Ladli Bahna Awas Yojana 2023 – मध्यप्रदेश लाडली बहना आवास योजना में बहनों को मिलेंगे पक्‍के मकान

Ladli Behna Awas Yojana 2023

लाडली बहना आवास योजना क्‍या है?

Mukhyamantri Ladli Behna Awas Yojana 2023 – मध्‍यप्रदेश सरकार ने लाडली बहनों को नगद राशि देने के बाद अब घर देने की घोषणा की है। जो महिलाएं लाडली बहना योजना का लाभ ले रहीं है, वे महिलाएं इस योजना के लिए पात्र मानी जाएगी। जिन लाड़ली बहनों के माकन कच्‍चे है और उन्हें अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। ऐसी बहनो को इस योजना के अंतर्गत लाभ प्रदान किया जाएगा। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्‍यमंत्री अंत्‍योदय आवास योजना का नाम लाडली बहना आवास योजना कर दिया है। मुख्यमंत्री अंत्योदय आवास योजना के तहत केवल अंत्योदय परिवारों को ही आवास प्रदान किए जाते थे। परन्‍तु अब मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना के तहत सभी वर्गों की आवासहीन बहनो को पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्‍यमंत्री ने कहा है कि जब-जब पीएम आवास योजना के अंतर्गत पक्के मकान निर्माण की लागत बढ़ाई जाएगी, तब तब मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भी लाडली बहना आवास योजना के तहत भी लागत में वृद्धि की जाएगी। यह योजना पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के आधीन रहेगी।

लाडली बहना आवास योजना 2023 का उद्देश्‍य

लाडली बहना आवास योजना का मुख्‍य उद्देश्‍य लाड़ली बहनो को पक्‍के मकान उपलब्‍ध कराना है। मध्‍यप्रदेश सरकार कच्‍चे मकान में रह रही या आवासहीन बहनो को पक्‍के मकान बनाने हेतु सहायता राशि प्रदान करेगी। ताकि किसी भी लाड़ली बहन का परिवार कच्‍चे मकान में न रहें। जिन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभ प्राप्‍त नहीं हो पाया है उन्‍हें इस योजना से लाभ प्रदान किया जाएगा। आवास निर्माण के लिए वित्तीय सहायता राशि सीधे लाभ प्राप्‍त करने वाली लाड़ली बहन के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

लाडली बहना आवास योजना 2023 के लाभ

  • मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना का लाभ मुख्‍य रूप से महिलाओं को प्रदान किया जाएगा।
  • जिन महिलाओं को अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है। उन्‍हें इस योजना में प्राथमिकता दी जाएगी।
  • यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर एवं बेघर परिवारों को पक्के मकान की सुविधा प्रदान करेगी।
  • इस योजना के तहत पक्का मकान बनाने के लिए प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि सीधे लाड़ली बहनो के बैंक खाते में आएगी।
  • प्रदेश के ऐसे गरीब परिवार जिनके पास खुद का पक्का माकन नहीं है वह इस योजना का लाभ ले सकेंगे।
  • इस योजना के अंतर्गत महिलाओं के नाम पर आवास होने से समाज में महिलाओं का आत्म सम्मान बढ़ेगा।
  • Ladli Behana Awas Yojana 2023 के तहत लाड़ली बहनो को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा।
  • महिला चाहे किसी भी धर्म, जाति एवं जनजाति से नाता रखती हो, सभी को इस योजना में शामिल किया जाएगा।

Ladli Behna Awas Yojana 2023 के महत्‍वपूर्ण तथ्‍य

योजना का नाममुख्यमंत्री लाड़ली आवास बहना योजना 
राज्यमध्यप्रदेश 
शुरू किया गयामुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 
विभागमहिला एवं बाल विकास विभाग
कैटेगरीमध्यप्रदेश सरकार योजना
लाभार्थीलाड़ली बहना योजना में रजिस्‍टर्ड महिलाएं
आर्थिक लाभआवास प्रदान किया जाएगाा।
पात्रताजो महिलाएं आयकर नही देती
लाडली बहना आवास योजना आधिकारिक वेबसाइटhttps://cmladlibahna.mp.g

