MP News : लाड़ली बहनों के लिए ख़ुशख़बर, लाड़ली बहनों को कब मिलेंगे 1500 रु, बढ़कर होंगे 3000 रु प्रतिमाह

Ladli Bahna Yojana 2023

दोस्तों मध्यप्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना 2023 के आखिरी महासम्मेलन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। लाडली बहना योजना 2023 का अंतिम राज्यस्तरीय कार्यक्रम 3 अक्टूबर 2023 को राज्य के शहडोल शहर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रदेश की सभी पात्र लाडली बहनों एवं आवेदन फॉर्म भरने से वंचित लाडली बहनों के लिए आने वाले समय को लेकर अच्छी सौगातें मिलने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के लिए आपको बता दें की यह शिवराज सरकार द्वारा उनके इस कार्यकाल में लाडली बहना योजना लिए किये जाने वाला अंतिम सम्मेलन है। अगर मध्य प्रदेश में एक बार फिर से शिवराज सिंह चौहान की सरकार बनती हैं, तो सरकार द्वारा लाड़ली बहना योजना से सम्बंधित सम्मेलन अगले कार्यकाल में आयोजित किए जाएंगे, ऐसे में लाडली बहना योजना के आखिरी महासम्मेलन में शिवराज सरकार के द्वारा लाडली बहनों को अनेकों सौगातें दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। तो आज केे इस आर्टिकल के माध्यम से हम जानते है की आखिर शिवराज सरकार अपने अंतिम चरण में बहनों को क्या उपहार देेंने वाली है। तो जुड़े रहिये अन्त तक हमारे साथ।

लाडली बहना योजना का आखरी सम्मेलन 3 अक्टूबर 2023 को होगा आयोजित

लाडली बहना योजना 2023 के अंतिम महासम्मेलन का आयोजन 3 अक्टूबर 2023 को शहडोल शहर में किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह भी खबर है कि इस सम्मेलन में लाडली बहनों को सरकार की तरफ से अनेकों सौगातें मिल सकती है। इस महासम्मेलन में प्रदेश के मुखिया अनेक बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। जैसे लाडली बहना योजना 2023 में दी जाने वाली किस्त की राशि में दोबारा से वृद्धि किये जाने की संभावना है इसके अलावा आवेदन से वंचित महिलाओं के लिए भी कुछ घोषणा की जा सकती है।

Ladli bahna Yojana 2023

लाडली बहना योजना सम्मेलन में दी जाने वाली संभावित सौगात

दोस्तों 3 अक्टूबर 2023 को प्रदेश के शहडोल शहर में लाड़ली बहना योजना 2023 के अंतिम सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। सूत्रों के मुताबिक इस सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगातें दे सकते हैं। आइये जानते हैं सम्भावित सौगातें क्या-क्या मिलने के आसार है।

  • 1.लाडली बहना योजना पांचवी की पांचवीं क़िस्त इस बार 7 दिन पहले बहनों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
  • 2.लाडली बहना योजना किस्त की राशि 1250 रु से बढ़कर 1500 रु किये जाने की पूरी संभावना जताई जा रही है।
  • 3.लाडली बहना योजना से वंचित महिलाओं को लेकर भी घोषणा हो सकती है।
  • 4.बहनों को 450 रु में गैस सिलेंडर देने की घोषणा मुख्यमंत्री पहले ही कर चुके हैं।
  • 5.ऐसे परिवार जहाँ लाडली बहना के नाम से गैस कनेक्शन नही है उनके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा है कि अगर बहना के पति के नाम से भी कनेक्शन है तो भी उसे लाडली बहना योजना के अन्तर्ग 450रु में भरा जाएगा।

Leave a Comment