पांच राज्यों में 7 अक्टूबर से विधानसभा चुनाव की आचार संहिता

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी ज़ोरो से चल रही है। साथ ही राजनैतिक गलियारों में सरगर्मी भी तेज़ हो गयी है। जिसके कारण अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में चुनावी कार्य्रक्रम के घोसित होने की पूरी संभावना जताई जा रही है। विदित हो की भारत निर्वाचन आयोग की पूरी टीम ने हाल ही में चुनावी राज्यों में प्रसाशनिक स्तर पर दौरे करके चुनावी तैयारियों का जायज़ा लिया था।

उच्च प्रशासनिक सूत्रों से मिली ख़बरों के अनुसार दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह तक चुनावी प्रक्रिया पूर्ण करने के संकेत मिले है। ऐसे में पूरी संभावना जताई जा रही है की अक्टूबर माह के दूसरे सप्ताह में चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा हो जायगी साथ ही लगभग से अक्टूबर से आचार संहिता भी लग सकती है। हालाँकि संभावित कार्यक्रम को लेकर चुनाव आयोग ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है लेकिन चुनावी तैयारियों एवं पूर्व वर्षो के चुनावो के आधार पर जानकारों द्वारा यह संभावना जताई जा रही है।

निर्वाचन की तैयारी ज़ोरों पर

विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग और जिला स्तर पर तैयारी काफी ज़ोरो से चल रहीं है। रत दिन कार्यालयों में निर्वाचन सम्बंधित कार्य चल रहा है। मतदान के लिए कर्मचारियों का डाटा बेस तैयार किया जा चूका है। साथ ही निर्वाचन की लेकर अधिकारी एवं कर्मचारियों का प्रशिक्ष्ण कार्य भी युद्ध स्तर पर चल रहा है।

मतदाता सूचि का अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर की किया जायेगा इसके पश्चात कभी भी चुनावों की घोषणा की जा सकती है।

राजनितिक गलियारों में भी सरगर्मी तेज़

चुनावों की तैयारियों को लेकर राजनैतिक तेयारिया भी ज़ोरो से चल रहीं है , मध्यपरशेस में भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा तो कांग्रेस जान आक्रोश यात्रा निकल कर जनता की बीच पहुंचने का काम क्र रही है। बड़े नेताओं द्वार क्षेत्रीय स्तर पर लगातार दौरे एवं जान संपर्क का कार्य जारी हे। भाजपा ने तो 39 उम्मीदवारों किमपहली सूचि भी जारी कर दी है।

दिसंबर के दूसरे सप्ताह में चुनाव पूर्ण होंगे

मध्यप्रदेश, राजस्थान , छत्तीसगढ़ , मिज़ोरम एवं तेलंगाना समेत पांच राज्यों में 2023 के विधानसभा चुनाव की पूरी प्रक्रिया सूत्रों क अनुसार दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह में समाप्त हो जायगी। साथ ही नव वर्ष तक इन राज्यों में नई सरकार का गठन भी हो जायेगा।

Leave a Comment