MP Election 2023: मध्य प्रदेश में सीएम पद के लिये कौन है जनता की पहली पसंद, जनता ने इस नेता के नाम पर लगाई मुहर

MP Election 2023: दोस्तों जैसा कि हमें ज्ञात है कि केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा मध्यप्रदेश सहित पाँच राज्यों के लिए विधानसभा की तारीखें घोषित कर दी है। ऐसे में सबके मन मे यह प्रश्न बन रहा है कि इस बार कौन बनेगा मध्यप्रदेश का मुखिया ? किसके हाथ मे जाएगी मध्यप्रदेश की बागडोर ? इसी प्रश्न का जवाब जानने के लिए देश के कुछ न्यून चैनलों ने सी-वोटर के जरिए सर्वे किया सर्वे में मध्य प्रदेश की जनता से ये जानने की कोशिश की है कि, आखिर इस बार मुख्यमंत्री पद के लिए जनता की पहली पसंद कौन है? इसके जवाब में प्रदेश की जनता के द्वारा चौका देने वाला जवाब सामने आया है। तो आइए जानते हैं कि आखिर इस बार मध्यप्रदेश की जनता किसके नाम पर मोहर लगाने वाली है ।

MP Election 2023: कौन है जनता की पहली पसंद

दोस्तों मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी गई है। ऐसे में हर किसी के मन मे यह सवाल उठ रहा है कि आखिर इस बार मध्यप्रदेश में किसकी सरकार बनेगी। इसी को लेकर प्रदेश की जनता से यह प्रश्न पूछा गया कि इस बार कौन होगा मध्यप्रदेश का मुखिया।

जानिए प्रदेश की जनता की पहली पसंद कौन है।

1.शिवराज सिंह चौहान: सी-वोटर के सर्वे के मुताबिक मध्यप्रदेश के 43 फीसदी लोग शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री केे रूप में देेखना चाहते हैं। जनता ने अपनी पहली पसंद के रूप में शिवराज सिंह चौहान के नाम पर मुहर लगाई है।

2.कमलनाथ: दोस्तों मध्य प्रदेश के 42 फीसदी लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नाम पर मुुुहर लगाई है। मध्यप्रदेश की 42 फीसदी आबादी कमलनाथ को मुख्यमंत्री केे रूप में देखना चाहती है।

3.ज्योतिरादित्य सिंधिया: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में प्रदेश के 10 फीसदी लोगों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम पर मुुुहर लगााई है। मध्यप्रदेश के 10 फिसदी लोग सिंधिया को अगला मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं।

4.दिग्विजयसिंह: वही मध्यप्रदेश के 2 फिसदी लोग पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह को प्रदेश के मुखिया के रूप में देखना चाहते हैं।

5.इन मे से किसी को नही: दोस्तों दिलचस्प बात यह भी है कि प्रदेश के 3 फीसदी लोग इन मे से किसी को भी मुख्यमंत्री पद के लिए पसंद नही करते हैैं।

MP Vidhansabha Chunav 2023

दोस्तों आपको बता दें कि 2018 के मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनाव में कॉंग्रेस पार्टी ने जीत हासिल की थी। किंतु बाद में ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थकों द्वारा कॉंग्रेस को छोड़ BJP में शामिल हो जाने से 15 माह बाद कॉंग्रेस सरकार गिर गई और प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बने थे। लेकिन 2018 के चुनाव में प्रदेश की जनता द्वारा कॉंग्रेस को चुना गया था न कि भारतीय जनता पार्टी को।

Leave a Comment