Indian Navy Recruitment 2023 | भारतीय जल सेना में निकली बम्पर भर्ती, प्रतिमाह 56,900 रु तक मिलेगी सैलरी

Indian Navy Recruitment 2023 Detail In Hindi

दोस्तों अगर आप भी सरकारी नोकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए अहम होगी। इंडियन नेवी द्वारा 360 से अधिक पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इसमे शामिल होने के लिए 18 से 25 वर्ष के अभ्यर्थी नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर 25 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद रिटर्न टेस्ट के आधार पर अभ्यर्थी का अंतिम चयन होगा। चयनित हुए अभ्यर्थी को 56,900 रु मासिक वेतन दिया जाएगा।

Indian Navy Recruitment 2023 Post

इंडियन नेवी में निकली भर्ती के तहत कुल 360 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों को वर्ग वाइस विभाजन किया गया है जोकि इस प्रकार है-
सामान्य वर्ग के लिए:- 151 पद
ओबीसी वर्ग के लिए:- 97 पद
ईडब्ल्यूएस के लिए:- 35 पद
अनुसूचित जाति के लिए:- 26 पद
अनुसूचित जनजाति के लिए:- 26 पदों के लिए भर्ती की जाएगी।

Indian Navy Recruitment 2023 Eligibility

भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही किसी मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) से सम्बंधित ट्रेड का प्रमाणपत्र होना चाहिए।

Indian Navy Recruitment 2023 Age Limit

Indian Navy Bharti 2023 में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जा सकेगी। अभ्यर्थियों की आयु सीमा की गणना 26 अगस्त 2023 के आधार पर की जाएगी।

Indian Navy Recruitment 2023 Selection Process

इंडियन नेवी भर्ती 2023 में अभ्यर्थियों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले अभ्यर्थी को रिटन टेस्ट पास करना होगा। अगर अभ्यर्थी इस टेस्ट में पास होता है तो उसे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होंगे ततपश्चात मेरिट लिस्ट के आधार पर अभ्यर्थी का फाइनल सिलेक्शन होगा।

How To Apply Indian Navy Vacancy 2023

अभ्यर्थी को सबसे पहले नेवी की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाना होगा।

यहां जाने के बाद वैकेंसी पर अप्लाई के लिए क्लिक करें। इसके बाद अपना आवेदन पत्र भरें।

ट्रेड्समैन मेट, मुख्यालय, अंडमान और निकोबार पदों के लिए विकल्प चुने।

इसके बाद मांगी गई समस्त डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपी जमा करते हुए अपना फॉर्म भरें।

अब आपको अपना आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आवेदन शुल्क जमा कर देने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

इसके बाद अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और अपनी सुविधा के लिए अपने आवेदन की एक कॉपी अपने पास रख लें।

Indian Navy Recruitment 2023 Salary

अगर अभ्यर्थी का इस भर्ती परीक्षा में फाइनल सिलेक्शन हो जाता है, तो अभ्यर्थी को 18,000 से लेकर 56,900 रु प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

Conclusion/निष्कर्ष

दोस्तों हमारे द्वारा दी गई जानकारी भर्ती परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर आधारित है। इसके बाद भी वेरीफाई करने के लिए भर्ती परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं।
हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आपका ह्रदय से धन्यवाद।

Leave a Comment