Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2023 – मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का नया अपडेट

MP Mukhyamntri Kanya Vivah Yojana 2023

Madhya Pradesh Kanya Vivah Yojana 2023: दोस्तों मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का शुभारम्भ मध्यप्रदेश शासन द्वारा सामाजिक न्याय एवं नि:शक्‍तजन कल्‍याण विभाग के तहत 2006 में किया गया था। 2015 में भाजपा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का नाम बदलकर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना कर दिया गया। दोस्तों भारतीय समाज मे कई ऐसे उदाहरण देखे जा सकते हैं कि गरीब होने के कारण लोग अपनी बेटी का विवाह नहीं कर पाते है। इस समस्या का समाधान करने के लिए मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने MP Kanya Vivah Yojana 2023 की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत निराश्रित कन्याओं, निर्धन कन्याओं, विधवा महिलाओं और तलाकशुदा महिलाओं के विवाह के लिए राज्य सरकार 50 हज़ार रूपये की सहायता राशि प्रदान करती है। इन रुपयों की मदद से आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवार अपनी बेटी की शादी अच्छे से कर सकते है।

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana New Update 2023

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना मध्यप्रदेश में दी जाने वाले सामान

में हुए भ्रष्‍टाचार को रोकने के लिए सरकार ने फैसला लिया है कि अब विवाह में सामान की जगह कन्याओं चेक देने की घोषणा की है। अब राज्य सरकार द्वारा विवाह में शादी करने वाले जोड़ो को 50 हजार रुपये का चेक दिया जाएगा। जिससे विवाहित जोड़ा अपनी पसंंद से सामान खरीद सकेंगे। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा करते हुए कहा है कि अब शादी करने वाले जाड़ों को सामान नहीं बाटेंगे, बल्कि सामान की जगह उन्‍हें चेक दिया जाएगा।

मध्य प्रदेश कन्या विवाह योजना 2023 के लाभ

Mukhyamntri Kanya Vivah Yojana 2023 का फायदा राज्य के उन परिवारों की बेटियों को दिया जाएगा। ऐसे परिवार जो गरीबी रेखा से नीचे अपनी जीविका चला रहे है। ऐसे गरीब परिवार को अपनी बेटी की शादी करने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक मदद दी जाती है।

पहले बेटी की शादी में सरकार द्वारा 50,000 रुपये की एकमुश्त रकम, कन्या के नाम चेक या डिमांड ड्राफ्ट के जरिए दी जाती थी।

अब MP Kanya Vivah Scheme 2023 के तहत सरकार द्वारा 50,000 रूपये की धनराशि कन्या के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी। इसलिए कन्या या महिला का बैंक अकाउंट होना चाहिए और बैंक अकाउंट से आधार कार्ड लिंक होना चाहिए ।

MP Mukhyamntri Kanya Vivah Scheme 2023 में यह राशि बेटी की गृहस्थी जमाने के लिए, विवाह की सामग्री लेने के लिए और सामूहिक विवाह कार्यक्रम के आयोजन के लिए दी जाती है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए पात्रता

1. आवेदक / लड़की मध्य प्रदेश की स्थाई निवासी होनी चाहिए।

2. विवाह के समय कन्या की उम्र 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।

3. विवाह के समय वर की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।

4. समग्र पोर्टल पर लड़की का नाम रजिस्टर होना चाहिए।

5. लाभ लेने वाली लड़की के माता-पिता गरीबी रेखा से नीचे आते हो।

वह महिलाएं जिनका कानूनी रूप से तलाक हो चुका है या जिनके पति का निधन हो चुका है और वे स्वयं के पुनर्विवाह के लिये आर्थिक रुप से सक्षम न हो। वे महिलाएं भी इस योजना के लाभ ले सकती हैं।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

1. विवाह करने वाली कन्या का आधार कार्ड

2. आयु के प्रमाण के लिए वर और वधू के निम्नलिखित दस्तावेजों में से कोई एक –

1) स्कूल प्रमाणपत्र (TC),  2) जन्म तिथि दर्शाने वाली अंक तालिका, 3) सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी,  जन्म प्रमाण पत्र,  4) मतदाता सूची/वोटिंग कार्ड जिसमें आयु या जन्म तिथि का उल्लेख है,  5) सरकारी चिकित्सा विशेषज्ञ द्वारा जारी आयु के लिए प्रमाण पत्र,  6) महात्‍मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का जॉब कार्ड,  7) आयु के सत्यापन के लिए कानूनी रूप से स्वीकार्य कोई अन्य दस्तावेज़

