विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना 2023: PM Vishwakarma Yojana 17 सितम्बर से शुरू होगी

PM Vishwakarma Yojana 2023 : केंद्र सरकार द्वारा देश के सभी वर्ग के नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए विभिन्न योजनाओं को चलाया जा रहा है। इसी क्रम में देश के पारंपारिक कलाकारों के लिए एक नई योजना का आरंभ किया जा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा 2 फरवरी 2023 को देश का बजट पेश किया गया था। वित्त 2023-24 बजट पेश करते समय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने भाषण में PM Vishwakarma Yojana 2023 को शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा देश के पारंपारिक कलाकारों और शिल्पकारों को लाभ प्रदान किया जाएगा। आज के इस आर्टिकल में हम PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana 2023 से संबंधित सारी जानकारी प्राप्त करंगे। तो बने रहिये अंत तक हमारे साथ।

PM Vishwakarma Yojana 2023

इस योजना को देश के पारंपरिक कलाकारों और शिल्पकारों के लिए शुरू किया जा रहा है। PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana 2023 के माध्यम से सरकार द्वारा पारंपारिक कलाकारों को और शिल्पकारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिसके लिए सरकार द्वारा इस योजना के तहत शिल्पकारों को  का एमएसएमई हिस्सा बनाया जाएगा। और साथ ही उन्हें एमएसएमई मूल्य श्रंखला के साथ एकत्रित करते हुए अपने उत्पादों की गुणवत्ता, पैमाने और पहुंच में सुधार करने में सक्षम बनाया जाएगा। PM Vishwakarma Yojana 2023 योजना के माध्यम से अलग-अलग पारंपारिक कौशल को बढ़ावा दिया जाएगा। जिसके लिए उन्हें ट्रेनिंग फंडिंग दी जाएगी। और तकनीकी सुविधाओं से लाभ प्रदान किया जायेगा।

PM Vishwakarma Yojana 2023

16th August Update: विश्वकर्मा योजना को शुरू करने का किया ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीन से देश को संबोधित करते हुए किया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आने वाली 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर देश में विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को शुरू करने का ऐलान किया था। देश के छोटे कामगारों और कारीगरों को इस योजना के माध्यम से आर्थिक मदद की जाएगी जिससे उन्हें लोन से लेकर ट्रेनिंग, एडवांस टेक्निक की जानकारी और इस स्किल से जुड़ी सहायता भी दी जाएगी। छोटे कामगारों और काश्तकारों को इस योजना के माध्यम से MSME से जुड़ने और उनके बारे में जानने का मौका मिलेगा। 17 सितंबर से इस योजना को शुरू किया जा रहा है जिसके लिए सरकार द्वारा 13,000 से 15,000 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से हर एक विश्वकर्मा को पारंपरिक कारोबार के लिए और उसके जीवन स्तर में सुधार हो सके इसके लिए पारंपरिक व्यवसाय के लोगों को 15,000 करोड़ रुपए की मदद की जाएगी। 

PM Vishwakarma Yojana 2023

15th August Update:सिर्फ 5% की ब्याज दर पर 2 लाख का मिलेगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने PM Vishwakarma Yojana 2023 को 16 अगस्त 2023 को मंजूरी प्रदान की है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा 13 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। PM Vishwakarma Yojana 2023 के माध्यम से गुरु शिष्य परंपरा के तहत कौशल कार्यों को बढ़ाने वाले कामगारों का कौशल विकास किया जाएगा। इसके अलावा उन्हें बाजार पहुंच प्रदान करने में भी सहायता दी जाएगी। सरकार द्वारा इस योजना के तहत शिल्पकारों को 5 प्रतिशत की ब्याज दर पर 2 लाख रुपए तक का लोन उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार के इस फैसले की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि विश्वकर्म योजना से बुनकरों, सुनहारों, लोहारों, कपड़े धोने वाले श्रमिक और नाई सहित 30 लाख परिवारों को लाभान्वित किया जाएगा। वित्त वर्ष 2023 24 से वित्त वर्ष 2027 28 के बीच इस योजना पर 5 वर्षों की अवधि में 13,000 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। जिससे 30 लाख पारंपारिक कारीगरों को लाभ प्रदान कराया जायेगा।

 PM Vishwakarma Yojana 2023 के बारे में जानकारी

योजना का नामPM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana
घोषणा की गईवित्त मंत्री सीतारमण जी के द्वारा  
श्रेणीकेंद्र सरकार योजना  
लाभार्थीदेश के पारंपारिक कलाकार  
उद्देश्यउत्पादन में वृद्धि करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना  
वर्ष  2023
आधिकारिक वेबसाइटजल्द लॉन्च होगी  
आवेदन प्रक्रियाअभी उपलब्ध नहीं  

PM Vishwakarma Yojana 2023 का उद्देश्य

भारत सरकार द्वारा PM Vishwakarma Yojana 2023 को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य देश के पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को सरकार द्वारा उत्पादन में वृद्धि करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही उन्हें एमएसएमई मूल्य श्रंखला के माध्यम से उत्पादों की गुणवत्ता और पहुंच में सुधार करने में भी सक्षम बनाया जाएगा। इस योजना के माध्यम से कामगारों को न केवल वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी बल्कि पारंपारिक कलाकारों को नई तकनीक के लिए ट्रेनिंग फंडिंग भी दी जाएगी। पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के माध्यम से देश के सभी कारीगरों और शिल्पकारों को प्रोत्साहन दिया जाएगा और उन्हें अलग-अलग पारंपारिक कौशल को विकसित करने के लिए नई तकनीकी सुविधाएँ भी प्रदान की जाएगी।

Leave a Comment