12th Fail Trailer Out: ’12वीं फेल’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़, UPSC एस्पायरेंट्स की दिलचस्प कहानी के साथ शानदार किरदार

12th Fail Trailer Out Now: दोस्तों विधु विनोद चोपड़ा बॉलीवुड में स्टूडेंट्स लाइफ पर बेस्ट फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। जो अक्सर ऐसी कहानी पर फ़िल्म लेकर आते हैं जो मध्यम वर्ग विद्यार्थी के जीवन से जुड़ी रहती है। चोपड़ा इन कहानियों के माध्यम से विद्यार्थी जीवन को बहुत नजदीक से समझाने का प्रयास करते हैं। मिस्टर चोपड़ा की बनाई एक फिल्म स्टूडेंट ड्रामा 3 इडियट्स ब्लॉकबस्टर रही थी। इसमे उन्होंने ये बताने की कोशिश की थी कि विद्यार्थी को वही करने दे जो उनका दिल चाहता है। इसी कड़ी में चोपड़ा अब 12वीं फेल फ़िल्म लेकर आ रहे है जो दिल्ली के मुखर्जी नगर में बसने वाले UPSC एस्पायरेंट्स की कहानी है। फिल्म की चर्चा के बीच मंगलवार को 12वीं फेल का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि विधु विनोद चोपड़ा की यह फ़िल्म भी ब्लॉकबस्टर बनने वाली है। दोस्तों फ़िल्म के ट्रेलर से जुड़ी जानकारी पाने के लिए बने रहिये अंत तक हमारे साथ।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली 

12th Fail Trailer Out: विधु विनोद चोपड़ा अपनी अगली एकेडमिक ड्रामा फिल्म 12वीं फेल लेकर आए है। कुछ दिन पहले विधु विनोद ने फिल्म का टीजर रिलीज करते हुए बताया था कि उनकी यह फिल्म UPSC एस्पायरेंट्स की कहानी पर आधारित है। चोपड़ा द्वारा 3 अक्टूबर 2023 को 12th Fail फ़िल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उम्मीद है कि स्टूडेंट्स लाइफ पर आधारित यह फ़िल्म सिनेमाघरों में लंबे समय तक अपना कब्जा जमाए रखेगी।

फिल्म 12वीं फैल का ट्रेलर 

फ़िल्म 12वीं फैल के ट्रेलर की शुरुआत विक्रांत मैसी से होती है। फिल्म में अभिनेता यूपीएससी एस्पायरेंट्स मनोज कुमार शर्मा का अभिनय निभा रहे हैं, जो चंबल के एक छोटे से गांव से दिल्ली के मुखर्जी नगर में UPSC की तैयारी करने आता है। यहां आकर उसे अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए टॉयलेट साफ करने से लेकर अमीर घरों के कुत्तों को टहलाने से लेकर कई छोटे- बड़े काम किये और अपनी तैयारी जारी रखी। क्योंकि मनोज का परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है, जिस कारण मनोज का परिवार उसकी आर्थिक सहायता करने में असहाय है।

पूरी शिद्दत से मेहनत करने के बाद मनोज का हौसला तब टूट जाता है, जब वो बार-बार एग्जाम में फैल होने लगता है, लेकिन अभी तो कहानी शुरू हुई है। गिरकर उठना और उठकर सम्भलना, अभी तो इसकी शुरूआत हुई है। फिल्म 12वीं फैल यूपीएससी एस्पायरेंट्स के इसी गिरने और संभलने की कहानी पर आधारित है। 

कब रिलीज होगी फिल्म 12वीं फैल ?

दोस्तों यहां आपको बता दें कि 12th Fail फ़िल्म का डायरेक्शन 3 Idiot’s के मेकर विधु विनोद चोपड़ा ने किया है। फिल्म को जी स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। 12th Fail 27 अक्टूबर 2023 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म में विक्रांत मेसी लीड रोल निभा रहे हैं। फ़िल्म 12वीं फैल को हिंदी के साथ तेलुगु, मलयालम और तमिल भाषा में भी रिलीज किया जाएगा।  

रियल स्टोरी पर बेस्ड है कहानी

12वीं फैल फ़िल्म की कहानी रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है। फिल्म अनुराग पाठक की लिखी पुस्तक 12वीं फैल नॉवेल पर बेस्ड है। अनुराग पाठक ने इस पुस्तक में मनोज के जीवन मे घटने वाली हर घटना को लिखने का भरपूर प्रयास किया है। 12वीं फैल नॉवेल जो IPS अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और उनकी धर्मपत्नी IRS अधिकारी श्रद्धा जोशी का शानदार सफर बताती है। 12वीं फैल को रियल लोकेशन पर रियल छात्रों के बीच शूट किया गया है। इस फ़िल्म की शूटिंग दिल्ली के मुखर्जी नगर में की गई है जहाँ की गलियों में मनोज कुमार शर्मा ने कभी अपनी रातें गुज़ारी थी। दोस्तों इस फ़िल्म को देखने के बाद आप इस बात को जरूर समझ पाएंगे कि एक बार गिर जाने से ज़िंदगी खत्म नही हो जाती। जीवन का नाम ही है संघर्ष, जिससे व्यक्ति जीवन मे किसी भी मुकाम को हासिल कर सकता है। इस पूरी कहानी पर आधारित है 12वीं फैल फ़िल्म।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मोशन पोस्टर रिलीज करते हुए कैप्शन में लिखा ‘हारा वही जो लड़ा नहीं, शून्य वह है जिसे आप बनाते हैं, एक अंत, या फिर आरंभ करने का मौका।

Leave a Comment