टफोन पाने का तरीका

राजस्थान सरकार की ओर से प्रदान किए जाने वाले मुफ्त स्मार्टफोन प्राप्त करने के लिए महिलाओं को नीचे बताए गए कुछ स्टेप को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले आपको मोबाइल पर जन आधार ई-वॉलेट इंस्टॉल करना होगा।
मुफ्त स्मार्टफोन पाने का तरीका
  • इसके बाद आपको IGSY पोर्टल पर E-kyc करना होगा।
  • साथ ही पैन कार्ड की डिटेल्स पोर्टल पर दर्ज करनी होगी।
  • अब आपके सामने 3 फॉर्म आ जाएंगे आपको डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट निकाल कर मोबाइल कंपनी के पास ले जाना होगा।
  • इसके बाद आपको मोबाइल कंपनी में जाकर सिम और डाटा प्लान का चयन करना होगा।
  • मोबाइल कंपनी के काउंटर पर मोबाइल फोन का चयन करना होगा।
  • इसके बाद भरे हुए फॉर्म को मोबाइल कंपनी द्वारा स्कैन कर IGSY पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा।
  • जिसके बाद प्रक्रिया पूरी होते ही लाभार्थी के ई वॉलेट में 6800 ट्रांसफर हो जाएंगे।
  • पैसे आने के बाद लाभार्थी अपने लिए मोबाइल फोन और सिम कार्ड खरीद सकेंगे।  

Conclusion

हमारे द्वारा दी गई समस्त जानकारी Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 की आधिकारिक वेबसाइट पर आधारित है। संतुष्ट होने के लिए आप एक बार योजना की आधिकारिक वेबसाइट का विजिट कर सकते हैं।

धन्यवाद!


WhatsApp Group (Join Now)

Join Now

Telegram Group (Join Now)

Join Now

Leave a Comment