लाडली बहना आवास योजना 2023 के लिए पात्रता

  • लाड़ली बहना आवास योजना का लाभ लेने के लिए आवेदनकर्ता का मध्यप्रदेश का मूल निवासी आवश्यक होगा।
  • इस योजना के लिए लाडली बहना योजना का लाभ लेने वाली महिलाएं पात्र होगी।
  • इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाली महिला के नाम पर कोई पक्का मकान या प्लॉट नहीं होना चाहिए।
  • सभी वर्ग की लाडली बहना इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होगी।

Ladli Behna Awas Yojana 2023 के लिए आवश्यक दस्‍तावेज

  • समग्र पोर्टल में आधार E-KYC अपडेट होना चाहिए।
  • बैंक खाते में आधार लिंक होना चाहिए और डीबीटी इनेबल होना आवश्यक है।
  • फॉर्म में कंप्यूटर कैमरे से फोटो खिचेगी इसलिए आवेदिका का उपस्थित होना अनिवार्य है।
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाते की जानकारी
  • समग्र आई डी
  • वोटर आई डी कार्ड / पैन कार्ड / राशन कार्ड
  • आयु सम्बंधित प्रमाण

Ladli Bahna Awas Yojana 2023 Last Date

अब 21 साल की विवाहित महिलाएं भी लड़की बहना आवास योजना में आवेदन कर सकती है। आवेदन करने के लिए लाड़ली बहना योजना की तारीख जारी कर दी गई है। लाड़ली बहना आवास योजना के आवेदन  17 सितम्बर से शुरू होंगे जिसकी अंतिम तिथि 05 अक्टूबर 2023 घोषित की गई है।

  • लाड़ली बहना आवास योजना की आधिकारिक घोषणा – 10 सितम्बर 2023
  • लाड़ली बहना आवास योजना दूसरे चरण के आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ – 17 सितम्बर 2023
  • लाड़ली बहना आवास योजना आवेदन की अंतिम तारीख- 05 अक्टूबर 2023
  • लाड़ली बहना आवास योजना अंतिम सूची का प्रकाशन- घोषित नहीं
  • लाड़ली बहना आवास योजना का पैसा कब आएगा – घोषित नहीं
  • लाड़ली बहना आवास योजना आपत्तियों के निराकरण की अंतिम तारीख- घोषित नहीं
  • लाड़ली बहना आवास योजना अंतिम सूची जारी करने की तारीख – घोषित नहीं।
  • लाड़ली बहना आवास योजना अंतिम सूची पर दावे एवं आपत्तियां अंतिम तारीख- घोषित नहीं।

Ladli Behna Awas Yojana 2023 Online Apply

Ladli Behna Awas Yojana 2023 के आवेदन ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्‍यम से भरे जाएंगें। यह आवेदन मध्‍यप्रदेश सरकार ग्राम पंचायत में भरे जायेंगे। आवेदन करने के बाद लाड़ली बहनो को पावती प्राप्त होगी, उसे संभलकर रखें।

Ladli Behna Awas Yojana 2023 List

Ladli Behna Awas Yojana 2023 ऑनलाइन आवेदन के पश्चात, पात्र लाड़ली बहनो की सूची तैयार करने के लिए ऑफिसर की तैनाती की जायेगी। सभी पत्र लाड़ली बहनो की सूची जिला स्तरीय बनाई जायेगी। मुख्यमंत्रीलाडली बहना आवास योजना लाभार्थी सूची आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित की जायेगी, जिससे आवेदनकर्ता अपना नाम चेक कर पाएंगे। इस योजना के तहत महिलाओं को समय रहते लाभ पहुंचा दिया जायेगा।

Conclusion

इस योजना के तहत मध्यप्रदेश सरकार सभी वर्ग की गरीब एवं वंचित लाड़ली बहनो को पक्का माकन बनाने हेतु सहायता राशि प्रदान करने जा रही है। जिसके लिए 17 सितंबर से ऑनलइन और ऑफलाइन आवेदन प्रारम्भ हो चुके हैं। अतः प्रदेश की समस्त लाड़ली बहने समय से अपना आवेदन ग्राम पंचायत में जमा कर अपना पक्का माकन सुनिश्चित करें।

धन्यवाद।

Leave a Comment