3. दूल्हा और दुल्हन के माता पिता का आय प्रमाण पत्र

4. दूल्हा और दुल्हन का मूल निवासी प्रमाण पत्र

5 .दूल्हा और दुल्हन की समग्र ID

6. यदि आवेदन कर्ता विधवा महिला है तो पूर्व पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र

7. यदि आवेदन कर्ता तलाकशुदा महिला है तो न्यायालयीन आदेश की प्रति

8. गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों का बीपीएल कार्ड

9. दूल्हा और दुल्हन के दो-दो पासपोर्ट साइज फोटो

10. वर-वधू का मोबाइल नंबर

11. यदि आवेदक मध्य प्रदेश के तहत पंजीकृत कार्यकर्ता है प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, तत्पश्चात् कर्मकार पंजीयन कार्ड की छायाप्रति।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करे

*आवेदन करने के लिए सबसे पहले आवेदक को योजना की Official Website पर जाना होगा।

* इस होम पेज पर आपको एप्लीकेशन फॉर्म दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।

* जैसे ही फॉर्म खुलेगा आपको उसे डाउनलोड करके प्रिंट निकालना होगा।

* फॉर्म को डाउनलोड करने के  बाद इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे नाम, पता, आधार नंबर, आयु आदि भरनी होगी।

* सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद आपको फॉर्म के साथ आवश्‍यक दस्‍तावेज अटैच करने होंगे।

* यदि आप ग्रामीण क्षेत्र के निवासी हैं तो आपको यह फॉर्म ग्राम पंचायत/जनपद पंचायत में जमा करना है।

* अगर आप शहरी क्षेत्र में निवास करते हैं तो आपको यह फॉर्म नगर निगम या नगर पालिका नगर परिषद के कार्यालय में जमा कराना है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में Login कैसे करेें

  • *Login करने के लिए सबसे पहले आवेदक को योजना की Official Website पर जाना होगा।

* अब आपको होम पेज पर Login के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद लॉगिन करने के लिए एक पेज खुलेगा।

* अब User Name] Password डालकर लॉगिन बटन पर क्लिक करना होगा। 

इस तरह से आप इस योजना में Login आप कर पाएंगे।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2023 में आवेदन की प्रक्रिया

1 – अगर आप मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको विवाह आवेदन एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। यह फॉर्म पीडीएफ में उपलब्ध होगा।

2 – फॉर्म में सभी जानकारी को सही-सही भरे।

3 – फॉर्म भरने के बाद अपने सभी जरूरी दस्तावेज फॉर्म के साथ लगा दें।

4 – यदि आप ग्रामीण क्षेत्र के निवासी हैं तो आपको यह फॉर्म ग्राम पंचायत/जनपद पंचायत में जमा करना है।

5 – अगर आप शहरी क्षेत्र में निवास करते हैं तो आपको यह फॉर्म नगर निगम या नगर पालिका नगर परिषद के कार्यालय में जमा कराना है।

Mukhyamantri Kanya Vivah Scheme 2023 Toll Free No

आवेदन करने में यदि कोई समस्या आ रही है, तो आप इस टोल फ्री नंबर पर संपर्क करके अपनी समस्या को हल कर सकते है।

फोन 0755- 2556916

सी.एम. हेल्पलाइन : 181

निःशक्तों के लिए: 1800 233 4397

केन्द्र सरकार की दिव्यांगजन सूचना लाईन: 1800 233 5956

कन्या विवाह योजना विभाग का पता और फोन नंबर

संचालनालय, सामाजिक न्‍याय एवं दिव्‍यांगजन सशक्तिकरण विभाग

पत्रकार कॉलोनी,

लिंक रोड नम्‍बर -3,

भोपाल, म.प्र., पिन – 462016

फोन 0755- 2556916 फेक्स 2552665

निष्कर्ष/Conclusion

प्रिय दोस्तों, हमने इस आर्टिकल के माध्यम से MP Mukhyamntri Vivah Yojana 2023 के बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी देने का पूरा प्रयास किया है। हम आशा करते हैं कि हमारे द्वारा लिखित इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से सम्बंधित आपको समस्त जानकारी मिल गई होगी।

हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Leave a Comment